हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनाई गई मस्जिद की नीचे की दोनों मंजिलों को भी नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने अवैध करार दे दिया है। कोर्ट ने शनिवार को इस मामले पर अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए नीचे की दोनों मंजिलों को भी गिराने के आदेश दिए। इससे पहले ऊपर की तीन मंजिलों को कोर्ट 5 अक्तूबर, 2024 को अवैध करार देकर गिराने के आदेश दे चुका था। कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद कमेटी ने ऊपर की दो मंजिलों को गिरा भी दिया है। इस तरह…
Read MoreCategory: National News
शिक्षक ने फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए हांसिल की नौकरी, अब बर्खास्त होने के साथ होगी कार्रवाई
फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र से नौकरी लेने वाले शिक्षक को स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सरकारी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया है। जनवरी 2025 में शिक्षक के खिलाफ नेरवा पुलिस थाना में आपराधिक कदाचार, जालसाजी का मामला दर्ज हुआ था। अनुसूचित जाति बेरोजगार संघ ने शिक्षा सचिव को इस बाबत शिकायत की थी। मामले की जांच पूरी होने के बाद शनिवार को स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कार्यालय आदेश जारी कर शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। शिक्षा विभाग ने सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देइया, जिला शिमला में कार्यरत टीजीटी…
Read Moreएडवेंचर एक्टिविटी करते पर्यटक की हुई मौत, हुक टूटने से हुआ हादसा
कंडाघाट क्षेत्र के साधुपुल में वीरवार को एडवेंचर एक्टिविटी करते एक पर्यटक नीचे जा गिरा। हादसा सेफ्टी बेल्ट का हुक टूटने के कारण हुआ। घायल पर्यटक ने उपचार के दौरान शुक्रवार शाम को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गोपाल शर्मा निवासी मंडी गोविंदगढ़ जिला फतेहगढ़ पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 1…
Read Moreमंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री से भेंट की
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से भेंट की। विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय राज्य मंत्री से पीएमजीएसवाई-4 में शामिल करने के लिए सत्यापन के दृष्टिगत लंबित 637 बस्तियों को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने अवगत करवाया कि राज्य में 57 प्रतिशत सड़कें पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित की गई हैं और इन सड़कों के रख-रखाव पर प्रतिवर्ष 250 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं, इसके बावजूद राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत अधिक धन की आवश्यकता…
Read Moreमुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरिक्षण, चम्याणा अस्पताल में ओपीडी शुरू
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में चल रहे गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के वार्ड अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाना शिफ्ट कर दिए हैं। अब मरीजों को ऑपरेशन थियेटर और लैब सेवाएं चमियाना में ही मिलेंगी। गुरुवार से यहां आईपीडी भी शुरू हो गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चमियाणा में आंतरिक रोगी विभाग(आईपीडी) का शुभारंभ किया। उन्होंने संस्थान का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम…
Read Moreप्रदेश में सात दिनों तक बारिश के आसार, पांगी घाटी में यातायात हुआ ठप
हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले में उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार देर रात हिमस्खलन से पांगी घाटी का यातायात संपर्क बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर निगम की दो बसों सहित एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे रहे । सूचना के बाद बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाल करने मौके के लिए रवाना हुई। वहीं गुरुवार शाम को धर्मशाला में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इससे कटाई के लिए तैयार खेतों में…
Read Moreनशे के आदि युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला
नशे की लत ने एक और युवक की जान ले ली है। हालांकि इस बार युवक नशे की ओवरडोज से नहीं बल्कि खुद को गोली मारने से मरा है। मामला मंडी सदर पुलिस थाना के तहत आने वाले दुदर गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुदर गांव का 38 वर्षीय मुकेश पटियाल पुत्र कमलकांत ने पिछले कल घर पर मौजूद गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दिए बयान में बताया गया है कि उनका बेटा पिछले कुछ समय…
Read Moreसरकार ग्रामीण क्षेत्रो की पेयजल योजनाओ को पंचायत के अधीन लाने पर कर रही है विचार
राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को पंचायतों को सौंपने की तैयारी कर रही है। पंचायतें ही उनकी देखरेख करेंगी। पंचायतों में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की तैनाती होगी, लेकिन पंचायतों के आदेशानुसार ही ये काम करेंगे। जल शक्ति विभाग में इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। इससे पंचायतों को जल स्रोतों के संरक्षण और प्रबंधन में अधिक अधिकार मिल सकेंगे। इसके साथ ही जल स्रोतों की जियो टैगिंग की जाएगी। इससे जल स्तर का सटीक पता लगाया जा सकेगा। योजना…
Read Moreशिक्षक स्कूलों से अब नहीं मार सकेंगे बंक, ऑनलाइन अटेंडेंस के साथ भेजनी होगी लाइव लोकेशन
प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में सेवारत अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन लगने के साथ ही एक मई से उनकी लाइव लोकेशन भी शेयर होगी। स्वीट चैट एप से अध्यापकों को समय का पाबंद बनाना और स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित बनाना ही इसका मुख्य लक्ष्य है। सुबह हाजिरी के समय अध्यापक के देरी से विद्यालय पहुंचने या न पहुंचने पर भी इससे रोक लगेगी। एप के जरिये यह प्रावधान भी रहेगा कि यदि अध्यापक दो दिन तक समय पर स्वीट चैट एप के जरिये हाजिरी नहीं लगा पाते हैं तो उनका एक…
Read Moreप्रदेश के बागवान चिंतित, पाउडरी मिल्ड्यू और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग की चपेट में आया सेब
हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादक क्षेत्रों में मौसम की मार झेलने के बाद अब बगीचे बीमारियों की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। शिमला, कुल्लू, मंडी सहित अन्य जिलों में सेब के पौधों पर स्पॉटेड फ्रूट बॉरर, पाउडरी मिल्ड्यू और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। ओलावृष्टि के बाद अब फफूंद जनित बीमारियों ने बागवानों की परेशानी बढ़ा दी है। शिमला जिला के रोहड़ू, कोटखाई और जुब्बल के विभिन्न इलाकों में इन बीमारियों के लक्षण देखने को मिले हैं। वर्तमान मौसम की स्थिति को…
Read More