मुंबई: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को दिल का दौरा

मुंबई: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को दिल का दौरा

मुंबई: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को दिल का दौरा पड़ा जिससे उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कांबली को यह दौरा कार चलाते वक्त पड़ा। साल 2012 में कांबली की दो रक्त वाहिनियों की एंजियोप्लास्टी की गई थी। 18, जनवरी को 42 साल के होने जा रहे विनोद कांबली ने भारत की ओर से 17 टेस्ट और 104 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं। अपनी चमकदार बल्लेबाजी के लिए चर्चित रहे विनोद कांबली क्रिकेट से अलग होने के बाद टीवी शोज में नजर आते रहे हैं। हाल ही…

Read More

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 289 का लक्ष्य

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 289 का लक्ष्य

विशाखापट्टनम: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट गवाकर 288 रन बनाए। युवराज सिंह 28 रन बनाकर आउट। रोहित शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा था और शिखर धवन भी 35 रन बना पवेलियन लौट गए थे। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को भारत के साथ जारी दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दूसरे मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई…

Read More

ग्रोएनवेल्ड बने शारापोवा के कोच

ग्रोएनवेल्ड बने शारापोवा के कोच

मास्को: चार बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन रूस की मारिया शारापोवा ने वर्ष 2014 सत्र के लिए हालैंड के स्वेन ग्रोएनवेल्ड को अपना नया कोच नियुक्त किया है। अगस्त में अपने कोच जिम्मी कोनोर्स से अलग होने के बाद विश्व की चौथे नंबर की खिलाडी के पास कोई कोच नहीं था। शारापोवा ने अपने फेसबुक पेज पर नए कोच के बारे में जानकारी दी। जुलाई में विंबलडन टूर्नामेंट में रूसी खिलाड़ी के कोच बने कोनोर्स शारापोवा के साथ मात्र एक महीना ही रहे थे। शारापोवा ने कहा ‘मैं ग्रोएनवेल्ड के…

Read More

रिचर्ड्स के बराबर पहुंचना गर्व की बात: विराट

रिचर्ड्स के बराबर पहुंचना गर्व की बात: विराट

कोच्चि: वन डे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में पांच हजार रन बनाकर महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी पर पहुंचे भारत के युवा बल्लेबाज विराट कोहली ने इस उपलब्धि को खुद के लिए बेहद खास बताया है। भारतीय उपकप्तान विराट ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वन डे में 86 रनों की पारी खेलने के साथ ही पांच हजार रनों की उपलब्धि हासिल कर ली थी। मैन आफ द मैच विराट ने कहा कि उनके लिए रिचर्ड्स जैसे महान क्रिकेटर के रिकार्ड के बराबर पहुंचना फर्क…

Read More

ग्रैंड विदाई: वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी बार गूंजेगा सचिन-सचिन!

ग्रैंड विदाई: वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी बार गूंजेगा सचिन-सचिन!

मुंबई: भारत की सबसे बड़ी खेल हस्ती और आधुनिक क्रिकेट के महान नायक सचिन तेंदुलकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब वैस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी और 200वां टैस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर कदम रखेंगे तो चारों तरफ भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा होगा। यह भले ही 2 टीमों के बीच का मुकाबला है कि लेकिन सभी की निगाहें उस इंसान पर टिकी रहेंगी जो पिछले करीब अढ़ाई दशक के अपने चमकदार करियर में जीवंत किवदंती बन गए। तेंदुलकर भारत में इस खेल के पर्यायवाची हैं क्रिकेट जगत…

Read More

सचिन ‘नर्वस नाइंटीज’ के भी शहंशाह

सचिन ‘नर्वस नाइंटीज’ के भी शहंशाह

नई दिल्ली : दुनिया का हर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के तमाम रिकार्डों के करीब पहुंचना चाहता है लेकिन इस स्टार बल्लेबाज के नाम पर सर्वाधिक बार ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार बनने का ऐसा रिकार्ड भी दर्ज है जिसको शायद कोई अन्य क्रिकेटर हासिल नहीं करना चाहेगा। टैस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट दोनों में ही तेंदुलकर सर्वाधिक बार 90 और 99 रन के बीच आऊट हुए हैं। वह टैस्ट मैचों में 10 और एकदिवसीय मैचों में 18 बार (एक बार नाबाद सहित) नर्वस नाइंटीज के शिकार बने। इस तरह से शतकों का…

Read More

भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

नागपुर: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आज टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने टीम में दो बदलाव करते हुए लेग स्पिनर अमित मिश्रा और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को जयदेव उनादकट और आर विनय कुमार की जगह मौका दिया है। आस्ट्रेलिया ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। गौरतलब है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों को इस ‘करो या मरो’ के मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय टीम ने 7 वनडे…

Read More

सचिन अपने 200 वें टेस्ट की तैयारी में जुटे

सचिन अपने 200 वें टेस्ट की तैयारी में जुटे

मुंबई: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने 24 वर्ष लंबे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहने की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं। वानखेडे स्टेडियम में सचिन अपना 200 वां टेस्ट खेलेंगे और उनकी इच्छा है कि उनकी मां पहली और आखिरी बार अपने बेटे को खेलते हुए देखें। सचिन इस बारे में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से इस बारे में बात कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि उनकी मां को स्टेडियम में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। वैसे सचिन इस सप्ताहांत मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच…

Read More

राजस्थान उच्च न्यायालय ने मोदी पर बीसीसीआई के फैसले पर रोक लगायी

राजस्थान उच्च न्यायालय ने मोदी पर बीसीसीआई के फैसले पर रोक लगायी

जयपुर: राजस्थान उच्च न्यायालय ने ललित मोदी को बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त इकाईयों की गतिविधियों में भाग लेने से रोकने संबंधी फैसले पर रोक लगा दी है। इस संबंध में बीसीसीआई ने तीन अक्तूबर को राजस्थान क्रिकेट संघ को निर्देश जारी किये थे। न्यायमूर्ति आर एस राठौड़ ने तीन अक्तूबर को भेजे गये बीसीसीआई के इन निर्देशों पर रोक लगायी। उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन, बीसीसीआई और आरसीए को उनके संबंधित सचिवालयों के जरिये नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया

Read More

मुंबई में खेलेंगे सचिन अपना आखिरी टेस्ट मैच

मुंबई में खेलेंगे सचिन अपना आखिरी टेस्ट मैच

मुंबई: सचिन तेंदुलकर का विदाई टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा चूंकि चैम्पियन बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाला अपना 200वां टेस्ट घरेलू मैदान पर खेलने की इच्छा जताई थी। राजीव शुक्ला की अगुवाई वाली बीसीसीआई की कार्यक्रम समिति की आज यहां हुई बैठक में श्रृंखला का कार्यक्रम तय किया गया जिसमें दो टेस्ट और तीन वनडे खेले जायेंगे। शुक्ला ने कहा कि समिति ने आखिरी टेस्ट उसी मैदान पर खेलने की तेंदुलकर की इच्छा मानने का फैसला किया जहां से उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी कैरियर…

Read More