राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आज नई दिल्ली पहुंचने पर हिमाचल सदन में पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली केंद्र व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल बनने के उपरांत दिल्ली का यह उनका पहला तीन दिवसीय दौरा है। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण…
Read Moreठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन को किया संबोधित
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही अपने 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है, जो कांग्रेस सरकार के चुनावी वायदों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्र के विकास में नेहरू-गांधी परिवार के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में 5जी से होगी प्रौद्योगिकी के नए युग की शुरुआत
हिमाचल प्रदेश में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नए युग का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में राज्य के लिए 5जी सेवा शुरू की। प्रदेश सरकार प्रौद्योगिकी के माध्यम से लोगों को तीव्र गति से अविलंब, निर्बाध और अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रणाली उपलब्ध करना चाहती है। प्रदेश में 5जी तकनीक औद्योगिक क्रांति को बढ़ावा प्रदान करेगी। सभी अत्याधुनिक 5जी सेवाएं विभिन्न प्रकार के सेंसर और उपकरणों के माध्यम से लोगों को संचार के अत्याधुनिक अनुभवों से परिचित कराएगी। विनिर्माण क्षेत्र में 5जी के उपयोग…
Read Moreसरकार अमृतपाल समर्थकों पर सख्त एक्शन लेगी, हालात खराब करने की इजाजत नहीं : मंत्री कुलदीप धालीवाल
अमृतसर (पंजाब) पंजाब के सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। गत 10 सालों से पंजाब की एकता को तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन पंजाब के लोग इकट्ठा रहना चाहते है। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (मध्य में) अजनाला थाने पर हमले के मामले में पंजाब के मंत्री कुलदीप…
Read Moreमुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रस्ताव तैयार, कम आबादी वाले गांव भी मुख्य सड़कों से जुड़ेंगे
देहरादून पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में 250 से अधिक की आबादी वाले गांवों को जोड़े जाने की ही बाध्यता है। ऐसे में सैकड़ों गांव जो इस मानक को पूरा नहीं करते हैं, पक्की सड़क से आज भी दूर हैं। राज्य की छोटी-छोटी बसावट के कम आबादी वाले गांव भी मुख्य सड़क मार्ग से जुड़ सकेंगे। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का खाका तैयार किया गया है। करीब सौ करोड़ रुपये की…
Read Moreलोकसेवा आयोग पंचायत सचिवों के भरेगा 523 रिक्त पद
शिमला पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे। पहले चरण में 325 पद भरने का मामला हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के पास भेजा जा रहा है। पंचायतीराज विभाग में पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे। पहले चरण में 325 पद भरने का मामला हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के पास भेजा जा रहा है। पंचायत सचिवों के 20 फीसदी पद विभागीय पदोन्नति से भरे जाएंगे। शेष पदों को लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंचायत सचिवों…
Read Moreसांसद खेल महाकुंभ में शिरकत करेंगे नड्डा
बिलासुपर। सांसद खेल महाकुंभ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिरकत करेंगे। बिलासपुर में 7 और 8 मार्च को खेल महाकुंभ हाेने जा रहा है। इसमें जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। इससे पहले भाजपा सदर मंडल बिलासपुर की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें सरकार की ओर से बंद किए गए संस्थानों के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को और गति देने पर चर्चा की गई। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए और एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के…
Read Moreन्यू ब्रॉड गेज रेल लाइन के निर्माण के लिए 538 बीघा जमीन का होगा अधिग्रहण
बिलासपुर केंद्र सरकार, उत्तर रेलवे, रेलवे विकास निगम (लिमिटेड) को 10 गांवों की 538.13 बीघा भूमि को भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी, न्यू ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना के निर्माण के लिए अर्जित करने की सिफारिश प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम की ओर से की गई है। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के निर्माण के लिए बध्यात से आगे 10 गांवों की 538.13 बीघा भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस जमीन के अधिग्रहण के लिए ग्रामीण तैयार नहीं थे। इसके बाद इन गांवों की सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट (एसआईए) तैयार की गई। अब…
Read Moreलुप्त हो रही बेशकीमती जड़ी बूटियां, अवैज्ञानिक और अवैध दोहन से बजी खतरे की घंटी
मनाली (कुल्लू) अवैज्ञानिक व अवैध रूप से इनका दोहन करने से कई प्रजातियां खत्म होने के कगार पर हैं। पिछले पांच वर्षों में कई जड़ी-बूटियां 50 प्रतिशत तक लुप्त हो गईं हैं। हिमालयन क्षेत्रों में उगने वाली औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटियां खतरे में हैं। अवैज्ञानिक व अवैध रूप से इनका दोहन करने से कई प्रजातियां खत्म होने के कगार पर हैं। पिछले पांच वर्षों में कई जड़ी-बूटियां 50 प्रतिशत तक लुप्त हो गईं हैं। हिमालयन क्षेत्र में उगने वाली क्षीर (लीलियम) जड़ी-बूटी पर सबसे ज्यादा खतरा है। इस प्रजाति…
Read Moreलोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर द्वारा 24 फरवरी, 2023 को शिमला से जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य
कैबिनेट मंत्री ने पूछा, पूर्व भाजपा सरकार ने अंतिम छह महीने में 920 संस्थान खोल कर प्रदेश की भोली जनता को ठगने का प्रयास किया कहा, व्यवस्था परिवर्तन के तहत हो रहे निर्णयों से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बौखलाए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की पूर्व जय राम सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह महीनों में बिना बजट का प्रावधान किए 920 संस्थान खोले और स्तरोन्नत किए। यह…
Read More