चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस का गुप्त अभियान

पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के कई गांवों में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर अब पुलिस मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने चोरों पर शिकंजा कसने के लिए टीमो का गठन किया है। टीमें अब अलग-अलग गांवों में गश्त करेंगी और चोरों पर नजर रखेंगी।
इन दिनों उपमडल के कई गांवों में चोरों का आतंक है। चोर दिन और रात के समय चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। इससे ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। ग्रामीण भी नाके लगाकर चोरों पर नजर रख रहे हैं, लेकिन अब पुलिस भी चोरों पर नजर रखेगी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि पालमपुर के इलाकों में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस ने एक गुप्त अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत पुलिस की टीमें गुप्त रूप से गांवों में दबिश देंगी। हालांकि, पुलिस अभियान के तहत कैसे काम कर रही है। इसे अभी भी गोपनीय रखा गया है। चोरी को अंजाम देने वाले चोरों के जल्द ही सलाखों के पीछे होने की संभावना बन रही है। लोग भी अपने स्तर पर चोरों को पकड़ने में जुटे हुए हैं। लेकिन, कई लोगों का यह भी कहना है कि चोर कम ओर शोर अधिक मच रहा है। इससे भी लोगों में दहशत फैली हुई है।
डीएसपी मनमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए नया अभियान छेड़ा है। शातरि जल्द ही पकड़े जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही सूचित करें।

Related posts