
दीपिका पादुकोण के न जाने कितने प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसकों की सूची हर दिन बढ़ती ही जा रही है। लेकिन अपनी प्रिय अभिनेत्री से जुड़ने का उनके पास कोई जरिया नहीं था। अब उनकी यह मुश्किल भी जल्द ही दूर हो जाएगी। दीपिका के सभी प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दीपिका का जन्मदिन 5 जनवरी को है। जन्मदिन के मौके पर दीपिका अपने चाहने वालों को एक तोहफा देन जा रही हैं।
उनके जन्मदिन यानी कि पांच जनवरी को उनका आधिकारिक फेसबुक पेज लॉन्च होने जा रहा है। इस फेसबुक पेज के लॉन्च होने के बाद दीपिका के चाहने वाले उनसे जुड़ सकेंगे। दीपिका अपने इस फेसबुक पेज के लॉन्च को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि इसके ज़रिये वो अपने चाहने वालों को अपनी ज़िन्दगी के कई और पहलू से वाकिफ करा पाएंगी। फेसबुक यूज करने वाले जल्द ही उनके नाम का पेज देखेंगे। फिलहाल दीपिका अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं।
2013 में उनकी कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं जैसे कि अब्बास मस्तान की ‘रेस 2’, अयान मुखर्जी की ‘ये जवानी है दीवानी’, रोहित शेट्टी की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, संजय लीला भंसाली की ‘रामलीला’ और रजनीकांत के साथ ‘कोचादईयाँ’। 2013 में रिलीज हो रहीं उनकी हर फिल्म विषय के रूप में अलग है। देखते हैँ कि यह साल दीपिका के लिए कैसा रहता है।