अनुराग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गदगद

जुब्बल (शिमला)। अनुराग ठाकुर को फिर भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जेपी नड्डा को भाजपा महासचिव बनाने और केंद्रीय चुनाव समिति में चुने जाने से जुब्बल कोटखाई के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, पूर्व अध्यक्ष अशोक चौहान, हरबंस धौल्टा, उमेश शर्मा, बलबीर ठाकुर, रविंद्र चौहान, यशवीर जस्टा, इंद्र चौहान, बालक राम चौहान, छोटू चौहान, बिल्लु झगटा, प्रताप चौहान, किताब सिंह नेगी, मदन समटा, राकेश शर्मा, राम प्रकाश जगीथटा, भाग चंद, निशा, गोपाल जबैईक, सतीश पिरटा, कुलविंद्र भिख्टा, गोविंद सारटा, प्रवीण छाजटा, हरि मोहन शर्मा, अजय बिष्ट सहित अनिल चतरांटा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि अनुराग ठाकुर ने लगातार दूसरी बार भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले कोई भी लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना है। उन्होंने बताया जेपी नड्डा के भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बनने तथा केंद्रीय चुनाव समिति में चुने जाने से भाजपा कार्यकर्ता काफी खुश हैं। हिमाचल प्रदेश से दो भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पदभार मिलने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने अनुराग ठाकुर को भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जेपी नड्डा को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बनने पर बधाई दी है। दोनों की नियुक्ति के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का भी आभार व्यक्त किया है।

Related posts