RJD नेता ने कहा, खाई में जाने पर भी शेर, शेर ही रहता है

RJD नेता ने कहा, खाई में जाने पर भी शेर, शेर ही रहता है

नई दिल्ली: झारखंड की राजधानी रांची की एक अदालत में चारा घोटाला मामले में दोषी साबित किए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र और अन्य की सजा पर बहस पूर हो चुकी है। आदालत ने लालू प्रसाद को 5 साल की सजा, और 25 लाख का जुर्माना किया है। वही राजनीति में इस मसले पर सभी नेताओं के बयान आने शुरू हो गए है।

आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि फैसले से उन्‍हें धक्‍का लगा है, लेकिन वे इससे घबराएंगे नहीं। उन्‍होंने कहा, ‘लालू जी को मिली सजा से हमें धक्‍का लगा है। लेकिन हम इस धक्‍के से विचिलित नहीं हो सकते। इस संकट का मुकाबला करने के लिए आरजेडी का एक-एक नेता एक जुट हो गया है। हम इसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।’ उन्‍होंने दावा किया कि अब आरजेडी पहले से ज्‍यादा मजबूत होकर उभरेगी।

उनके मुताबिक, ‘जब लंबी यात्रा तय की जाती है तो रास्‍ते में टीले और खाई भी मिलते हैं। खाई में जाने पर भी शेर, शेर ही रहता है। ये हमारे लिए धक्‍का है। ये सेटबैक है, जिसे हम स्‍वीकार करते हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि जिन बातों के लिए आरजेडी की पैदाइश हुई है उसे पूरा करने के लिए हम पहले से भी ज्‍यादा मजबूत होकर सामने आएंगे।’ जब रघुवंश प्रसाद सिंह से आरजेडी के नेतृत्‍व के बारे में पूछ गया तो वे भड़क गए।

उन्‍होंने कहा, ‘पार्टी में कोई नेृतृत्‍व संकट नहीं है। अगर कोई पांच या 10 दिन के लिए गैरहाजिर होता है तो क्‍या इसे नेतृत्‍व संकट मान लिया जाएगा। हम इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। कुछ दिनों की ही बात है। लालू जी जल्‍द जेल से बाहर आ जाएंगे। हम लालूजी को गीता देकर आए हैं। जब तक लालू जी 10 श्‍लोक पढेंगे तब तक वो कोर्ट से बाहर आ चुके होंगे।’

कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए लालू के वकील ने कहा, ‘अपराधी को जेल में रखने का मकसद उसमें सुधार लाना होता है, लेकिन लालू के साथ अब वैसी कोई बात नहीं है। इसलिए उन्हें जेल में रखने का फायदा नहीं है।’

राबड़ी देवी ने आज कहा कि वह उनके पति और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में सुनाई गई सजा के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगी। श्रीमती राबडी देवी ने यादव को चारा घोटाले के मामले में पांच साल की सजा मिलने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यादव साजिश के शिकार हुए है। उनके खिलाफ चारा घोटाले में न कोई सबूत है और न कोई गवाह ही है।

बीजेपी नेता मुख्खतार अब्बास नकवी ने कहा लालू जी के संघर्ष, सत्ता, और सजा तक का सफऱ एक संदेश भी है और सबक भी है।

आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि आज हमारी पार्टी ज्यादा एकजुट है। लालू प्रसाद निर्दोष हैं। हम फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

आरजेडी नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि लालू प्रसाद निर्दोष हैं, वे राजनीतिक साजिश के शिकार हुए.

Related posts