
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित भुट्टि कलोनी में रविवार को ठाकुर वेदराम की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व बागवानी मंत्री एवं भुट्टिको अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में पुरुष व पुरुष वर्ग की कबड्डी तथा रस्साकसी और महिला वर्ग में मटका फोड़ तथा म्यूजिकल चेयर स्पर्धा आयोजित की गई।
कबड्डी प्रतियोगिता में महिला में प्रथम स्थान लक्ष्मी हाऊस ने प्राप्त किया। रस्सा-कस्सी महिला प्रतियोगिता में इंदिरा हाउस भुट्टि कलोनी प्रथम तथा लक्ष्मी हाउस दूसरे स्थान पर रही है। पुरुष वर्ग में सुभाष हाउस प्रथम और गांधी हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में रमेश विजेता रहे। कबड्डी पुरुष वर्ग में विजेता सुभाष हाउस तथा उपविजेता गांधी हाउस रहा है। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नमिता ठाकुर, दूसरे स्थान पर रमा देवी और तीसरे स्थान पर गुड्डी देवी रही। इस अवसर पर जिप एवं कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की निदेशिका प्रेम लता ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रही। इसके अलावा भुट्टिको के उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य मेहर सिंह, श्याम चंद, मदन लाल, शेती, निर्मला देवी, मीना ठाकुर, पूर्व प्रबंधक निदेशक ब्रह्मस्वरूप ठाकुर, पूर्व महा प्रबंधक इंद्र सिंह ठाकुर तथा भुट्टिको महाप्रबंधक रमेश ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।