अभियान के जरिए कर रहे जागरूक

रुद्रप्रयाग। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से चरित्र निर्माण, नशा उन्मूलन, पाखंड उन्मूलन, पशुबलि निवारण, कन्या भ्रूण हत्या निवारण और गो रक्षा जैसे मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जन जागरण अभियान बुधवार देश शाम रुद्रप्रयाग पहुंचा।
वैदिक विरक्त मंडल के संयोेजक स्वामी आर्यवेश के नेतृत्व में 23मई से रुद्रपुर से अभियान शुरू हुआ था। 29 मई की शाम को यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। अभियान का समापन 31 मई को उत्तरकाशी और देहरादून में जनसभा के बाद होगा। अभियान में शामिल स्वामी आर्यवेश, स्वामी दिव्यानंद और अभियान के संयोजक गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि इस वेद प्रचार यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त नशाखोरी, मांसाहर, भ्रष्टाचार, धार्मिक अंधविश्वास और पाखंड के विरुद्ध अभियान चलाकर वास्तविक ज्ञान का प्रचार और सत्य सनातन धर्म के सिद्धांतों को लोगों को बताना है।

Related posts