मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते कल जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023 में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए लाए गए विशेष राहत पैकेज को जिला कुल्लू के तांदी गांव में आग की घटना से प्रभावित परिवारों के लिए प्रदान करने का निर्णय लिया। पैकेज के तहत तांदी गांव के प्रभावित परिवारों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 7 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए एक लाख रुपये और गौशालाओं के नुकसान के…
Read MoreCategory: National News
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस – भाजपा उतार रही है अनुभवी उम्मीदवार, आप पार्टी के सामने दोनों पार्टियों की साख दांव पर
दिल्ली की सत्ता पर काबिज हाेने के लिए इस बार राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवारों का चयन बड़े दिलचस्प तरीके से किया है। एक तरफ आम आदमी पार्टी (आप) ने युवाओं पर भरोसा जताया है तो वहीं भाजपा और कांग्रेस ने तजुर्बेदारों पर दांव लगाया है। दोनों पार्टियों ने 70 विधानसभा सीटों में से 65 फीसदी ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जो 50 साल से अधिक उम्र के हैं। ऐसे में इस बार का मुकाबला युवा बनाम अनुभवी खिलाड़ियों के बीच होने वाला है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने 70…
Read Moreदिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे में, पुलिस भवन के सामने हुआ मर्डर, बचाव करने के बजाय लोग बना रहे थे वीडियो
गणतंत्र दिवस और विधानसभा चुनावों को देखते हुए दिल्ली पुलिस सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। रविवार रात मध्य दिल्ली स्थित पुलिस भवन के सामने एक नाबालिग ने 35 साल के युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। नाबालिग भीड़ की मौजूदगी में कत्ल करता रहा और लोग तमाशबीन बने रहकर वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग को मौके से दबोच लिया। उसके पास…
Read Moreहमास की कैद से 471 दिनों बाद रिहा हुई ये तीन महिला बंधक, इस्राइली सेना को शक करवाया मेडिकल चेकअप
इस्राइल और हमास के बीच रविवार को गाजा पट्टी में संघर्षविराम लागू हो गया है। इससे बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई और पिछले 15 महीने से जारी विनाशकारी संघर्ष के खात्मे की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस बड़ी कूटनीतिक जीत में तीनों इस्राइली बंधकों को गाजा में आईडीएफ को सौंप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर, सूत्रों ने बताया कि रेड क्रॉस प्रतिनिधिमंडल ने समझौते के तहत रिहा होने वाले फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच ओफर जेल में प्रवेश किया है। बता दें कि गाजा…
Read Moreबैंक लोन गड़बड़झाले में पूर्व चेयरमैन और एमडी की भूमिका की भी होगी जांच,जानिए पूरी रिपोर्ट
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी मामले में बैंक के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पर भी जांच की आंच पहुंच गई है। विजिलेंस की ओर से इन्हें भी लोन धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी चल रही है। दरअसल भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोन का आवंटन हुआ है। अभी मामले में बैंक अधिकारियों और आरोपी युद्ध सिंह बैंस से पूछताछ चल रही है। पूछताछ में जांच को आगे बढ़ाने के लिए विजिलेंस…
Read Moreपर्यटन स्थल मनाली में आज से विंटर कार्निवल का आगाज़, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारम्भ
राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को माता हिडिंबा की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पांच दिवसीय कार्निवल का आगाज हो जाएगा। परिधि गृह से माल रोड तक सांस्कृतिक झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों में देश के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल और मनाली विधानसभा के महिला मंडल अपनना हुनर दिखाएंगे। कार्निवल के लिए मनाली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। माल रोड पर शानदार सजावट की गई है। सोमवार सुबह हिडिंबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री परिधि गृह से…
Read Moreनशा तस्करो के खिलाफ सरकार का सख्त रुख, सुक्खू बोले प्रदेश में होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के नूरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आर्या राजकीय स्नातक महाविद्यालय नूरपुर के लिए पांच करोड़ रुपये, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल को आरम्भ करने के लिए तीन करोड़ रुपये, वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए दो करोड़ रुपये, नूरपुर में सड़कों के रख-रखाव के लिए दो करोड़ रुपये और जसूर-कटाहल सड़क के लिए दो करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने नूरपुर में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने…
Read Moreईडी ने भूषण स्टील का 486 करोड़ का बंगला किया अटैच, बैंक से धोखाधड़ी पर हुई यह कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूषण पावर एंड स्टील और उसके प्रमोटरों के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में 486 करोड़ रुपये का बंगला अटैच किया है। यह बंगला राजधानी के सबसे महंगे इलाकों में से एक अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित है। 4,840 वर्ग गज में फैले बंगले का स्वामित्व दिवालिया हो चुकी इस कंपनी के पूर्व निदेशक संजय सिंघल की पत्नी आरती सिंघल के पास है। ईडी ने संजय को 2019 में गिरफ्तार किया था। मामले में अब तक 4,938 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है। जांच एजेंसी ने…
Read Moreकेजरीवाल को चौथी बार सीएम चुनेगी जनता, भाजपा ने देश को दी महंगाई और बेरोजगारी : संजय सिंह
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने विकासपुरी, द्वारका और मटियाला विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में दावा किया कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने लिए तैयार है। दिल्ली में इस बार फिर झाड़ू चलेगी। अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी और बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्च संजीवनी योजना के तहत सरकार उठाएगी। संजय सिंह का आरोप है कि भाजपा के लोग स्कूल व अस्पताल नहीं बना सकते। 11 साल में 22…
Read Moreराजभवन ने एचपीयू में वीसी की नियुक्ति के सन्दर्भ में लिया कड़ा संज्ञान, सर्च कमेटी को भेजा नोटिस
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में कुलपति की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी पर राजभवन ने सर्च कमेटी को नोटिस जारी किया है। सर्च कमेटी की अक्तूबर 2024 को हुई बैठक में चयनित हुए शिक्षाविद्धों की सूची अभी तक राज्यपाल को नहीं भेजने पर यह संज्ञान लिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई थी। वर्ष 2022 से एचपीयू में स्थायी वीसी का पद रिक्त चल रहा है। रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में कमेटी ने 22 अक्तूबर 2024 को चंडीगढ़ में…
Read More