इन पांच राज्यों में ईडी की छापेमारी, भू माफिया के ठिकानो पर दी जा रही दबिश

इन पांच राज्यों में ईडी की छापेमारी, भू  माफिया के ठिकानो पर दी जा रही दबिश

उत्तराखंड में हुए अब तक के सबसे बड़े ‘फर्जी रजिस्ट्री घोटाला’  मामले में पांच राज्यों में ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी सभी जगह सर्च ऑपरेशन चला रही है।सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी द्वारा दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, असम, पंजाब के लुधियाना सहित कुल डेढ़ दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह कार्रवाई कई भू माफिया, रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत सरकारी कर्मचारी -अधिकारी, सरकारी वकील सहित कुछ बिल्डर के लोकेशन पर चल रही है। ये था मामला बता दें कि जुलाई 2022 में देहरादून फर्जी रजिस्ट्री घोटाला सामने आया…

Read More

कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर रिलीज होने से पहले ही छाए संकट के बदल, तेलंगाना में प्रतिबंधित करने की हुई तैयारी

कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर रिलीज होने से पहले ही छाए संकट के बदल, तेलंगाना में प्रतिबंधित करने की हुई तैयारी

कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज से पहले ही मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सिख समुदाय के नेताओं को भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार कानूनी सलाह लेने के बाद राज्य में कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगी। रेड्डी सरकार के सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर ने इसकी जानकारी दी है। दरअसल, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी तेजदीप कौर मेनन के नेतृत्व में तेलंगाना सिख सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में शब्बीर से मुलाकात…

Read More

जम्मू – कश्मीर विधानसभा चुनाव : नामांकन वापसी की आज अंतिम तिथि, प्रथम चरण में 244 प्रत्याशी मैदान में

जम्मू – कश्मीर विधानसभा चुनाव : नामांकन वापसी की आज अंतिम तिथि, प्रथम चरण में 244 प्रत्याशी मैदान में

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए नामांकनपत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। इसमें वैध नहीं पाए गए 35 नामांकन खारिज किए जाने के बाद कुल 244 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इसके बाद जो उम्मीदवार मैदान से हटना चाहते हैं, 30 अगस्त तक पर्चा वापस ले सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए 279 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल दिए थे। सात जिलों में रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में बुधवार को पर्चों की जांच पूरी…

Read More

NIA की टीम ने किसान महिला नेता के घर की रेड, बगावत पर उतरे किसान

NIA की टीम ने किसान महिला नेता के घर की रेड, बगावत पर उतरे किसान

बठिंडा के रामपुरा फूल में रहने वाली एक महिला किसान नेता के घर पर शुक्रवार को एनआईए ने रेड की। एनआईए की टीम सुबह ही महिला किसान नेता सुखविंदर कौर के घर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही किसान भी माैके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला किसान नेता सुखविंदर कौर एक मूवमेंट से जुड़ी हुई है, जिसके चलते रेड की गई है। सुखविंदर कौर मौजूदा समय में राजपुरा के शंभू बाॅर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे…

Read More

संसद परिसर में फ़र्ज़ी पास बनवाकर घुसने की कोशिश, सुरक्षा बल की मुस्तैदी से बच नहीं सका, किया पुलिस के हवाले

संसद परिसर में फ़र्ज़ी पास बनवाकर घुसने की कोशिश, सुरक्षा बल की मुस्तैदी से बच नहीं सका, किया पुलिस के हवाले

एक मजदूर ने जाली पास लेकर बुधवार सुबह 10 बजे संसद परिसर में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में मजदूर ने खुलासा किया कि उसे कंप्यूटर ऑपरेटर तुषार यादव ने पास दिया था। सुरक्षा कर्मियों ने तुषार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की और दोनों को संसद मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सीआईएसएफ सूत्रों का कहना है कि एक मजदूर संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। उसने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को…

Read More

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव की तिथि में बदलाव की उठाई मांग

आम आदमी पार्टी  ने एमसीडी चुनाव की तिथि में बदलाव की उठाई मांग

आप के चार पार्षदों ने वार्ड समितियों के चुनाव चार सितंबर को न कराने के लिए आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने चुनाव कार्यक्रम दोबारा तय करने का आग्रह किया है। एमसीडी ने बुधवार को वार्ड समितियों के चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी। एमसीडी चार सितंबर को चुनाव करा रही है। आप पार्षद प्रेम चौहान, रमेश चंद्र, तिलोतमा चौधरी व आशु ठाकुर ने आयुक्त को वार्ड समितियों के चुनाव चार सितंबर को नहीं कराने के लिए पत्र लिखा है। इनमें दो पार्षदों ने अपना स्वास्थ्य सही नहीं होने,…

Read More

राजीव गाँधी के नाम से खुलेंगे डे बोर्डिंग स्कूल, अटल आदर्श विधालय को न बेचेंगे, न नाम परिवर्तित करेंगे : सीएम सुक्खू

राजीव गाँधी के नाम से खुलेंगे डे बोर्डिंग स्कूल, अटल आदर्श विधालय को न बेचेंगे, न नाम परिवर्तित करेंगे : सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अटल आदर्श विद्यालय नहीं बेचे जाएंगे, न ही योजना का नाम बदला जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से तीन स्कूलों का निर्माण हो रहा है। पर्याप्त बजट होने पर अन्य पर भी काम किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में भी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार की नीतियों से हिमाचल में शिक्षा का हाल खराब हो गया…

Read More

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश, खांसी की दवा खरीदने पर देना होगा अपना मोबाइल नंबर

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश, खांसी की दवा खरीदने पर देना होगा अपना मोबाइल नंबर

यदि आप दवा विक्रेता की दुकान में खांसी की सिरप खरीदते हैं तो अब आपको अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दवा विक्रेताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। सिरप खरीदने वाले का डाटा विक्रेता स्वास्थ्य विभाग को देंगे। इसके बाद महकमे की टीम सिरप खरीदने वाले व्यक्ति को कॉल करेगा। कॉल कर व्यक्ति से पूछा जाएगा कि खांसी कब से है। इसके साथ दूसरी जानकारी भी ली जाएगी। महकमे की टीम संदेह होने पर व्यक्ति के बलगम की जांच भी करवाएगी। खास बात यह…

Read More

केंद्र से 11 प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली,मगर जारी नहीं हुई 25 .31 करोड़ की धनराशि

केंद्र से 11 प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली,मगर जारी नहीं हुई 25 .31 करोड़ की धनराशि

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नदियों व खड्डों के तटीकरण के 11 प्रोजेक्ट केंद्र सरकार ने मंजूर तो कर दिए हैं, लेकिन 2,531 करोड़ रुपये का बजट जारी नहीं किया है। प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्यास नदी के तटीकरण को 3000 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसके लिए नए सिरे से जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। विधायक सुरेश कुमार, राकेश कालिया, भुवनेश्वर गौड़, हंसराज और अनुराधा राणा ने सदन में नदियों और खड्डों के तटीकरण का मामला उठाया। मुकेश ने कहा कि इन परियोजनाओं पर काम तभी…

Read More

weather : भारत के इन 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान – गुजरात जल मगन, त्रिपुरा में 1 .37 लाख लोग हुए बेघर

weather : भारत के  इन 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान – गुजरात जल मगन, त्रिपुरा में 1 .37 लाख लोग हुए बेघर

जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर पश्चिम से लेकर पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत तक जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है। लगभग समूचे गुजरात और पश्चिम राजस्थान को जल प्रलय का सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। गुजरात में सात लोगों की जान भी गई है और 15,000 से अधिक लोगों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, वहीं पानी में घिरे 300 लोगों को बचाया गया है। देवभूमि द्वारका, आणंद, वडोदरा, खेड़ा, मोरबी और राजकोट जिले में बचाव अभियान…

Read More