क्यूंकालेश्वर में विभूतियां हुई सम्मानित

पौड़ी। क्यूंकालेश्वर महादेव का 108 श्रीमद् भागवत महापुराण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए केंद्रीय गढ़वाल विवि के प्रो. जीपी पचौरी, जय भारत सेवा समिति के संस्थापक अनिल स्वामी तथा निर्धन लोगों की सेवा के लिए आदिति स्मृति न्यास के सचिव गिरीश पैन्यूली को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक महंत मुनि अभय चैतन्यानंद महाराज ने कहा कि आज समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। जिससे अन्य लोग भी जनहित के कार्य के लिए प्रेरित होंगे। वृंदावन के कथावाचक पं. पूरण चंद्र शास्त्री ने महंत की पहल को सराहनीय बताया। प्रो. जीपी पचौरी ने कहा कि साधू संतों की ओर से सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। समाज को नई दिशा में संतों की अहम भूमिका होगी। संचालन डा अरविंद दरमोड़ा ने किया।

Related posts