उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार सुस्त

नैनीताल हाईकोर्ट पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए हाईकोर्ट का सख्त रुख है, लेकिन सरकार का रवैया निजी शिक्षण संस्थानों पर लगाम कसने के लिए ढुलमुल रहा है। घोषणा के बाद भी पब्लिक स्कूलों में प्रवेश से लेकर फीस निर्धारण के लिए बनने वाला एक्ट एक साल से ठंडे बस्ते में है। ऐसे में हाईकोर्ट का निजी शिक्षण संस्थानों में 6 माह के भीतर एजुकेशनल ट्रिब्यूनल बनाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश में पब्लिक स्कूलों की हर साल मनमाने तरीके से फीस बढ़ोत्तरी, कुछ स्कूलों…

Read More

ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों को मिला दिवाली का बंपर तोहफा

उत्तराखंड सरकार ने ब्लाक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है। कई महीनों से बकाया उनके मानदेय के भुगतान के आदेश जारी कर दिए गए हैं। करीब 76 करोड़ की इस धनराशि से पहले मानदेय का भुगतान होगा, जो राशि बचेगी उससे विकास कार्य होंगे शासन ने यह धनराशि तृतीय राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर वर्ष 2016-17 की दूसरी किश्त के रूप में जारी की है। इसके तहत क्षेत्र पंचायतों को 21 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये और ग्राम सभाओं को 54…

Read More

हरिद्वार जा रहे भारतीय सिख कांफ्रैंस के अध्यक्ष को सीमा पर रोका

पांवटा साहिब: पांवटा के रास्ते हरिद्वार जा रहे अखिल भारतीय सिख कांफ्रैंस के अध्यक्ष गुरुशरण सिंह बबर को उत्तराखंड पुलिस ने हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल के पास रोक लिया। पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर उनको हरिद्वार न जाने की सलाह दी, जिसके बाद बबर अपने वाहन को पुल पर खड़ा कर पूरा दिन बैरियर हटाने का इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस ने बैरियर नहीं हटाया और उनको रोके रखा। पुलिस ने उनके खिलाफ  एनएच जाम करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया है। वहीं गुरुशरण सिंह बबर ने उत्तराखंड…

Read More

उत्तराखंड का सीएम बदला, सरकार नहीं: बहुगुणा

अपने मुख्यमंत्रित्व काल में की गई घोषणाओं पर अमल न होने से नाराज विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला करते हुए यह नसीहत दी कि पिछले साल महज सीएम बदला है, सरकार नहीं। यानी सरकार कांग्रेस की ही है और पुराने फैसलों-घोषणाओं पर काम किया जाए। बिलकुल सही कहा बहुगुणा साहब ने। सरकार नहीं बदली है। जैसी उनकी थी, वैसी ही इनकी। कामकाज का जो बुरा हाल तब था, अब भी वैसा ही है। इस बयान की तसदीक करती पेश हैं महज दो मिसालें।

Read More

राजधानी देहरादून में ढहाया करोड़ों का ‘धोखा’

देहरादून में आशियाना बनाने का सपना पालने वालों को भूमाफिया चूना लगा रहे हैं। जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई लगाकर जमीन खरीदने वालों को आवासीय प्लाट के नाम पर कृषि भूमि बेचकर प्रापर्टी डीलर धोखा कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अस्सी बीघा कृषि भूमि पर की गई प्लाटिंग को ढहा दिया। इस दौरान प्रापर्टी डीलरों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया।

Read More

चीतल पर हमला करने वाले कुत्ते को मिली ‘सजा-ए-मौत’

देहरादून मार्ग पर एक नर चीतल हिंसक कुत्तों का निवाला बनने से बच गया। इस दौरान चीतल पर हमला करने वाले एक ‌कुत्ते को सजा-ए-मौत मिली। देहरादून मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने हिम्मत जुटाकर कुत्तों को खदेड़ा। सूचना पर वन कर्मियों ने लहूलुहान चीतल को कब्जे में लिया और पशु चिकित्सालय में उसका उपचार कराया। घटना के दौरान मार्ग पर लोगों का तांता लगा रहा। ऋषिकेश और बड़कोट वनरेंज की सीमा अंतर्गत सौ फुटी के पास कार से गुजर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण और उनके साथियों की नजर…

Read More

गृहमंत्री के भाई के बागान में श्रमिक की हत्या

उत्तराखंड गृहमंत्री प्रीतम सिंह के चचेरे भाई के चौसाल स्थित सेब के बागान में कार्यरत श्रमिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बागान में लहूलुहान हालत में मिला। पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेजा शव हत्या के बाद से बागान में कार्यरत दो अन्य श्रमिक फरार हैं। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेजा गया है। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने बागान में सन्नाटा पसरा देखा। डेरे के आसपास कोई चहल-पहल नहीं…

Read More

बोर्ड परीक्षा में टॉप करना है तो भूल जाओ परांठे

बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में बच्चे को तैयारी के दौरान दो जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है, नींद और खानपान। जब तक नींद पूरी नहीं होगी, तब तक एकाग्रता नहीं बनेगा और खानपान खराब हुआ तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। चिकित्सकों के मुताबिक बोर्ड परीक्षार्थी को इन दोनों बातों पर जरूर गौर करना चाहिए। विशेषज्ञ की राय – परीक्षा के दौरान भारी खाने से बचें, रात को पढ़ते हैं तो रात के भोजन में पूड़ी या परांठा से दूर रहें, साधारण सब्जी, सलाद और…

Read More

रामदेव बोले, …तो वैदिक पर चले देशद्रोह का केस

रामदेव बोले, …तो वैदिक पर चले देशद्रोह का केस

हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव ने कश्मीर की आजादी से जुड़े पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के विवादित बयान पर कहा कि अगर वैदिक ने कश्मीर पर ऐसा कहा है तो उनके खिलाफ देशद्रोह का केस चलना चाहिए। वहीं हाफिज सईद को मानवता का हत्यारा करार देते हुए कहा कि उसे तो ड्रोन से उड़ा देना चाहिए। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान रामदेव ने कहा कि वैदिक अगर कश्मीर को हिंदुस्‍तान से अलग करने की बात करते हैं तो उनपर देशद्रोह का मुकद्दमा होना चाहिए क्योंकि यह देश के लिए…

Read More

वाराणसी पहुंचे केजरीवाल, मोदी के खिलाफ लड़ेंगे या नहीं फैसला आज

वाराणसी पहुंचे केजरीवाल, मोदी के खिलाफ लड़ेंगे या नहीं फैसला आज

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल वाराणसी पहुंच गए हैं। केजरीवाल आज बेनियाबाग मैदान में रैली करने वाले हैं। रैली में रायशुमारी की जाएगी कि केजरीवाल को भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं। रैली ग्रांउड पहुंचने से पहले केजरीवाल स्नान के लिए दशाश्वमेध घाट जाएंगे और इसके बाद काल भैरो मंदिर में मत्था टेकने जाएंगे। केजरीवाल आज शाम वाराणसी में स्थानीय बुनकरों से भी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं।

Read More