मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड ने डे-नाइट टेस्ट मैच शुरू करने का सुझाव दिया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के ‘द फ्यूचर आफ टेस्ट क्रिकेट इन मॉडर्न एज’ कार्यक्रम के दौरान द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट की तुलना पेड़ के तने से करते हुए कहा कि गुलाबी गेंद के साथ ही डे-नाइट टेस्ट मैच शुरू किए जा सकते हैं। द्रविड़ ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट पेड़ के तने की तरह है और टी-20 या वनडे इसकी शाखाओं की तरह है। यह तो हम सभी जानते हैं कि शाखाओं पर ही फल…
Read MoreCategory: Sports
विराट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा NIKE
नई दिल्ली: युवा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ स्पोर्ट्स वीयर बनाने वाली कंपनी नाइक ने करार के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। दिग्गज कंपनी नाइक ने बल्लेबाज विराट के खिलाफ उनके साथ किए गए करार के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। मामले पर सुनवाई करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने विराट को अगले चार सप्ताह तक यथास्थिति बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति हुल्लुवादी जी रमेश ने विराट को नाइक के साथ किए गए प्रायोजन करार को लेकर अगले चार सप्ताह तक यथास्थिति बनाए रखने…
Read Moreबिल्कुल अलग तरह का खेल है टेस्ट क्रिकेट: गांगुली
कोलकाता: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत को दक्षिण अफ्रीका में ए टीम की सफलता से अधिक उत्साहित नहीं होना चाहिए क्योंकि टेस्ट क्रिकेट बिलकुल अलग तरह की चुनौती है। उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए गांगुली ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि दक्षिण अफ्रीका में मौजूदा श्रृंखला में भारत ए का अच्छा प्रदर्शन रहा है। लेकिन जब असल में टेस्ट श्रृंखला की शुरूआत होगी तो यह बिलकुल अलग तरह का खेल होगा। हम इस तथ्य से इंकार…
Read Moreमैं कायम रखूंगा अपनी बादशाहत: बोल्ट
मास्को: ट्रैक के बेताज बादशाह जमैका के यूसेन बोल्ट विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट बन गए हैं। इसी के साथ बोल्ट ने भी कहा है कि वह भविष्य में और अधिक समय तक अपनी बादशाहत कायम रखना चाहते हैं। बोल्ट ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन चार गुणा 100 मीटर रिले का खिताब भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले बोल्ट चैंपियनशिप में 100 और 200 मीटर का स्वर्ण भी जीत चुके हैं। इस कामयाबी के साथ ही…
Read More‘भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों से पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार होगा’
कराची: विवादों में घिरे तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पीसीबी के लिए भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बनाना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे मिलने वाले राजस्व से पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार करने में मदद मिलेगी। आसिफ ने कहा, ‘‘भारत आईसीसी द्वारा हासिल किये जाने राजस्व का 70 प्रतिशत देता है और एक बार हम भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध शुरू कर लेंगे पाकिस्तान क्रिकेट में सब कुछ सुधर जाएगा। पैसा भी आयेगा और यही अहम है।’’ उन्होंने हालांकि इस बात का खुलासा करने से इनकार कर दिया…
Read Moreअजहर को जम्म-कश्मीर क्रिकेट कोच की पेशकश
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को कोचिंग देने की पेशकश की गई है। रिपोर्ट के अनुसार वह इस जिम्मेदारी को लेने या इससे इनकार करने पर विचार कर रहे हैं। इसके मुताबिक जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने अजहर को इस पद की पेशकश की जो पिछले सत्र के खत्म होने के बाद बिशन सिंह बेदी के जाने से खाली पड़ा है। अब्दुल्ला ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘हम अभी तक अंतिम फैसले पर नहीं पहुंचे हैं। ’’अजहर को बीसीसीआई ने कथित…
Read Moreपाकिस्तानी क्रिकेट टीम को वीजा देने पर विचार करेगा भारत
नई दिल्ली: विदेश मंत्री के प्रवक्ता सईद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को कहा कि चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को वीजा देने की मांग पर भारत सभी पहलुओं से विचार करेगा। अकबरुद्दीन ने बताया कि भारत से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को वीजा देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी टूर्नामेंट के शुरू होने में एक महीने से भी अधिक का समय है, और हमें अभी यह अनुरोध प्राप्त हुआ है। इस पर कोई निर्णय लेने से पहले हम सतर्कता से इसके सभी…
Read Moreमिल्खा सिंह की तरह रस्सी बांधकर भागते नजर आए युवी, जहीर
नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर क्रिकेटर युवराज सिंह और जहीर खान 6 हफ्तों के कड़े अभ्यास के बाद स्वदेश वापिस लौट रहें हैं। इसके बारे में ट्विटर पर युवराज ने कहा कि फॉर्म और फिटनेस का अभ्यास खत्म हो गया है। उम्मीद है कि यह हमारे लिए कारगार साबित होगा। दोबारा फिटनेस हासिल करने के लिए छह सप्ताह विदेश में लंबे अभ्यास के बाद स्वदेश लौट रहें हैं। 2011 में हुए वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने में इन दोनों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। जहा एक तरह…
Read Moreफिक्सिंग पर द्रविड़ का समर्थन किया आमिर ने
कराची: स्पॉट फिक्सिंग के कारण प्रतिबंध झेल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के फिक्सिंग को अपराध घोषित करने के सुझाव का समर्थन किया है। पांच साल का प्रतिबंध झेल रहे आमिर ने एक साक्षात्कार में कहा कि आईसीसी को क्रिकेट में फिक्सिंग को रोकने के लिए अधिक कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि आईसीसी के पास क्या शक्तियां है लेकिन निश्चित तौर पर फिक्सिंग को अपराध घोषित करने की जरूरत है और इसमें शामिल लोगों के लिए जेल…
Read Moreतेंदुलकर और पोंटिंग से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं लारा’
कराची: ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन की चर्चा में खुद को शामिल करते हुए पाकिस्तान के आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने कहा कि वेस्टइंडीज का बल्लेबाज अपने युग के अन्य खिलाडिय़ों से काफी आगे है। अफरीदी ने कहा, ‘‘मैंने अपने 16 साल के करियर में जिन खिलाडिय़ों को देखा है उनमें लारा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। मैंने उन्हें इस युग के दो अन्य महान बल्लेबाजों तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग से बेहतर मानता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खेल के प्रत्येक प्रारूप में उन्हें (लारा) गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगा।…
Read More