
इलाहाबाद: इलाहाबाद शहर में बारा थाना के थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं इलाके के लोगों ने सड़क पर थानाध्यक्ष का शव रख कर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। खबर के मुताबिक द्विवेदी अकेले ही बदमाशों का पीछा करने चले गए थे। उसी दौरान शंकरगढ़ के गाढ़ा कटरा इलाके में बदमाशों ने रुक कर उनपर फायरिंग शुरू कर दी।
द्विवेदी ने भी अपनी ओर से जबाव देने की कोशिश की लेकिन बदमाशों की ताबड़तोड़ गोलीबारी से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी का नंबर लिखने की कोशिश की गई पर इसमें कामयाब नहीं मिल सकी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बॉर्डर सील कर गाडिय़ों की जांच तेज कर दी है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और भी कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक बांदा में हो रहे खनन के झंझट को लेकर इस कार्रवाई को किए जाने की आशंका है। बांदा में खनन उद्योग को सोने का व्यापार कहा जाता है।
