चुनाव के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। जानिए सियासत से जुड़ी बड़ी खबरें लाइव अपडेट 04:31 PM, 26-MAR-2024 सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा एनसीपी नेता सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग के पास शिकायत करने का फैसला लिया है। शिकायत दर्ज कराने के लिए…
Read MoreCategory: National News
कांग्रेस के सभी 6 बागियों को भाजपा ने दी उपचुनाव के लिए टिकटे
हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषित कर दी है। भाजपा ने कांग्रेस के सभी बागियों को टिकट दिए हैं। धर्मशाला विधानसभा सीट से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंद्र कुमार भुट्टों को प्रत्याशी बनाया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित बागी और तीन निर्दलीय विधायकों ने बीते शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थामा था।…
Read Moreदिल्ली में पीएम आवास को घेरने की आम आदमी पार्टी को नहीं मिली अनुमति, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव का एलान किया है । विशेष कानून एवं व्यवस्था व्यवस्था के मद्देनजर राजधानी में यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। घर से निकले से पहले पढ़ लें। नई दिल्ली में आज यातायात प्रभावित रह सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और केमल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आप को नहीं मिली प्रदर्शन की इजाजत दिल्ली…
Read Moreभाजपा पंजाब में अकेले लड़ेगी चुनाव अकाली से नहीं बनी गठबंधन की बात
भाजपा ने पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और अकाली दल में सहमति नहीं बन पाई। शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी में पारित प्रस्ताव से पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर प्रश्नचिह्न लग गया है। भाजपा को अकाली दल की कोर कमेटी के पारित प्रस्ताव में कई मुद्दों पर सख्त आपत्ति थी। कारण यह था कि कई मुद्दे राष्ट्रवाद से जुड़े हुए हैं। जिसमें एनएसए को खत्म करने, फिरोजपुर व अटारी बाॅर्डर को खोलने जैसे मुद्दों पर भाजपा अकाली…
Read Moreप्रदेश में फिर मौसम के मिज़ाज़ बदलने के आसार
आज से छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 28 से 31 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले और मैदानी भागों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि के येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कहां कितना अधिकतम तापमान शिमला में अधिकतम तापमान 19.6, संदरनगर 29.8, भुंतर 28.8, कल्पा 17.4, धर्मशाला 24.5 , ऊना 33.6, नाहन 29.4, सोलन 26.6, मनाली 21.9, कांगड़ा 29.6, मंडी 29.7, बिलासपुर 30.7, चंबा 28.6, जुब्बड़हट्टी…
Read Moreराजनाथ सिंह सेना के जवानो के साथ होली खेलने पहुंचे लेह
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लेह में जवानों को संबोधित करते हुए बोले कि लद्दाख भारत माता का चमकता हुआ मुकुट है। यह राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। देश की राजनीतिक राजधानी दिल्ली है। आर्थिक राजधानी मुंबई है और तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है, उसी तरह लद्दाख शौर्य और पराक्रम की राजधानी है। रक्षामंत्री ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण सियाचिन में तैनात जवानों से नहीं मिल पाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह फिर विश्व के सबसे ऊंचे युद्धस्थल पर जाने की जरूर कोशिश करेंगे। रविवार को…
Read Moreमोबाइल फटने से हुआ बड़ा हादसा, घर के अंदर लगी आग, चार बच्चो की गई जान, पति पत्नी हुए घायल
मेरठ में एक परिवार के लिए काल बना मोबाइल फ़ोन । मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे मजदूर के घर में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में धमाका हो गया और कमरे में आग लग गई। कमरे में मौजूद चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को बचाने पहुंचे दंपती भी झुलस गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी को पहले निजी अस्पताल और बाद में मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो…
Read Moreभाजपा ने चैतन्य शर्मा को दी पार्टी में एंट्री तो दूसरी तरफ राकेश कालिया ने इस्तीफा देकर भाजपा को दिया झटका
हिमाचल में सियासत इस कदर हिचकोले खा रही है कि न जाने कौन कब किस खेमे को छोड़कर दूसरे खेमे में शामिल हो जाए ? जी हाँ ऐसा ही महौल प्रदेश कि राजनीति में चल रहा है कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के भाजपा का दामन थामते ही प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य और कांग्रेस टिकट से तीन बार विधायक रहे राकेश कालिया ने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि उन्होंने अभी अन्य राजनीतिक दल का दामन नहीं थामा है। उन्होंने कहा कि गगरेट और…
Read Moreउच्च शिक्षा निदेशालय ने पीटीए और पीरियड आधार पर शिक्षकों – गैर शिक्षकों की नियुक्तियों पर लगाई रोक
उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के डिग्री कॉलेज और संस्कृत कॉलेज को पत्र जारी कर के कहा है कि पीटीए, पीरियड और वर्क लोड आधार पर शिक्षकों और गैर शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। इस बाबत उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर दिए। पत्र में स्पष्ट किया है कि ऐसी नियुक्तियों के लिए सरकार से वित्तीय मदद नहीं दी जाएगी। भविष्य में कानूनी अड़चनें पड़ने पर संबंधित कॉलेज प्रिंसिपल ही जिम्मेवार होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार…
Read Moreकेजरीवाल ने जेल से देशवासियो के नाम भेजा सन्देश, सुनीता केजरीवाल ने किया सांझा, जानिए क्या है सन्देश में ?
ईडी की गिरफ्तारी के बाद अरविन्द केजरीवाल ने देशवासियो को एक सन्देश भेजा है जो उनकी धर्म पत्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी देशवासियो को सांझा किया उन्होंने कहा कि केजरीवाल लोहे की तरह मजबूत हैं। आपका भाई, आपका बेटा लोहे की तरह मजबूत है। उनकी जिंदगी का हर पल देश को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वह जल्द बाहर आएंगे। समाज सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वादे जल्द पूरे करूंगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी करते…
Read More