देहरादून अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़े खतरे के चलते यमुनोत्री हाईवे पर दो अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद कर दी गई है। यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य में मानकों को ताक पर रखकर अनियंत्रित पहाड़ कटान किया जा रहा। इसके चलते यहां चारधाम यात्रा की राह में कई परेशानियां खड़ी हो रही हैं। पहले यहां कई जगहों पर डेंजर जोन नासूर बने हुए थे, वहीं अब यहां एक और नया डेंजर जोन विकसित होने की आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते यहां यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही रोक…
Read MoreCategory: Uttarakhand
विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बनाई जाएगी रणनीति
देहरादून कल 29 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, जिसके लिए आज शाम को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम आठ बजे भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का जवाब देने के साथ फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। आज भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई…
Read Moreउत्तराखंड में बदमाशों के हौंसले बुलंद, पुलिस अधिकारी को ही कार से कुचलने का किया प्रयास
रुद्रपुर उत्तराखंड के रुद्रपुर में आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला किया गया है। आरोपियों ने सीओ को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, अभी चार फरार बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के रुद्रपुर में ब्याज पर लिए पैसे वापस न करने पर एक युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने कार से सीओ को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों…
Read Moreआम आदमी सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, गुरप्रीत देओ बनीं चीफ विजिलेंस अधिकारी
चंडीगढ़ एसएस श्रीवास्तव को एडीजीपी ट्रैफिक से बदलकर एडीजीपी इंटेलिजेंस और अमरदीप सिंह राय को एडीजीपी इंटेलिजेंस से बदलकर एडीजीपी ट्रैफिक पंजाब नियुक्त किया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू कर चुकी पंजाब की भगवंत मान सरकार ने विजिलेंस विभाग को भी चुस्त दुरुस्त करने के लिए कदम उठा लिए हैं। शुक्रवार को सरकार ने आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत कौर देओ को चीफ विजिलेंस अधिकारी नियुक्त कर दिया। इसके साथ ही तीन अन्य आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी किया है। डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि गुरप्रीत कौर…
Read Moreकोविड की सभी पाबंदियां खत्म, लेकिन दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी
देहरादून मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू की ओर से इसके आदेश जारी किए गए। इसमें कहा गया है कि बीते 24 माह में महामारी प्रबंधन के लिए विभिन्न तरह की क्षमताओं का विकास किया गया है। इनमें जांचें, निगरानी, कांटेक्ट ट्रेसिंग, इलाज, टीकाकरण, अस्पतालों का विकास शामिल है। इसके साथ ही आम लोगों में भी कोविड के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रदेश में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए शासन ने महामारी की रोकथाम के लिए लगाई गईं तमाम पाबंदियां खत्म करने का एलान किया है। शनिवार यानी आज…
Read Moreराष्ट्रपति आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर
देहरादून राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज देहरादून पहुंचेंगे। वहीं कल 27 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरिद्वार धर्मनगरी में होंगे। उनकी सुरक्षा मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। वहीं सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी हर जगह पर तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शनिवार और रविवार को जिले का भ्रमण प्रस्तावित है। राष्ट्रपति की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बलों को शुक्रवार को ब्रीफ किया गया। सुरक्षा में लगे सभी पुलिस बल को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पहुंचने के साथ ही ड्यूटी…
Read Moreधामी सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर अटकले बढ़ी
देहरादून धामी सरकार में पुराने मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को फिर से जगह मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन मंत्रियों को पुराने विभागों से ही नवाजा जा सकता है। धामी सरकार की नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों के साथ आठ मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही विभागों के बंटवारे को लेकर भी कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। अब सबकी नजर विभागों के बंटवारे पर लगी है। संभव है कि अगले कुछ दिनों में विभाग बांट…
Read Moreउत्तराखंड लाइव : मोदी,शाह और नड्डा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री धामी और आठ अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ
देहरादून Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami Oath Taking Ceremony Live: पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। लाइव अपडेट 03:05 PM, 23-MAR-2022 शपथ ग्रहण कार्यक्रम…
Read Moreधामी कल फिर लेंगे बतौर मुख्यमंत्री शपथ, मोदी और शाह भी रहेंगे मौजूद
देहरादून पार्टी हाईकमान ने धामी पर फिर जताया भरोसा ! पुष्कर सिंह धामी कल उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहुंचेंगे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का एलान किया। इसके बाद धामी पार्टी के वरिष्ठ विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। 23 मार्च…
Read Moreउत्तराखंड : नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई शपथ
देहरादून उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायकों शपथ ले ली है। इसके बाद अब सभी की निगाहें शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं। शपथ लेते नवनिर्वाचित विधायक कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ को छोड़कर उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित विधायक अनुपमा रावत ने सबसे पहले शपथ ली। तिलक राज बेहड़ किसी कारणवश शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच पाए। विधायक ऋतु खंडूरी और महाराज ने संस्कृत और किशोर उपाध्याय…
Read More