हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की तिथियां तय करने पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को फैसला होगा। सत्र मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है, जो महीने के अंत तक चलेगा। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे। सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक वीरवार को 11 बजे शुरू होगी। इसमें बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण का ड्राफ्ट तैयार करने पर भी चर्चा हो सकती है। चिट्टा तस्करों पर कार्रवाई करने और नशे की रोकथाम पर भी कड़े…
Read Moreशिक्षकों का 24 फरवरी को होगा आधारभूत मूल्यांकन, जानिए विस्तृत रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के 1999 स्कूल शिक्षकों का 24 फरवरी को आधारभूत मूल्यांकन किया जाएगा। जिला डाइट में एक घंटे का मूल्यांकन किया जाएगा। मोबाइल फोन के माध्यम से ज्ञान के अंतर की पहचान करने के लिए मूल्यांकन किया जा रहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने चिह्नित किए शिक्षकों को अनिवार्य तौर पर मूल्यांकन में शामिल होने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए अनिवार्य आधारभूत मूल्यांकन आयोजित करने का फैसला लिया है। यह मूल्यांकन सतत और व्यापक मूल्यांकन…
Read Moreचिटोरियो की अब खैर नहीं, चिट्टे के लेनदेन के लिए हुए इस्तेमाल बीस हज़ार बैंक खातों को खंगाल रही पुलिस, बड़े एक्शन की तैयारी
हिमाचल पुलिस चिट्टे के लेनदेन से जुड़े 20 हजार बैंक खातों को खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों, आधार नंबर और मोबाइल नंबर का ब्योरा कई बैंकों को भेजा है। इन बैंक खातों से बीते तीन वर्षों में हुए बड़े लेनदेन की जानकारी मांगी गई है। चिट्टे के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के माध्यम से अब तस्करों तक पहुंचने की योजना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि अभी तक चिट्टे के आरोप में पकड़े गए कई आरोपियों के…
Read Moreहिमाचल में सेब और चाय के बगीचों में भी बनेगे होम स्टे, गैर हिमाचलियों को भी मिलेगी परमिशन
हिमाचल में सेब और चाय के बागानों में भी होम स्टे बन सकेंगे। गैर हिमाचली पर्यटन कारोबारी भी राज्य में होम स्टे चला सकेंगे। रिहायशी इलाकों में होम स्टे चलाने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से एनओसी लेना जरूरी कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने बहुप्रतीक्षित होम स्टे के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। नए नियमों के अनुसार 20 साल से अधिक समय से हिमाचल में रह रहे (अन्य राज्यों के लोग) और हिमाचल के निवासी जो प्रदेश से बाहर व्यवसाय कर रहे हैं, वे भी होम…
Read Moreप्रदेश की जैलो में कैदियों का नहीं होगा जातीय उल्लेख , ये किए गए कुछ विशेष बदलाव
हिमाचल प्रदेश की जेलों में अब जाति आधार पर कैदियों में काम का आवंटन नहीं किया जाएगा। न ही रिकॉर्ड में हिंदू, मुसलमान, ईसाई की जाति, समुदाय या संप्रदाय का उल्लेख होगा। इससे पूर्व जेल मैनुअल में इस तरह का प्रावधान रहा है। हिमाचल प्रदेश जेल मैनुअल 2021 में संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने कई नए प्रावधान किए हैं। इस बाबत अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार शर्मा ने अधिसूचना जारी की है। केंद्र सरकार की ओर से जेल मैनुअल में संशोधन करने के बाद हिमाचल में भी इसमें बदलाव…
Read Moreदस दिनों में लिफ्ट नहीं चली तो 11 वे दिन XEN होगा ससपेंड : मंत्री अनिल विज
हरियाणा के तेज तर्रार मंत्री अनिल विज(गब्बर) अपने तीखे तेवर के लिए जाने जाते हैं। वह काम में जरा सी भी लापरवाही में अधिकारियों की भरी सभा में क्लास लगा देते हैं। यहां तक कि वह ऑन द स्पॉट अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर देते हैं। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज एक बार फिर से अधिकारियों पर भड़क गए। इस बार उनके निशाने पर पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल विंग के एक्सईएन थे। विज ने एक्सईएन को साफ शब्दों में सस्पेंड करने की चेतावनी दे डाली। अंबाला के जीटी रोड…
Read Moreस्टोन क्रेशरों पर नज़र बनाये रखने के लिए समिति का गठन जरुरी : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि स्टोन क्रशिंग इकाइयों के लिए तैयार किए गए पर्यावरणीय दिशा-निर्देश के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति का गठन किया जाना चाहिए। ये समिति अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित स्टोन क्रशिंग इकाइयों की निगरानी के लिए उनका नियमित रूप से औचक निरीक्षण करेगी। साथ ही स्टोन क्रशिंग इकाइयों को मंत्रालय की ओर से पर्यावरण संरक्षण नियम 1986 के तहत अधिसूचित उत्सर्जन मानकों का अनुपालन करना होगा। उन्होंने यह जानकारी जानकारी सांसद डॉ.…
Read Moreदुष्कर्म मामले में पुलिस ने अदालत को सौपी गई रिपोर्ट में मामले को बंद करने की गुज़ारिश की, जानिए कौन है आरोपी ?
हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर अदालत में दायर कर दी है। इसमें पुलिस ने इस मामले को रद्द करने की सिफारिश की है। जांच में महिला की ओर से लगाए आरोपों का कोई सबूत पुलिस को नहीं मिला है। अब आगामी कार्रवाई अदालत की ओर से की जाएगी। 13 दिसंबर को एक महिला ने हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उसने कसौली के एक होटल में…
Read Moreभारत बढ़ाएगा भूटान की रक्षा क्षमता : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत भूटान की रक्षा तैयारियों को बढ़ाने के लिए तत्पर है। सिंह ने रॉयल भूटान आर्मी के मुख्य परिचालन अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू शेरिंग के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी। शेरिंग शनिवार से भारत की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल शेरिंग ने द्विपक्षीय संबंधों व अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राजनाथ ने कहा कि ‘पड़ोसी पहले’ की नीति के तहत भूटान की रक्षा तैयारियों की क्षमता की वृद्धि में भारत अपना पूरा…
Read Moreमहाकुंभ के लिए हरियाणा के हर जिले से रोज चलेगी बसे : अनिल विज
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। मंत्री विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोजाना हर जिले से बसें चलाने की घोषणा की है। महाकुंभ के लिए हरियाणा के हर जिले रोडवेज की रोजाना एक बस जाएगी। प्रदेश में कुल 22 जिले हैं और सभी जिलों से हर दिन एक बस कुंभ मेले के लिए चलेगी। यह बस सेवा पांच फरवरी बुधवार से शुरू हो जाएगी। हरियाणा की राजधानी…
Read More