PM मोदी ने लिया एक और अहम फैसला

PM मोदी ने लिया एक और अहम फैसला

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से सत्ता में आए हैं उन्होंने कठोर फैसले ही लिए है। वहीं मोदी के अलग फैसलों की सूची अब और लंबी हो गई है। हाल ही में मोदी ने एक ओर नया फैसला लिया है कि जब भी अब उनकी सवारी दिल्ली में निकलेगी तो आम लोगों की सवारी से छेड़छाड़ नहीं होगी, यानी कि यातायात सामान्य रहेगा।


दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले भी लीक से हटकर कई फैसले लिए हैं। चाहे वो सचिवों से सीधा संवाद हो या फिर भाई भतीजावाद से बचने की सख्त ताकीद। पीएम मोदी के इस नए फैसले से आम जनता को काफी राहत मिलेगी क्योंकि अब लोगों को पीएम की गाड़ी निकल जाने तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Related posts