
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक महेश भट्ट लंबे समय बाद एक बार फिर कहानी लिखने जा रहे हैं। वह बॉलीवुड की ‘डर्टी गर्ल’ यानि विद्या बालन पर स्टोरी लिखने वाले हैं। यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है कि महेश भट्ट जैसे निर्देशक स्टोरी लिख रहे हैं। जब विद्या और महेश भट्ट एक साथ बड़े पर्दे में आएंगे तो लोगों को एक अच्छी फिल्म देखने को मिल सकती है। सूत्रों का कहना है कि भट्ट साहिब फिल्म निर्माता मोहित सूरी के साथ मिलकर यह फिल्म बनाएंगे।
गौरतलब है कि नए चेहरों को इंडस्ट्री में काम देने के लिए मशहूर महेश भट्ट इससे पहले ‘जख्म’, ‘सारांश’ और ‘अर्थ’ जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं।
