इमरान खान ने बर्बाद कर दिया क्रिकेटः आमिर सोहेल

इमरान खान ने बर्बाद कर दिया क्रिकेटः आमिर सोहेल

चैम्पियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों मिली मात के बाद वहां के पूर्व क्रिकेटर आपस में भिड़ गए हैं। मैच के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आमिर सोहेल ने दावा किया है कि उनके देश में इस खेल की खराब स्थिति के लिए इमरान खान जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां एक बार यह साफ करना चाहता हूं कि हमें यह सच स्वीकार करना होगा कि हमारे क्रिकेट की दयनीय हालत के लिए इमरान जिम्मेदार है।’ सोहेल खान भारत-पाकिस्तान मैच के…

Read More

वार्नर के लिए एशेज में जगह बनाना होगा मुश्किल: क्लार्क

वार्नर के लिए एशेज में जगह बनाना होगा मुश्किल: क्लार्क

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि उनकी टीम के ओपनर डेविड वार्नर का इंग्लिश खिलाड़ी के साथ मारपीट की घटना के बाद अगले महीने शुरु होने जा रही एशेज सीरीज के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा। सिडनी के डेली टेलीग्राफ में क्लार्क ने अपने लेख में कहा कि वार्नर का इंग्लिश खिलाड़ी जो रूट के साथ मारपीट करने की घटना शर्मनाक और दुखद है। यह किसी भी लिहाज से स्वीकार्य नहीं है। वार्नर को अपनी टीम का सम्मान वापिस पाने के लिए अब अथक प्रयास…

Read More

दुबई के ट्रैवल पोर्टल के एम्बेस्डर बने सचिन

दुबई के ट्रैवल पोर्टल के एम्बेस्डर बने सचिन

दुबई: दुबई के एक ट्रैवल पोर्टल (मुसाफिर डाटकाम) ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रैंड एम्बेस्डर नियुक्त किया है। कंपनी ने जारी बयान में कहा ‘सचिन के काम के प्रति समर्पण और दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर होने के नाते उन्हें कंपनी ने अपने ब्रांड के प्रचार के लिए चुना है। हमारा मानना है कि सचिन इसके लिए सही शख्सियत हैं।’ सचिन और कंपनी के बीच इस समझौते के तहत टीवी, रेडियो और प्रिंट मीडिया के अलावा वैश्विक स्तर पर मार्केटिंग शामिल हैं। वर्ष 2007 में स्थापित हुई इस वेबसाइट…

Read More

Spot fixing: ‘शिल्पा ने राजस्थान-कोलकाता मैच पर लगाया था सट्टा’

Spot fixing: ‘शिल्पा ने राजस्थान-कोलकाता मैच पर लगाया था सट्टा’

नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का मामला सुलझने की बजाये उलझता जा रहा है और इसमें हर दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का दावा है कि बालीवुड अभिनेत्री और राजस्थान रायल्स के मालिक राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी भी सट्टेबाजी से जुड़ी हो सकती हैं। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस राज कुंद्रा के बाद अब शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी ने राजस्थान-कोलकाता मैच पर सट्टा लगाया था। कुंद्रा के दोस्त उमेश गोयनका ने ये बात कबूली…

Read More

श्रीसंथ और चंदीला को नहीं मिली जमानत, रिमांड बढ़ी

श्रीसंथ और चंदीला को नहीं मिली जमानत, रिमांड बढ़ी

नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में एस श्रीसंथ और अजीत चंदीला की जमानत याचिका खारिज हो गई है। मकोका कोर्ट ने आरोपियों को 18 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को कम से कम तीन आईपीएल मैचों में स्पॉट फिक्सिंग के लिए गिरफ्तार किया है। बीसीसीआई ने इन खिलाडिय़ों को निलंबित कर दिया है। इन पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत आरोप…

Read More

कोहली और कार्तिक के कमाल से भारत ने श्रीलंका को हराया

कोहली और कार्तिक के कमाल से भारत ने श्रीलंका को हराया

बर्मिंघम : विराट कोहली और दिनेश कार्तिक के शतकीय प्रहारों के दम पर भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले अभ्यास मैच में आज रनों का एवरेस्ट लांघकर श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बायें हाथ के युवा बल्लेबाज कुशल परेरा और तिलकरत्ने दिलशान की बेहतरीन पारियों के दम पर तीन विकेट पर 333 रन बनाए। जवाब ने भारत ने 49 ओवर में पांच विकेट पर 337 रन बना डाले। मैदान से इतर विवादों से मायूस भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह जीत किसी…

Read More

प्रथम श्रेणी शतकों के मामले में पोंटिंग ने की सचिन की बराबरी

प्रथम श्रेणी शतकों के मामले में पोंटिंग ने की सचिन की बराबरी

लंदन : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शनिवार को काउंटी चैंपियनशिप में अपनी टीम सरे के लिए अपना 81वां शतक लगाकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की बराबरी कर ली। पूर्व कप्तान पोंटिंग ने काउंटी चैंपियनशिप में सरे की ओर से पहले मैच में डर्बीशायर के खिलाफ अपना 81वां शतक लगाया। इस शतक के साथ ही पोंटिंग ने सचिन के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 81 शतक के रिकार्ड की बराबरी कर ली। दिलचस्प है कि पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के नाम भी प्रथम…

Read More

बहुत दुखी हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर

बहुत दुखी हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों के दौरान हुए खुलासों से उन्हें गहरा धक्का लगा है। सचिन ने इस पूर घटनाक्रम को ‌बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा, ‘जब भी क्रिकेट गलत वजहों से सुर्खियों में होता है, मुझे काफी दुख होता है।’ वहीं, फर्स्टपोस्ट के हवाले से खबर है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका को संज्ञान में लेते हुए अहम कदम उठाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और बीसीसीआई को एक…

Read More

IPL Spot fixing विवाद पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताई!

IPL Spot fixing विवाद पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताई!

नई दिल्ली: आईपीएल स्पाट फिक्सिंग मामले के चक्रव्यूह में बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन सभी तरफ से घिरे हुए हैं और हर कोई उनके इस्ताफे की मांग कर रहा है जबकि श्रीनिवासन अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं और उन्होंने इस्तीफा देने से साप इंकार कर दिया है। आईपीएल स्पाट फिक्सिंग मामले में चल रहे इस विवाद से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है। खेल मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी फिक्सिंग के चल रहे इस विवाद से नाखुश हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी…

Read More

गिरफ्तारी से दो दिन पहले श्रीसंथ विंदू से मिला था

गिरफ्तारी से दो दिन पहले श्रीसंथ विंदू से मिला था

नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सूत्रों के हवाले से एक और अहम खबर सामने आई है वो ये है कि गिरफ्तारी से पहले श्रीसंथ खुद विंदू दारा सिंह से मिला था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के पास इन दोनों की मुलाकात के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। इस मामले में लगातार पुलिस खुलासे कर रही है। उधर श्रीसंथ, चंदीला और चव्हाण को अदालत ने हिरासत में भेज दिया है। चव्हाण पर आज कोर्ट में सुनवाई थी लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। स्पॉट फिक्सिंग…

Read More