Live 240/7 (44.0 over): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

Live 240/7 (44.0 over): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

मोहाली: मोहाली में आज ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा वन डे मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। मोहाली वनडे में भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। रोहित शर्मा 22 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। पिछले मैच में रोहित ने नाबाद शतक बनाया था। शिखर धवन 6 गेंदों में 8 रन बनाकर, सुरेश रैना 19 गेंदों में 17 रन, युवराज सिंह 1 गेंद पर बिना खाता खोले, विराट कोहली 73 गेंदों में 68 रन, रवींद्र जडेजा 4 गेंदों में 2 रन, आर. अश्विन 35 गेंदों में 28 रन बना कर आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर हैं।

दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सात मैचों की श्रृंखला 1.1 से बराबर है। इससे पहले भारतीय टीम ने जयपुर में आतिशि पारियां खेल असाधारण जीत दर्ज कर देश और क्रिकेट जगत को अपना मुरीद बनाया।

पुणे की हार से सबक लेते हुये कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों ने जिस तरह जयपुर में रनों की बौछार लगाकर 360 के पहाड़ जैसे लक्ष्य को भी बौना बना दिया उसी तरह अब उनसे मोहाली में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुये जीत दर्ज करने की उम्मीद होगी।

Related posts