

पंजीकरण पूरा होने के बाद ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। सभी प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। शिमला में कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला भी जल्द हो जाएगा। इस कॉन्टेस्ट के हर राउंड में जज प्रतिभागियों को मार्क्स देंगे जिसके अनुसार ही फाइनल विनर चुना जाएगा।
कॉन्टे्सट का रिजल्ट 17 अगस्त 2017 को या उससे पहले अनाउंस किया जा सकता है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन 31 जुलाई था। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 29 अगस्त को आगरा में होगा। कांटेस्ट संबंधी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.misnorthindiaprincess.com या 9736003270, 0177-2629300-302 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
आज इन राउंड से गुजरेंगी प्रतिभागी
1) Intro cum Ramp Walk Round – इस राउंड में रैंप वॉक के बाद जज की टीम के सामने सबको अपना परिचय देना होगा। ये राउंड एक एलिमिनेशन राउंड होगा। इसमें कम नंबर पाने वाले प्रतिभागी अगले राउंड में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
2) Versatility Round- पहला राउंड क्लीयर कर दूसरे राउंड में पहुंचने वाले लोग यहां सिंगिंग और डांसिंग जैसी स्किल्स से जज को इंप्रेस करेंगे।
3) Brain Drain Round- इस राउंड में जज की टीम के सवालों के जवाब देने होंगे।
विजेता को मिलगी फिएट पुंटो कार
‘अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ के ताज को जीतने वाली विजेता को फिएट पुंटो कार इनाम के तौर पर दी जाएगी। साथ ही विजेता को अनुराग दीक्षित (यूनिवसल म्यूजिक ग्रुप) के म्यूजिक एलबम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। इस कांटेस्ट में 18 से 25 साल की युवतियां हिस्सा ले सकती हैं। फेम के मुख्य प्रायोजन से हो रहे इस कांटेस्ट के प्रमुख सहयोग ‘हीरो’ हैं।
क्राउन डिजाइन करो और जीतो दस हजार रुपये
कांट्रेस्ट में सिर्फ ब्यूटी को ही नहीं बल्कि फैशन डिजाइन में शौक रखने वाली युवतियों को ‘क्राउन डिजाइन कांटेस्ट’ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कांटेस्ट की विजेता के सिर पर सजने वाला क्राउन डिजाइन करने वाली विनर को दस हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
इसमें हिस्सा लेने की इच्छुक प्रतिभागियों को अपने डिजाइन किए क्राउन की फोटो खींचकर दी गई वेबसाइट पर ई-मेल कर सकती हैं या अमर उजाला दफ्तर चंडीगढ़ में जमा कर सकती हैं। जो डिजाइन निणार्यकों को पंसद आएंगे, वैसा ही ताज मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस के सिर पर सजेगा।
