देहरादून चार मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। उत्तराखंड के ग्रीन जोन वाले 10 जिलों में आगामी चार मई से ये बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्र ने ग्रीन जोन में बड़ी रियायतें दी हैं। इसके अलावा राज्य के दो ऑरेंज जोन जिले देहरादून और नैनीताल में आंशिक राहत दी गई है। रेड जोन वाले हरिद्वार जिले में केवल आवश्यक सेवाएं या पहले से दी गई रियायतें ही मिलेंगी। केंद्र की ओर से शुक्रवार को ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन के जिलों की सूची जारी हुई,…
Read MoreCategory: Uttarakhand
कोरोना संक्रमण से उत्तराखंड में पहली मौत
देहरादून उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित महिला (उम्र 56 साल) की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। महिला की मौत के बाद एम्स प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। उक्त महिला एम्स ऋषिकेश में भर्ती थी। तीन दिन पहले ही महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। महिला नैनीताल के लालकुंआ की रहने वाली थी व एम्स के न्यूरो वार्ड में भर्ती थी। वह ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थी। एम्स में हुई महिला की मौत के…
Read Moreग्राम स्वराज अभियान पर चली कैंची, मिला सिर्फ 37 करोड़ का बजट
देहरादून 65 करोड़ की जगह सिर्फ 37 करोड़ का बजट मिला, इसमें बकाया के 14 करोड़ भी हैं शामिल लॉकडाउन 2.0 में प्रदेश की पंचायतों के ग्राम स्वराज अभियान का बजट केंद्र सरकार ने खासा कम कर दिया है। इस बार केंद्र ने 14 करोड़ रुपये के बकाया सहित कुल 37 करोड़ रुपये ही जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 2018 मेें ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को ट्रेनिंग, क्षमता विकास के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने, ग्राम योजनाओं की जानकारी देने…
Read Moreसेना की डॉक्टर समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक
देहरादून उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 51 पहुंच चुकी है। हालांकि राहत देने वाली खबर ये है कि रविवार तक इनमें से 28 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए। जिसमें एम्स ऋषिकेश के एक डॉक्टर, देहरादून के एक पति-पत्नी शामिल हैं। देहरादून जिले में आज तीन कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक देहरादून जिले में सोमवार को कुल तीन मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसमें सेना अस्पताल में भर्ती संक्रमित महिला डॉक्टर भी शामिल हैं, जबकि दो मरीज दून अस्पताल से घर…
Read Moreमुंबई में फंसे बागेश्वर के 22 युवक, घर वापसी की लगा रहे गुहार, कोरोना के कारण नौकरी गई
बागेश्वर मुंबई के होटलों में काम करने वाले कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 22 युवाओं की कोरोना संक्रमण के कारण नौकरी चली गई। अब इन युवाओं के सामने खाने के लाले पड़े हुए हैं। यह युवा क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और राज्य सरकार से घर वापसी के इंतजाम करने की गुहार लगा रहे हैं। रविवार को मुंबई से सानिउडियार निवासी सूरज आर्या ने फोन पर अमर उजाला संवाददाता से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि बनीगांव, कांडा के वजीला, ठांगा (कमस्यार), सनिउडियार के 22 लोग मुंबई में फंसे…
Read Moreआईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की रिसर्च, शून्य वायु प्रदूषण के करीब दिल्ली
रुड़की आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने शुरू किया सेटेलाइट इमेज के आधार पर प्रदूषण का अध्ययन 50 फीसदी गिरावट के बाद भी कोलकाता सबसे ज्यादा प्रदूषित, देश के बाकी हिस्से में भी सुधार लॉकडाउन के कारण वायुमंडल में प्रदूषण के स्तर में कमी साफ नजर आ रही है। देशभर में प्रदूषण के गिरते स्तर का वास्तविक पता लगाने के लिए आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने अध्ययन शुरू कर दिया है। शोध के शुरुआती नतीजे सकारात्मक आए हैं। हाल ही में ली गई सेटेलाइट इमेज के अध्ययन में पता चला है…
Read Moreरुद्रपुर पहुंचे छह लोगों पर मुकदमा दर्ज, 14 दिन के लिए क्वारंटीन
देहरादून उत्तराखंड में कोरोना के 48 संक्रमित मामले हैं। अब तक संक्रमित हुए 48 लोगों में से 26 ठीक हो चुके हैं। 22 मरीज देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जनपद के अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, ग्रीन जोन वाले नौ पर्वतीय जिलों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति भी सरकार ने दे दी है। यहां दुकानें सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी। आगे जानिए दिनभर की हलचल… लाइव अपडेट -रुद्रपुर में लॉकडाउन के दौरान बाहरी राज्यों से चोरी-छिपे आने वाले लोगों का…
Read Moreविवि में इस बार नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले
देहरादून जल्द घोषित होने जा रहा है एडमिशन का शेड्यूल लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाई प्रवेश परीक्षा की तैयारी लॉकडाउन के मद्देनजर दून विश्वविद्यालय ने इस साल प्रवेश परीक्षा न कराने का फैसला लिया है। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी होने वाला है। दूसरी ओर प्रवेश परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की जानकारी भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। दून विवि में हर साल विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑल इंडिया स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड, दिल्ली सहित कई राज्यों…
Read Moreलॉकडाउन समाप्त होते ही गंगोत्री, यमुनोत्री समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अध्ययन के लिए जाएंगी टीमें
देहरादून देश-दुनिया में फैले कोरोना वायरस ने जहां हजारों लोगों की जिंदगी छीन ली और लाखों का जीवन दांव पर लगा हुआ है, वहीं लॉकडाउन के कई सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। लॉकडाउन का हिमालय के ग्लेशियरों के साथ ही भूस्खलन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। जिसके अध्ययन को लेकर देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के विशेषज्ञों ने तैयारी भी कर ली है। संस्थान के वैज्ञानिकों की टीमें लॉकडाउन समाप्त होने का इंतजार कर रही हैं। लॉकडाउन समाप्त होते ही वैज्ञानिकों की टीमें गंगोत्री, यमुनोत्री समेत उच्च…
Read Moreउद्योगों को खोलने की प्रक्रिया शुरू,180 उद्योगों को मिली मंजूरी
देहरादून अब तक 400 ने किया आवेदन छोटी इकाइयों को ऑफलाइन दी जा रही है मंजूरी कड़े प्रतिबंधों के बीच प्रदेशभर में उद्योगों को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उद्योगों को खोलने के लिए उद्योगपति बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। लॉकडाउन में सोमवार से 180 औद्योगिक इकाइयों को खोलने की मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी औद्योगिक इकाइयों को ऑफलाइन मंजूरी दी जा रही है। 20 मार्च के बाद प्रदेशभर में सभी उद्योगों को बंद कर दिया गया था। प्रदेशभर में फार्मा, फूड की करीब 1600…
Read More