
चंडीगढ़
परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने यह कार्रवाई बस परमिट जारी करने के मामले में की है। कुछ दिन पहले ही भुल्लर ने ट्रांसपोर्ट प्रधान सचिव से रिपोर्ट मांगी थी।
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बठिंडा के RTA बलविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई बस परमिट जारी करने के मामले में की गई है। कुछ दिन पहले ही परिवहन मंत्री ने दौरा कर ट्रांसपोर्ट प्रधान सचिव से रिपोर्ट मांगी थी। परिवहन मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे
