
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की 54 हजार सीटें तेजी से भर रही हैं और कई कालेज घोषत तीसरी कट ऑफ सूची में सामान्य श्रेणी में ज्यादातर स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश बंद कर चुके हैं।
हालांकि, छात्रों के लिए अभी उम्मीदें बाकी हैं क्योंकि हिन्दू और लेडी श्रीराम कॉलेज सहित 25 कॉलेज बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम के लिए खुले हैं, जबकि इंग्लिश ऑनर्स पाठ्यक्रम 18 कॉलेजों में उपलब्ध है। कट ऑफ में गिरावट हालांकि ज्यादा नहीं रही। हिन्दू कॉलेज, जहां बी.कॉम ऑनर्स के लिए दूसरी कट ऑफ 97-99.5 प्रतिशत रही, वहीं तीसरी कट ऑफ 96.75-98.5 प्रतिशत रही।
