शनिवार को जब मास्टर प्लान को एमडीडीए के पार्किंग स्थल पर चस्पा किया गया तो इसे देखकर लोग चौंक गए। पढ़ें, लड़का बोला दहेज नहीं दुल्हन चाहिए इस उल्टे-पुल्टे प्लान ने सैकडों लोगों को पता ही बदल डाला है। मास्टर प्लान में बालावाला को कृषि क्षेत्र दिखाया गया है, जबकि इस भूमि पर मकान बन चुके हैं। सैनिक नगर यहीं आबाद है। लेकिन प्लान के मुताबिक यहां अभी खेती हो रही है। कृषि इलाका को बताया व्यावसायिक मास्टर प्लान का बारीकी से जायजा ले रहे शहर के रिटायर्ड प्रशासनिक अफसर…
Read MoreCategory: Uttarakhand
जॉन अब्राहम को देखा और कर दिया आविष्कार
फिल्म न्यूयार्क में जॉन अब्राहम का ‘मोबाइल बम’ देखा तो उत्तराखंड के अभिलाष के दिमाग में आइडिया कौंधा और कई महीनों की मेहनत के बाद उसने तैयार कर डाली ऐसी अनोखी डिवाइस जो कार बम का तोड़ है। पढ़ें, लड़का बोला दहेज नहीं दुल्हन चाहिए आतंकियों ने किसी की कार चोरी कर बम लगाया तो यह डिवाइस तुरंत एसएमएस से बम और कार की लोकेशन मालिक के मोबाइल पर भेज देगी। यूकॉस्ट को भेजी डिटेल्स ग्राफिक एरा हिल विवि में बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष के छात्र और कर्णप्रयाग निवासी…
Read Moreबगैर रीडिंग बिल भेजने पर भड़के
चंबा (टिहरी)। बगैर रीडिंग बिजली बिल आने से भड़के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के दफ्तर पर हंगामा काटा। ग्रामीणों का कहना है कि बिल ठीक कराने में उनका अनावश्यक वक्त बर्बाद हो रहा है। प्रखंड के सौड़, चौपड़ियाल, जड़ीपानी, दिखोल गांव सहित दर्जनों गांवों में इस बार बिना मीटर रीडिंग के भारी भरकम बिल भेजे गए हैं। इतना ही नहीं बिल जमा करने की अंतिम तिथि से एक या दो दिन पूर्व ही ग्रामीणों को बिल थमाए जा रहे है। ऐसे में दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को समय पर…
Read Moreचमोली जिले में पांव पसार रहा है एचआईवी
गोपेश्वर। एक छोटी सी भूल आपको मौत के मुंह तक ले जा सकती है। चमोली जिले में चालू वर्ष के नवंबर माह तक एचआईबी पॉजिटिव के 94 मामले आ चुके हैं। इनमें 45 पुरुष, 42 महिला और 7 बच्चे शामिल हैं। 7 पुरुष और 2 महिला की मृत्यु हो चुकी है। इससे भी अधिक चौंकाने वाले मामले एंटी रिट्रो वायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) सेंटर देहरादून के हैं। जहां चमोली जिले के अब तक करीब सौ मामले पंजीकृत हो चुके हैं। जहां जिले में वर्ष 2003 में एचआईवी संक्रमित रोगियों की संख्या…
Read Moreलोहाघाट डिपो ने अर्जित किया एक करोड़ का राजस्व
लोहाघाट। रोडवेज की ओर से अब 205 व्हील बेस की 48 सीटर बड़ी बसें संचालित की जाने लगी हैं। लोहाघाट डिपो को नवंबर में आठ नई बसें मिली हैं, जिसके कारण यात्रियों को सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। डिपो को इससे पूर्व 12 नई बसें मिली थीं। इस प्रकार यहां 20 नई बसें हो गई हैं, जिसमें 10 और नई बसें मिलने की उम्मीद की जा रही है। नई बसों के मिलने के साथ ही डिपो की आमदनी में काफी इजाफा हुआ है। नवंबर में रोडवेज ने एक करोड़…
Read Moreचुनाव टालने का बहाना खोज रही सरकार : त्रिवेंद्र
चंपावत/पिथौरागढ़। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की मंशा पंचायती चुनाव टालने की है। वहीं उन्होंने पिथौरागढ़ में कहा कि 15 दिसंबर को दून में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक साबित होगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच कम होती विश्व के चलते चुनाव टलवाने की जुगत में है। उन्होंने 29 मार्च से पूर्व चुनाव प्रक्रिया कराने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष पद से यशपाल आर्या के इस्तीफे को कांग्रेस के अंतर्कलह का नतीजा बताते हुए इसे…
Read Moreमहिला चरस तस्कर को दस साल की जेल
चंपावत। जिला एवं सत्र न्यायालय ने महिला चरस तस्कर को 10 साल और अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। नेपाल के दांग जिले के गरुबा गांव की महिला धन कुमारी पत्नी राजकुमार 13 जनवरी 2013 को बनबसा सीमा के पास से 2 किलो और 670 ग्राम चरस की तस्करी करते पकड़ी गई। महिला ने यह चरस कमर में छिपाई थी। लोहाघाट थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। अदालत में मुकदमे के…
Read Moreपरिवार न्यायालय की स्थापना का प्रस्ताव
काशीपुर। बार एसोसिएशन की बैठक में द्वितीय अतिरिक्त जिला जज एवं परिवार न्यायालय की स्थापना के लिए उच्च न्यायालय उत्तराखंड से मांग समेत विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए। शनिवार को आयोजित सभा में वक्ताओं ने खंडहर पुरानी जर्जर उपजिलाधिकारी न्यायालय की बिल्डिंग व एसडीएम निवास की पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कराकर आधुनिक बिल्डिंग बनाने, न्यायालय तहसीलदार, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, रिकार्ड रूम व आवश्यक कार्यालय तथा अधिकारियों के चैंबर मौके पर उपलब्ध तीन एकड़ भूमि में बनाए जाने की मांग सरकार से की है। इसके अलावा काशीपुर व जसपुर तहसील तथा…
Read Moreइंजीनियर ने फंदे से लटककर जान दी
किच्छा। आवास विकास कालोनी के बी ब्लाक में किराए पर रह रहे सेंचुरी पेपर मिल के इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से बंधी रस्सी से लटका मिला। रूम पार्टनर के ड्यूटी से लौटने पर घटना की जानकारी हुई। मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट में उसने किसी को परेशान न करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का छह दिसंबर को तिलक और 10 दिसंबर को शादी तय थी। पुलिस ने…
Read Moreगर्भ में जीवित बच्चे को बता दिया मृत
बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)। पीपीपी मोड पर संचालित स्वास्थ्य केंद्र पहले से पटरी से उतर चुकी स्वास्थ्य सेवाओं का मखौल उड़ा रहे हैं। पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी के डाक्टर ने प्रसव कराने आई महिला के गर्भस्थ शिशु को मृत बताकर ऑपरेशन करने की सलाह दी। परिजन महिला को निजी अस्पताल ले गए, जहां महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमंती दुवरिया ने बताया कि बीते शुक्रवार को हरसान गांव निवासी ललित सिंह की पत्नी कांति देवी को आशा कार्यकत्री के माध्यम…
Read More