Chennai Super टीम से मयप्पन हुए निलंबित, लाइफ टाइम बैन लगा

Chennai Super टीम से मयप्पन हुए निलंबित, लाइफ टाइम बैन लगा

नई दिल्ली: आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग में फंसे बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने हमेशा के लिए पत्ता साफ कर दिया है। मयप्पन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया और अब वह क्रिकेट की किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

वहीं जब मयप्पन का नाम स्‍पॉट फिक्सिंग में आने पर चेन्नई टीम के मालिक इंडिया सीमेंट्स ने उनसे पहले ही पल्ला झाड़ लिया था और खिलाड़ियों के दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की बात भी कही थी। वहीं श्रीनिवासन ने भी साफ कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है इसलिए वह अपना पद नहीं छोड़ेंगे।

मयप्पन से शनिवार भी पूछताछ जारी थी। पुलिस ने मयप्पन को 29 मई तक रिमांड पर लिया हुआ है। सूत्रों का कहना है कि इस फिक्संग में और भी क्रिकेटरों के नाम सामने आ सकते हैं।

Related posts