तोहफा, अब पहाड़ी क्षेत्रों में दौड़ेंगे ऑटो

उत्तरकाशी उत्तराखंड का ऐसा पहला पहाड़ी जिला होगा, जहां ऑटो दौड़ते नजर आएंगे। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में जिले में 10 ऑटो परमिट जारी करने का निर्णय किया गया है। आपदा पीड़ितों को वरीयता इसमें आपदा पीड़ितों को वरीयता दी जाएगी। बुधवार को ईसी रोड स्थित गढ़वाल आयुक्त कार्यालय में आरटीए की बैठक हुई। बैठक में तीस बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें से बीस पर एक सप्ताह बाद निर्णय लेना तय हुआ। पढ़ें, केदारनाथ आपदाः अपने घर लौटे सैकड़ों लापता लोग उत्तरकाशी में 10 ऑटो चलाने पर आरटीए…

Read More

अब देखने को नहीं मिलती दूल्हे की रंग-बिरंगी छतरी

रानीखेत। आधुनिकता शादी के पुराने रस्मो रिवाजों पर भारी पड़ने लगी है। विवाह के दौरान दूल्हे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रंग बिरंगी छतरी हो या भोजन करते वक्त दुल्हन पक्ष की ओर से भेंट स्वरूप दी गई थाली में दूल्हे का भोजन करना अथवा दुल्हन को डोली में बैठाकर विदा करना, ये परंपराए अब कम ही देखने को मिलती हैं। शादी विवाह में आधुनिकता के दौर ने अब गांव गांव तक दस्तक देनी शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह में अब टेंट व्यवस्था शुरू हो गई है।…

Read More

एरियर का भुगतान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

पिथौरागढ़। उत्तराखंड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सरोज कार्की, जिला मंत्री देवकी कुंवर के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यूएस अधिकारी से मिले शिष्टमंडल ने चार विकासखंडों में कार्यरत महिला हेल्थ वर्करों को वर्ष 1981 से 1995 तक के वेतन एरियर का भुगतान न होने पर रोष प्रकट करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इन लोगों ने बताया कि गंगोलीहाट, बेरीनाग, डीडीहाट और धारचूला की महिला स्वास्थ्य कमियों को सितंबर/अक्तूबर में एरियर का भुगतान किया जा चुका है लेकिन विण, मूनाकोट, कनालीछीना और मुनस्यारी…

Read More

जुर्म किसी का, सजा किसी को

स्कालर एकेडमी में छात्र की बेरहम तरीके से पिटाई करने के मामले में स्कूल तंत्र ने आरोपी शिक्षक के बजाय छात्र का पक्ष लेने वाले शिक्षक को हटा दिया। इसके विरोध में दूसरे शिक्षक ने भी इस्तीफा दे दिया। उधर, घायल छात्र का मंगलवार को सीटी स्कैन कराया गया। हालांकि अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। हरिद्वार रोड स्थित स्कालर एकेडमी पब्लिक स्कूल में सोमवार को इंटर के छात्र हर्षिल की एक शिक्षक ने खाली पीरियड में बात करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी थी।…

Read More

छात्राओं को बसों में मिलेगी छूट

ल्द्वानी। रोडवेज बसों के अलावा निजी बसों को भी छात्राओं को किराए में 50 फीसदी छूट देनी होगी। बस जरूरी यह है कि छात्राओं को अपने शैक्षिक संस्थान का आईकार्ड दिखाना होगा। इसके अलावा किराए की मनमानी रोकने के लिए अब टेंपो में रेट लिस्ट लगानी आवश्यक कर दी गई है। यह आदेश आरटीओ एसके सिंह ने मंगलवार को दिए। मामले में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के प्रतिनिधिमंडल ने खासकर चोरगलिया रूट पर टेंपो और बस चालकों की अराजकता को लेकर शिकायत की थी। एआरटीओ प्रवर्तन को भी रूट…

Read More

अनपढ़ नहीं पढ़े-लिखे बन रहे हैं तांत्रिकों के ‘शिकार’

हरादून में फर्जी बाबा, तांत्रिक किस तरह जनता को लूट रहे हैं, मीना (परिवर्तित नाम) की आपबीती इसकी एक बानगी भर है। पढ़ें, यौन शोषण के आरोपी अपर सचिव गिरफ्तार मीना के पति डॉक्टर हैं। बीते साल उनके घर से 10 लाख रुपए चोरी हुए। पुलिस में रिपोर्ट कराई। बहुत कोशिशों के बाद भी कुछ पता नहीं चला। किसी के कहने पर चोरी गया धन पाने की आस में एक बाबा के पास पहुंच गए। चोर का नाम, दिशा बताने का दावा बाबा ने तीन दिन के भीतर चोर का…

Read More

शंखनाद रैली में मुसलिम कहेंगे ‘मोदी लाओ-देश बचाओ’

भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की देहरादून रैली में पार्टी मुसलिमों को आगे रखेगी। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने ‘नरेंद्र मोदी लाओ-देश बचाओ’ नारे के साथ मुसलिमों का आहवान किया है कि नमो को प्रधानमंत्री बनाने के लिए शंखनाद रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें। मोदी को लेकर पूरे देश में उत्साह महानगर भाजपा की बैठक में भाजयुमो का संयोजक मंडल बनाया गया। इसमें राजेंद्र सिंह ढिल्लो, विपिन राणा, सचिन गुप्ता, संतोष सेमवाल हैं। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल ने की। संयोजक मंडल का गठन महानगर प्रभारी…

Read More

कानूनी जानकारी न होने पर नहीं मिलता है हक

लोहाघाट। जिला जज बीएस दुग्ताल के दिशा-निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विकलांग दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गीता चौहान ने कहा कि कानूनी जानकारी के अभाव में लोग अपने हकों का उपयोग नहीं कर पाते हैं, जबकि जिस क्षेत्र के लोग जागरूक होते हैं, वहां विकास की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। डीजीसी भाष्कर मुरारी के संचालन में हुई गोष्ठी में डीजीसी रमेश चंद्र उप्रेती, नामिका अधिवक्ता आलोक पांडेय, विजय राय ने लोगों को कानून की जानकारी…

Read More

सिडकुल में अब इंटर्नशिप भी नहीं

रुद्रपुर। मंदी के चलते सिडकुल पंतनगर की औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित होने से कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं। नई नौकरी की तो संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। सिडकुल की अधिकांश फैक्ट्री प्रबंधन ने प्रशिक्षित बेरोजगारों को इंटर्नशिप देने से भी हाथ खींच लिए हैं। इससे प्रशिक्षित बेरोजगार परेशान हैं। बता दें कि सिडकुल आने के बाद जिलेभर में व्यावसायिक पाठ्यक्रम कराने वाले शिक्षण संस्थानों की संख्या में इजाफा हुआ है। पास में सिडकुल होने से अभिभावक भी मोटी फीस देकर तकनीकी कोर्स इस आस…

Read More

बहुगुणा ने की 71 करोड़ की घोषणाएं

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मंगलवार को कोटद्वार में एक समारोह में बेस चिकित्सालय की आधारशिला रखते हुए कुल 71 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। घोषणाएं चतुराई से टाली इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की ओर से रखी गई 74 मांगों पर कार्रवाई का भरोसा तो दिया, मगर घोषणाएं चतुराई से टाल दी। कहा कि वह घोषणाओं पर नहीं, धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं। कोटद्वार शीर्ष पर कोटद्वार जिले के निर्माण पर कहा कि जब भी राज्य में…

Read More