सवा तीन लाख पेड़ों को काटकर बनाई झोपड़ियां

हल्द्वानी। जंगल में बने गोठ, खत्ते से लेकर गौला में रहने वाले श्रमिकों ने झोपड़ियों को बनाने के लिए वनों पर जमकर आरी चलाई है। खेत बनाने को जंगल साफ किया गया है, वह अलग है। एक अनुमान के हिसाब से केवल झोपड़ियां बनाने को सवा तीन लाख छोटे-बड़े पेड़ों पर आरी चलाई गई है, इसमें शीशम, खैर, सागौन से लेकर यूकेलिप्टस को भी काटा गया है। यह स्थिति केवल तराई पूर्वी वन प्रभाग की है। यह आंकलन जंगलात का है, जिसकी रिपोर्ट जंगलात तैयार करने लगा है। तराई में…

Read More

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना का निकला दम

भीमताल। किसी भी योजना को लागू करना जितना आसान है, उसे व्यवहारिक रूप देना उतना ही कठिन। इसलिए पब्लिक को फायदा पहुंचाने से पहले ही सरकारी योजनाएं दम तोड़ जाती हैं और फिर भी लोग इस सिस्टम पर भरोसा रखते हैं। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के मकसद से जो दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना सरकार ने लागू की, उसके 1100 आवेदन समाज कल्याण आफिस में धूल खा रहे हैं। दो साल से समाज कल्याण ने छात्रवृत्ति देने के लिए जितना पैसा सरकार से मांगा, उसका आधा भी नहीं मिला। आवेदन डंप हैं,…

Read More

मोदी रैलीः पुलिस को सता रहा ‘अनजाना’ डर

नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा को लेकर दून पुलिस चौकन्नी तो है लेकिन उसे इसमें किसी तरह की चूक की शंका भी सता रही है। इसकी झलक शुक्रवार की शाम पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान दिखी। इस दौरान अफसरान मातहतों को पल-पल मुस्तैदी का पाठ पढ़ाते रहे और हवाला देते रहे पटना धमाकों का। उनका लाइन आफ एक्शन था तो सिर्फ रैली की सुरक्षा का एक्शन प्लान। हर पुलिसकर्मी के पास ड्यूटी पास ब्रीफिंग के दौरान डीजीपी बीएस सिद्घू की हिदायत थी कि पुलिसकर्मी समय पर ड्यूटी पर…

Read More

SSP दून हुए ‘बेघर’, 31 तक खाली होगा बंगला

राजधानी देहरादून में 63 साल से जिस कोठी में शहर पुलिस कप्तान रहते चले आ रहे हैं, उसे इसी 31 तारीख को सरकार खाली करने जा रही है। इसे खरीदने की प्रक्रिया को अचानक रोककर यह फैसला कइयों को हजम नहीं हो रहा है। राजपुर रोड स्थित करीब 10 हजार वर्ग मीटर में फैले इस क्षेत्र में वर्ष 1950 से ही एसएसपी का निवास व शिविर कार्यालय चलता आ रहा है। खुले बाजार में इस भूमि की कीमत तीन सौ से चार सौ करोड़ के बीच बताई जा रही है।…

Read More

जरूर देखें, मोदी की रैली के लिए रूट और पार्किंग प्लान

नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने यातायात और पार्किंग प्लान में फेरबदल किया है। साथ ही जीरो जोन का दायरा भी बढ़ाया गया है। परेड ग्राउंड से रोजगार तिराहा, कांवेंट तिराहा, तिब्बती मार्केट, लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक तक जीरो जोन रहेगा। बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था -ऋषिकेश, हरिद्वार से आने वाली बसों को आराघर टी जंक्शन तिराहा से निकालकर रेसकोर्स में बन्नू स्कूल, दून वैली स्कूल, गुरुद्वारा ग्राउंड और रेसकोर्स की अंदर की सड़कों में पार्क किया जाएगा। यहां से…

Read More

बीपीएड बेरोजगारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर। बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों की बैठक में व्यायाम शिक्षकों की शीघ्र भर्ती करने की मांग की गई। उन्होंने सरकार की उदासीनता पर रोष जताया। जिला संरक्षक अशोक पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि सरकार हर बार उन्हें झूठे आश्वासन दे रही है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष अग्निवेश आर्य ने प्रशिक्षित बेरोजगारों से शीघ्र पंजीकरण करा संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में हेम…

Read More

दूल्हे के पिता का एक हत्यारोपी गिरफ्तार

लोहाघाट। आठ दिसंबर को रमक गांव से लौट रही बारात को रोककर दूल्हे के पिता की हत्यारोपी कैलाश सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी मंगललेख को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व उप निरीक्षक रुप सिंह कठायत ने बताया कि अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी पुष्कर सिंह हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती है। तहसीलदार बीएस माहरा का कहना है कि राजस्व उप निरीक्षकों का दल हल्द्वानी से लौट आया है। पुष्कर को स्वस्थ होने में अभी एक पखवाड़े का समय लगना है।…

Read More

साइकिल से टकराकर बाइक सवार महिला की मौत

खटीमा। साइकिल से टकरार बाइक सवार दंपति घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार शाम सात बजे इस्लाम नगर निवासी मोहसिन अपनी पत्नी अर्शी (24) और डेढ़ साल की बेटी के साथ बाइक से गौलइया शरीफ से वापस लौट रहे थे। बरी अंजनियां बैरियर के पास बाइक साइकिल सवार से टकरा गई, जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए, जबकि बच्ची सकुशल बच गई। अर्शी को गंभीर अवस्था में पीलीभीत रेफर किया गया। परिजन जब पीलीभीत लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर…

Read More

नोट पर कुछ लिखा है तो भी बैंक लेगा, बशर्ते..

नोट पर कुछ लिखा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने क्लीन करेंसी पालिसी में बैंकों के लिए स्पष्ट गाइड लाइन जारी की है। आरबीआई ने कहा कि पहली जनवरी से लिखे हुए नोट स्वीकारने से कोई भी बैंक आनाकानी नहीं कर सकता है। बशर्ते नोट पर किसी भी राजनीतिक दल के प्रचार संबंधी स्लोगन न हो। असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी एक जनवरी से लागू हो रही क्लीन करेंसी पॉलिसी में नोट पर कुछ भी लिखना, नोटों की माला बनाना और हवा…

Read More

पढ़ाई की जगह स्कूल में छलक रहे थे जाम

11वीं के चार छात्रों को क्लासरूम में शराब पीते हुए पकड़ लिया गया, जिन्हें स्कूल द्वारा निष्कासित कर दिया गया। पढ़ें, आर्मी लेफ्टिनेंट ने अपनी क्लासमेट की अस्‍मत लूटी वहीं, प्रधानाचार्य की सख्ती से गुस्साए आरोपी छात्रों ने डिग्री कॉलेज के छात्रनेताओं के साथ स्कूल में जमकर ऊधम किया। जगदंबा नगर पानी की टंकी के पास स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल में अगले सप्ताह वार्षिकोत्सव होना है। कक्षा खाली देख पी डाली शराब स्कूल में पढ़ाई के साथ ही कार्यक्रम की रिहर्सल भी चल रही है। बताते हैं कि नौ दिसंबर को…

Read More