
‘ये जवानी है दीवानी’ में ‘बदतमीजी’ करने के बाद ‘बेशर्म’ बने रणबीर कपूर अपनी फिल्म की प्रोमोशन के लिए जालंधर में पंजाब केसरी के ऑफिस आए। ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे रणबीर पर एक तरफ तो अभिनय की विरासत को आगे बढ़ाने दबाव था, दूसरी ओर कपूर होने के नाते इंडस्ट्री की ढेर सारी अपेक्षाएं। फिल्मी बैकग्राउंड होने से उनका इस इंडस्ट्री में प्रवेश भले ही आसान रहा हो, लेकिन रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों से साबित किया है कि वो सिर्फ एक स्टार-पुत्र नहीं एक अच्छे अभिनेता भी हैं। अपनी लगन, मेहनत और अभिनय से रणबीर यूथ आइकॉन बन गए हैं। रणबीर ने हास्य, राजनीतिक थ्रिलर एवं ड्रामा हर प्रकार की फिल्मों में अभिनय किया है।
