HP Panchayat Election Result 2021 Live: मतगणना जारी, 21 वर्षीय मुस्कान ने कांग्रेस-भाजपा को किया चित

HP Panchayat Election Result 2021 Live: मतगणना जारी, 21 वर्षीय मुस्कान ने कांग्रेस-भाजपा को किया चित

बिलासपुर जिले के बरमाणा वार्ड से 21 वर्षीय निर्दलीय जिला परिषद प्रत्याशी मुस्कान जीत गई हैं। मुस्कान ने आजाद उम्मीदवार मीना संधू को पराजित किया। कांग्रेस और भाजपा दोनों दौड़ से बाहर रहे।

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति (बीडीसी) के लिए आज भी मतगणना जारी है। प्रदेश को जिप के 239 और बीडीसी के 1638 नए सदस्य मिलेंगे। भाजपा विधायक जेआर कटवाल के गृह वार्ड बैहना ब्राह्मणा से कांग्रेस की जिला परिषद प्रत्याशी प्रोमिला वासु ने भाजपा की कमलेश कुमारी को 1277 वोट से पराजित किया है। बिलासपुर जिले के कुठेड़ा वार्ड से कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजना धीमान जिला परिषद चुनाव हार गई हैं, उन्हें भाजपा प्रत्याशी विमला ने 2095 वोट से हरा दिया।

Related posts