
ऊना। स्थानीय विश्रामगृह में मंगलवार को लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की जिला इकाई का चुनाव करवाया गया। चुनाव निर्वाचन चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह और सहायक निर्वाचन चुनाव अधिकारी रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए तारा सिंह को लगातार तीसरी बार चुन लिया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में बाल कृष्ण को चुना गया है। राम लाल कलसी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष विमला देवी एवं तारा चंद नियुक्त किए गए। वित्त सचिव राम स्वरूप, जबकि प्रेस सचिव की कमान अमित कुमार सैणी को दी गई है। संयुक्त सचिव के रूप में रछपाल सिंह, संगठन सचिव सतीश कुमार, ऑडिटर सुमन सरोच, कानूनी सलाहकार निशान सिंह, मुख्य सलाहकार हरदयाल सिंह चुने गए हैं। स्टेट डेलीगेट्स में राकेश कुमार, उत्तम चंद, दलीप सिंह, लेखराज को सर्वसहमति से चुना गया है। जिलाध्यक्ष तारा सिंह ने सबसे पहले कार्यकारिणी की उपलब्धियां बताई एवं वित्त सचिव की ओर से लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष की ओर से पिछली कार्यकारिणी को भंग किया गया। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग में कार्यरत समस्त लिपिक वर्ग के लिए वे ईमानदारी से काम करेंगेे। वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और उन्होंने समस्त लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का नई कार्यकारिणी चुनने के लिए धन्यवाद किया।