मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां पंचायत चौकीदार संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
Read Moreराज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की भेंट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से संबंधित तैयारियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा और विधान सभा के सचिव यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री से मिलने के लिए दिन व समय निर्धारित
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों से सप्ताह में दो बार मिलेंगे। उन्होंने बताया कि आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती हैं, जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक…
Read Moreमुख्यमंत्री ने शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपरेशन लिमिटेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने 450 मैगावॉट क्षमता की शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई, 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इस परियोजना के लिए वर्ष 2012 मंे निविदा जारी की गई थी लेकिन विभिन्न कारणों से इसके निर्माण कार्य मंे विलंब हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं मंे विलंब के कारण इनकी निर्माण लागत मंे वृद्धि होती है जिससे राज्य को नुकसान होता है। उन्हांेने कहा कि…
Read Moreफर्जी डिग्री मामला : मानव भारती विवि जून में हो जाएगा बंद
शिमला फर्जी डिग्री मामले में फंसा मानव भारती निजी विश्वविद्यालय जून में बंद कर दिया जाएगा। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने एक बैठक में इस विवि को बंद करने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया है। वर्तमान में इस विवि में 49 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें से 25 जून में पासआउट हो जाएंगे। शेष 24 को अन्य विश्वविद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा। निजी संस्थान में अध्यापन स्टाफ की भारी कमी है। पुलिस एसआईटी से लेकर ईडी, इनकम टैक्स एजेंसियां फर्जी डिग्री मामले…
Read Moreपुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भरी मात्रा में चरस बरामद, तस्कर की एक करोड़ की सम्पति अटैच
बालीचौकी में गाड़ी से 11.584 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी कालीदास की पुलिस ने एक करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। पुलिस ने वीरवार रात बल्ह क्षेत्र के ढाबण निवासी कालीदास की गाड़ी से 11 किलो 584 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस ने कालीदास के साथ बंजार निवासी को भी गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने कालीदास की संपत्ति की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। उसकी करीब एक करोड़ की संपत्ति को अटैच किया जा रहा है। उसके साथ बंजार के एक अन्य…
Read Moreहाईकोर्ट सख्त, प्रधान सचिव वन सहित 11 से जवाब तलब
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने प्रधान सचिव वन सहित 11 को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने मामले की सुनवाई तीन हफ्ते बाद निर्धारित की है। ठियोग निवासी रमेश ठाकुर ने जनहित में याचिका दायर की है। याचिका में प्रधान सचिव वन सहित मुख्य अरण्यपाल, खंड वन अधिकारी, वनरक्षक शमराला, उपायुक्त एवं एसपी शिमला, एसएचओ ठियोग, रोशन लाल, धनी राम और चेत राम को प्रतिवादी बनाया है।…
Read Moreआयोग के पूर्व सचिव पर सरकार से हरी झंडी के दस दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ ढाई माह बाद भी विजिलेंस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। जबकि प्रदेश सरकार इस मामले में पहले ही काफी देरी कर चुकी है। करीब 77 दिन पूर्व विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित होने वाली जेओए आईटी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले का पटाक्षेप किया था। विजिलेंस ने 23 दिसंबर 2022 को पहली एफआईआर में आयोग के पूर्व वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और उसके दो बेटों समेत कुल…
Read Moreइंग्लैंड से शिमला पहुंचा दंपती, दादा के प्रमाण पत्रों के लिए शासक के पद पर थे तैनात
ब्रिटिश शासनकाल के दौरान देश की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहे शिमला में अहम पदों पर तैनात रहे अपने दादा और पिता के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र लेने अंग्रेज दंपती इंग्लैंड से शिमला पहुंचा है। यहां नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में जाकर रिकॉर्ड चेक किया तो दोनों के जन्म और मृत्यु का ब्योरा मिल गया। निगम कर्मचारियों ने इन्हें इनके पूर्वजों के प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार इंग्लैंड निवासी साइमन बीट होली से ठीक पहले अपनी पत्नी के साथ शिमला आए थे। यहां टूरिस्ट गाइड…
Read Moreचन्द्र कुमार ने केन्द्रीय पशुपालन मंत्री से भेंट की
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में पशुपालन व दुग्ध विकास के संबंध में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से पशु चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, गद्दी-गुज्जरों के विकास के लिए योजना तथा पशुधन के लिए बीमा सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्र सरकार से प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में मुंह-खुर रोग प्रतिरोधी टीके उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। चन्द्र कुमार ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध उत्पादन तथा पशुपालन से…
Read More