अस्पताल को आधुनिक बनाने की कवायद शुरू

चंबा। जिला अस्पताल को आधुनिक तरीके से डवेल्प करने की कवायद शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन तीमारदारों की सुविधा के लिए वार्ड के बाहर उपचाराधीन मरीज का बेड संबंधी पूरी जानकारी बोर्ड के माध्यम से मुहैया करवाएगा। इससे अब तीमारदार को नर्स सेवा कक्षा में मरीज के बेड नंबर के बारे में जानकारी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वार्ड के बाहर बोर्ड में तमाम जानकारी दी होगी। इसको हर रोज अपडेट करने की ड्यूटी स्टाफ नर्स की रहेगी। इसके बाद वार्ड के बाहर बाक्स भी लगाए जाएंगे। इसमें भी उपचाराधीन मरीज के बारे में पूरी जानकारी रहेगी। इसके अलावा नर्स सेवा कक्ष में रिवोलबिंग चेयर की व्यवस्था करने जा रहा है। इसमें दो-दो चेयर हर कक्ष में लगाई जाएगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जिला अस्पताल को आधुनिक आधुनिक अस्पताल में तबदील करने की कवायद चल रही है। कवायद के तहत अस्पताल में हर वार्ड में बदलाव किया जाएगा। इससे सेवाएं दे रहे स्टाफ को भी काम करने के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। मौजूदा समय में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इस वजह से स्टाफ को भी सेवाएं देने में परेशानी पेश आती है।
उधर, एमएस डा. विनोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल को आधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में तीमारदारों की सुविधा के लिए मरीजों का तमाम पता बोर्ड में लिखा जाएगा। इससे तीमारदार मरीज के बेड संबंधी जानकारी पढ़कर मरीज तक पहुंच सकेगा। इसके बाद वार्ड के बाहर बाक्स भी लगाए जाएंगे। इसमें मरीज संबंधी तमाम जानकारी रहेगी। नर्स सेवा कक्ष में रिवोलबिंग चेयर की सुविधा रहेगी। इससे स्टाफ को काम निपटाने में काफी आसानी रहेगी।

Related posts