पेपर लीक मामले में आवाज के सैंपल लेने पर अब 23 अप्रैल को होगी सुनवाई

पेपर लीक मामले में आवाज के सैंपल लेने पर अब 23 अप्रैल को होगी सुनवाई

भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के भर्ती पेपर लीक मामले की मुख्य आरोपी उमा आजाद समेत दलाल संजीव कुमार, निखिल और नीरज कुमार की आवाज के सैंपल लेने की मंजूरी के लिए लगाई अर्जी पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो पाई। अब अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की है। मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के आवाज के सैंपल लेकर यह जानना चाहता है कि मुख्य आरोपी, दलाल और अन्य दो आरोपियों की…

Read More

सरकार ने कार्टन और कीटनाशकों पर बागवानों को नहीं दी छूट

सरकार ने कार्टन और कीटनाशकों पर बागवानों को नहीं दी छूट

प्रदेश के बागवानों ने सुक्खू सरकार से लगाई थी उनके उत्थान की उम्मीद ।  पर बजट पेश होते ही हाथ लगी निराशा । सत्ता में आने से पहले सरकार ने बागवानों के हितों के रक्षा की बात कही थी। हालांकि, सीए स्टोर के निर्माण को लेकर फल उत्पादक थोड़ी राहत जरूरत महसूस कर रहे हैं। अब बागवान यह सवाल उठाने लगे हैं कि उनसे जुड़े अन्य मामले कब सुलझेंगे। पिछली सरकार ने भी बागवानी नीति बनाने की बातें ही कही थीं। अब नई सरकार ने भी नीति बनाने के नाम…

Read More

प्रदेश में जनसुविधा के लिए खोले जाएगे 1,000 और लोकमित्र केंद्र

प्रदेश में जनसुविधा के लिए खोले जाएगे 1,000 और लोकमित्र केंद्र

हिमाचल प्रदेश में एक हजार और लोकमित्र केंद्र खोले जाएंगे। इस समय राज्य में पांच हजार लोकमित्र केंद्र काम कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान इनकी संख्या बढ़कर छह हजार हो जाएगी। शुक्रवार को बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे गांवों में जहां रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेशवासियों के लिए इंटरनेट आधारित सेवाओं का भी विस्तार होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार…

Read More

उप-मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और उद्योग मंत्री द्वारा जारी किया गया प्रेस को सांझा वक्तव्य

हिमाचल प्रदेश का पहला ग्रीन बजट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ऐतिहासिक पहल कहा, बजट में हरित ऊर्जा राज्य के विकास का ब्लू प्रिन्ट उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2023-24 के बजट को ऐतिहासिक एवं आम लोगों का बजट करार दिया है। आज यहां जारी एक संयुक्त वक्तव्य में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्रीन बजट पेश कर हिमाचल प्रदेश को एक नई दिशा…

Read More

सुक्खू सरकार ने पेश किया पहला बजट, जानिए क्या खास है इस बजट में ?

सुक्खू सरकार ने पेश किया पहला बजट, जानिए क्या खास है इस बजट में ?

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 53,413 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में 25 हजार विभिन्न कार्यात्मक पदों को भरने की घोषणा है। स्वास्थ्य विभाग, तकनीकी शिक्षा, शिक्षा, पशुपालन, शहरी विकास, पंचायतीराज, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, ग्रामीण विकास विभाग आदि में पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त पेयजल, सिंचाई व सीवरेज स्कीमों के रखरखाव व परिचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के पांच हजार पद भरे जाएंगे।  बजट में विधायक ऐच्छिक…

Read More

कानूनी बहस में इस्तेमाल होने वाले अनुचित लैंगिक शब्दों पर लगेगी रोक, जल्द आएगी शब्दावली : सीजेआई

कानूनी बहस में इस्तेमाल होने वाले अनुचित लैंगिक शब्दों पर लगेगी रोक, जल्द आएगी शब्दावली : सीजेआई

सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने एक कार्यक्रम में बताया कि कानूनी बहस में इस्तेमाल होने वाले अनुचित लैंगिक शब्दों की कानूनी शब्दावली जारी करने की योजना पाइपलाइन में है। शीर्ष अदालत की लिंग संवेदीकरण और आंतरिक शिकायत समिति के एक कार्यक्रम में सीजेआई ने यह जानकारी दी। सीजेआई ने सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती संख्या के साथ-साथ प्रणालीगत बाधाओं व अनुचित व्यवहार की घटनाओं के मद्देनजर दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें कानूनी पेशे में अच्छे और आशाजनक विकास को उजागर करने के अलावा यौन व महिलाओं को लक्षित करने वाले…

Read More

सुक्खू सरकार का आज होगा पहला बजट पेश, उप कर लगने की संभावना

सुक्खू सरकार का आज होगा पहला बजट पेश, उप कर लगने की संभावना

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। वह पहले ही कड़े फैसले लेने की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री राज्य के कार्यक्षेत्र में आने वाले कई उपकर या शुल्क लगाकर आमदनी बढ़ाने की दिशा में नए कदम उठा सकते हैं। इस साल चुनावी वर्ष न होने के कारण बजट के लोकलुभावन होने की संभावना बहुत कम है। हालांकि, मुख्यमंत्री कृषि, पशुपालन जैसे प्राइमरी सेक्टर के घटकों और विनिर्माण क्षेत्र पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं। राज्य का…

Read More

हाईकोर्ट ने कैथलीघाट में फोरलेन की निशानदेही करने के डीसी सोलन को को दिए आदेश

हाईकोर्ट ने कैथलीघाट में फोरलेन की निशानदेही करने के डीसी सोलन को को दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने उपायुक्त सोलन को कैथलीघाट में फोरलेन की निशानदेही करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने डीसी से निशानदेही की रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने मामले की सुनवाई 28 मार्च को निर्धारित की गई है। अदालत को बताया गया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने उपायुक्त सोलन के समक्ष निशानदेही के लिए आवेदन किया था। लेकिन, अभी तक निशानदेही नहीं की गई है। अदालत के ध्यान में लाया गया कि राजस्व विभाग की ओर से निशानदेही न करने के कारण…

Read More

सेब नहीं खरीद पाएंगे बिना लाइसेंस हिमाचल से बाहरी राज्यों के कारोबारी

सेब नहीं खरीद पाएंगे बिना लाइसेंस हिमाचल से बाहरी राज्यों के कारोबारी

बाहरी राज्यों से आने वाले कारोबारी (लदानी) अब बिना लाइसेंस प्रदेश की मंडियों में सेब नहीं खरीद पाएंगे। प्रदेश में पहली बार कारोबारियों के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। बिना लाइसेंस कारोबारी को ऑक्शन यार्ड में जाने की अनुमति नहीं होगी। हर साल बाहरी राज्यों के कुछ कारोबारी प्रदेश की मंडियों में सेब खरीद कर गायब हो जाते हैं, जिससे बागवानों और आढ़तियों का पैसा डूब जाता है। सेब खरीद के लिए आने वाले कारोबारी को कृषि विपणन बोर्ड के पोर्टल पर लाइसेंस के…

Read More

सामान्य शिक्षा के साथ छात्रों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा

सामान्य शिक्षा के साथ छात्रों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा

सोलन। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी शिक्षा की जानकारियां देने के लिए 15 और स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू किया जाएगा। एसएमसी की मांग पर इसका प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने निदेशालय को भेजा है। संबंधित स्कूलों में इस सत्र से ही वोकेशनल कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। वर्तमान में जिला के 97 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं, जिसमें 9051 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अब जिन स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू करने हैं, उनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाड़माजरी में आईटी, डूमेहर…

Read More