कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली (वीरेन्द्र खागटा)दो सप्ताह पहले चलती बस मे गैंग रेप और दरिंदगी की शिकार पीड़िता का रविवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच राजधानी दिल्ली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प‌ीड़िता को एयर इंडिया के एक विशेष विमान से सिंगापुर से दिल्ली लाया गया। उसका अंतिम संस्कार द्वारका के श्मशान भूमि में किया गया।

पीड़िता का शव तड़के इंदिरा गांधी अंततराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। वहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूद थीं। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अपनी संवेदना व्यक्त की।

शव को हवाई अड्डे से महावीर एंक्लेव ले जाया गया, जहां वह रहती थी। उसके बाद उसका शव द्वारका के श्‍मशान भू‌मि ले जाया गया जहां कड़ी सुरक्षा के बीच सवेरे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, पश्चिम दिल्ली के सांसद महाबल मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे।

इससे पहले सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल ने शनिवार तड़के युवती के निधन की जानकारी दी। अस्पताल के सीईओ डॉ. केल्विन लो ने कहा कि बहादुर युवती ने रात 2:15 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) अंतिम सांस ली। उसके कई अहम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उसके परिवार के लोग अंतिम समय में उसके पास थे।

Related posts