कर्मचारी नेताओं पर साधा निशाना

पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बाल कृष्ण कपूर ने तथाकथित नेताओं पर हमला बोला। कहा कि इन नेताओं ने कर्मचारियों को गुमराह कर पूर्व सरकार के सामने मांगों को पहुंचने ही नहीं दिया। यही नहीं उन्होंने अपनी कुर्सी की खातिर कर्मचारियों को राजनीति के आधार पर भी बांट दिया।
उन्होंने पूछा कि वह कर्मचारी नेता आज कहां हैं, जो पूर्व सरकार के दौरान कर्मचारियों को 6600 करोड़ रुपए के लाभ देने की बात करते थे। लेकिन सच्चाई यह है कि पूर्व सरकार के दौरान कई मिड डे मील कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया, पार्ट टाइम कर्मचारी जिनको होल टाइमर बनाने की बजाए उन्हें नियम बदलकर दैनिक वेतन भोगी बना दिया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति को साठ साल से कम कर 58 साल कर दिया। जब इन मांगों को लेकर उनका संगठन आंदोलनरत था तो उन्हें प्रताड़ित करवाया गया। कपूर ने कहा कि उन्होंने इन मांगों को लेकर 93 बैठकें कीं तथा धर्मशाला में तीन प्रदेश स्तरीय कर्मचारी महासम्मेलन किए। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कर्मचारी हितैषी बताते हुए कहा कि पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रशासनिक प्राधिकरण को बहाल करने के आदेश पािरत करके स्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने से आदेश देकर कर्मचारियों का दिल जीत लिया है।

Related posts