जीएमओयू की बस दुर्घटनाग्रस्त, 17 घायल

भतरौंजखान। यहां से 15 किमी दूर भतरौंजखान-रामनगर मार्ग के पनुवाजौखन के पास जीएमओयू की एक बस शनिवार को 50 फिट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 17 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति के पैर की हड्डी टूट गई। जबकि अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जीएमओयू की बस संख्या यूके 04-पीए-0032 शनिवार सुबह 10 बजे चौखुटिया से रामनगर की ओर जा रही थी। पुनवाजौखन के पास स्टेयरिंग फेल हो जाने से बस 50…

Read More

हड़ताल पर नर्सें, मरीज बेहाल

अल्मोड़ा/बागेश्वर। ग्रेड-पे देने समेत अन्य मांगें पूरी न होने से नाराज नर्सों ने तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने अपराह्न दो से रात्रि आठ बजे तक ही ड्यूटी की। सुबह ओपीडी और रात्रि शिफ्ट के कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान वार्डों में सन्नाटा पसरा रहा। राजकीय नर्सेस एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय स्थित महिला, जिला और बेस अस्पतालों में नर्सों ने बुधवार को भी तीन शिफ्टों में से सिर्फ दोपहर वाली शिफ्ट में काम किया। सुबह आठ से दो बजे और शाम को आठ…

Read More

लोद निवासी उदय राम छह माह के लिए जिला बदर

अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट अक्षत गुप्ता ने लोद (सोमेश्वर) निवासी उदय राम को गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 (3) में निरुद्ध किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने फैसला देते हुए आरोपी को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है। मजिस्ट्रेट ने पुलिस को आदेश का अनुपालन कर आख्या न्यायालय में प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। सोमेश्वर के थानाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने 20 अगस्त 2013 को उदय राम निवासी ग्राम लोद सोमेश्वर के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि…

Read More

सड़क नहीं पहुंची तो जीवन पर संकट

बीते वर्ष अक्तूबर माह में सरपाणी गांव की हीरा देवी पेड़ पर घास काटने के दौरान अचानक गिर गई। हीरा के पांव, चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आई। सड़क सुविधा न होने से उन्हें चारपाई से 10 पैदल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया। तब जाकर उसकी जान बच पाई। गत वर्ष अप्रैल माह में सरपाणी गांव के ही गबर सिंह को भालू ने मार दिया था। गांव तक 10 किमी की पैदल चढ़ाई चढ़ने के लिए न तो वन विभाग के अधिकारी तैयार हुए और ना…

Read More

सफेदपोशों तक पहुंचेंगे सीबीआई के हा‌थ

उत्तराखंड में हुए एनआरएचएम दवा घोटाले में सूचना आयोग ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर गेंद सरकार के पाले में डाल दी है। सीबीआई करेगी जांच कई जांच रिपोर्टों के बावजूद मामले पर कार्यवाही से बच रहा विभाग सीबीआई जांच का नाम आते ही हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि जांच अगर सीबीआई करती है तो उसके हाथ कइयों के गिरेबान तक पहुंचेंगे। सूचना आयोग की सिफारिश को सीबीआई को भेजे जाने के संकेत प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने दिये हैं। हालांकि जांच सौंपे जाने का अंतिम फैसला…

Read More

नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान

देहरादून में भगवान श्रीराम के दर्शन न होना एक छात्र को इतना नागवार गुजरा कि उसने आत्महत्या कर ली। पढ़ें, 2014 की शुरुआत में ही ‌’बरसे’ शुभ संकेत छात्र के कमरे से मिले सुसाइड नोट में यह जिक्र किया गया है। मूलत: इटावा, यूपी का विजेंद्र यादव (18) पुत्र इंद्र सिंह यादव सीमाद्वार, वसंत विहार में एक सैन्य अफसर की कोठी में चौकीदारी करता था। विजेंद्र का परिवार गांव में ही रहता है। वह डीएवी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह सर्वेंट…

Read More

उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल

उत्तराखंड में लाल बत्ती पाने के लिए जहां होड़ लगी है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी दोनों गाड़ियों से लाल बत्ती और हूटर हटवा दिए। पढ़ें, 2014 की शुरुआत में ही ‌’बरसे’ शुभ संकेत प्रदेश में पहली बार किसी पूर्व सीएम ने अपनी सरकारी गाड़ियों से लाल बत्ती उतारी है। लाल बत्ती बांटकर मुख्यमंत्री अक्सर संगठन और सरकार को तालमेल बैठाते रहे हैं। पढ़ें, मोदी के गुजरात को पछाड़ देगा उत्तराखंड का यह गांव लेकिन बीते साल देशभर में लाल बत्तियों पर बहस शुरू हो गई।…

Read More

गैस मांगी तो पड़ी मारी

हल्द्वानी। पिछले कई दिनों से परेशान एक उपभोक्ता ने बुधवार को एजेंसी मे गैस मांगने के लिए हंगामा किया तो एजेंसी संचालकों ने उसकी पिटाई कर दी। रोता हुआ उपभोक्ता काठगोदाम थाने पहुंचा। वहां उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना थाना काठगोदाम के शीशमहल क्षेत्र की है। तहरीर के अनुसार आवास विकास निवासी शिवराम मीणा सुबह शीशमहल स्थित इंडेन गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने पहुंचे। वहां उसने कई दिन से गैस न मिलने की शिकायत करते हुए हंगामा किया, जिस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उससे…

Read More

दोस्त को बधाई देने गए डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

कनखल के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर दीपक चौधरी को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक कालेज के हॉस्टल में रह रहे अपने दोस्त को नए साल की शुभकामना देने आना महंगा पड़ गया। वहां जूनियर छात्रों ने डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी छात्र फरार हो गए। पीड़ित डॉक्टर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जश्न मना रहे छात्रों से हुई तकरार हरिद्वार लक्सर मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल…

Read More

पहले लगाया अपहरण का आरोप, फिर कहा शादी करूंगी

हर‌िद्वार में ज्वालापुर पुलिस को दिनभर एक युवती ने छकाए रखा। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे शंकर आश्रम तिराहे पर लोगों ने इंडिगो कार से सहारनपुर के एक परिवार से युवती को छुड़ाया। इस युवती ने पहले तो कार में सवार लोगों पर अपने अपहरण का आरोप लगाया लेकिन कुछ घंटे बाद ही परिवार के एक युवक से विवाह करने की बात कहने लगी। देर शाम तक युवती और सहारनपुर का परिवार कोतवाली में ही मौजूद थे। मदद के लिए लगाई गुहार बुधवार की सुबह शंकर आश्रम के पास…

Read More