
नई दिल्ली: सेना प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर सरकार को गिराने के प्रयास संबंधी खबरों को लेकर निशाने पर चल रहे सेवानिवृत जनरल वी के सिंह ने आज रात दावा किया कि राज्य में ‘स्थायित्व’ के लिए कुछ मंत्रियों को धन दिया जाता है और यह आाजादी के समय से चल रहा है।
आरोपों को लेकर विवादों के घेरे में चल रहे सिंह ने टीवी चैनलों से कहा कि उनके खिलाफ आरोप झूठे और प्रेरित हैं। उन्होंने टाईम्स नाउ से कहा, ‘‘सेना जम्मू कश्मीर में सभी मंत्रियों को धन देती है। क्योंकि राज्य में स्थायित्व कारक के तहत कई चीजें की जानी होती है और मंत्रियों को कई चीजें करनी होती हैं और साथ ही कई गतिविधियों को अंजाम देना होता है।’’
जब उनसे पूछा गया कि क्या सभी मंत्री को भुगतान किया जाता है, तो उन्होंने यह कहते हुए अपने बयान में संशोधन किया, ‘‘हो सकता है सारे मंत्री नहीं, लेकिन कुछ मंत्री और लोग हैं जिन्हें खास काम करवाने के लिए कुछ धनराशि दी जाती है। इस काम के अंतर्गत किसी खास क्षेत्र में स्थायित्व लाना शामिल है।
