धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार फिलहाल नहीं होगा, नई टीम की घोषणा के बाद ही दायित्वों पर होगा विचार

धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार फिलहाल नहीं होगा, नई टीम की घोषणा के बाद ही दायित्वों पर होगा विचार

देहरादून भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से चर्चा के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं पर कोई विचार नहीं हुआ। उनके इस बयान से मंत्री पद की उम्मीद लगाने वाले विधायकों को झटका लगा है। बकौल, भट्ट प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर चर्चा हुई है। इस माह के अंत तक नई टीम बन जाएगी। इसके बाद ही प्रदेश सरकार में दायित्वों पर विचार होगा। मीडियाकर्मियों से बातचीत में भट्ट ने यह बात कही। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के एक ही दिन…

Read More

उत्तराखंड में इन विभागों में होगी भर्तियां, बेरोज़गार युवाओ को मिलेगी राहत

उत्तराखंड में इन विभागों में होगी भर्तियां, बेरोज़गार युवाओ को मिलेगी राहत

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में परीक्षा नियंत्रक की तैनाती के बाद समूह-ग के करीब 4200 पदों पर होने वाली भर्ती का रास्ता खुल गया है। इससे पूर्व पेपर लीक प्रकरण में विवादों में घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा नियंत्रक की तैनाती होने तक रोक लगा दी थी। अब नौकरी की आस में बैठे तीन लाख से अधिक बेरोजगार को राहत मिल सकेगी। आयोग में आठ महीने से परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी खाली थी। इस्तीफा देने से पहले अध्यक्ष एस राजू ने आगामी भर्तियों की आठ परीक्षाओं पर…

Read More

उत्तराखंड मौसम : भारी बारिश का यलो अलर्ट, 21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद

उत्तराखंड मौसम : भारी बारिश का यलो अलर्ट, 21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद

देहरादून उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस बाबत राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भी अवगत कराया गया है। राजधानी दून में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं…

Read More

हिमालय राज्यों की अलग नीति की जरूरत, प्रधानमंत्री के समक्ष धामी उठाएगे मामला

हिमालय राज्यों की अलग नीति की जरूरत, प्रधानमंत्री के समक्ष धामी उठाएगे मामला

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नीति आयोग सभी राज्यों के लिए समान रूप से नीतियां बनाई जाती हैं। लेकिन उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक व पर्यावरणीय परिस्थितियां भिन्न हैं। इसलिए हिमालयी राज्यों के लिए अलग नीति बनाए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक के एजेंडे पर तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। नीति आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक नई दिल्ली में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सीएम एजेंडा बिंदुओं के अतिरिक्त राज्य हित से जुड़ी विभिन्न…

Read More

कांवड़िये की हत्या के आरोप में छह युवक गिरफ्तार, दो गुटों में हुआ था खूनी संघर्ष

कांवड़िये की हत्या के आरोप में छह युवक गिरफ्तार, दो गुटों में हुआ था खूनी संघर्ष

रुड़की मंगलवार को कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन मंगलौर बाईपास के पास मुजफ्फरनगर और हरियाणा के कांवड़ियों के बीच कांवड़ एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में खूनी संघर्ष हो गया था। उत्तराखंड के रुड़की में मुजफ्फरनगर के कांवड़िये की हत्या के आरोप में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कांवड़ियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसके बाद कार्तिक पुत्र पवन निवासी गांव सिसौली जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर 20 अज्ञात के खिलाफ गैर…

Read More

हरिद्वार से साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों ने उठाया गंगाजल, कांवड़ यात्रा संपन्न

हरिद्वार से साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों ने उठाया गंगाजल, कांवड़ यात्रा संपन्न

हरिद्वार गुरु पूर्णिमा के एक दिन बाद शुरू हुई श्रावण मास की कांवड़ यात्रा मंगलवार को शिवरात्रि को जलाभिषेक के साथ संपन्न हो गई। मंगलवार को भी 30 लाख शिवभक्तों ने गंगाजल उठाया और अपने प्रदेशों के लिए रवाना हुए। 13 दिनों तक चली कांवड़ यात्रा के दौरान तीन करोड़ 80 लाख 70 हजार कांवड़ियों ने गंगाजल उठाया। यात्रा के अंतिम दिन डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को शाबाशी दी। 13 जुलाई…

Read More

मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में शाम पांच बजे से होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्वकर प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव आ सकता है। अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग से चयन आयोग के प्रस्ताव के भी बैठक में आने की संभावना है। काष्ठ आधारित उद्योग के संबंध में भी चर्चा हो सकती है।

Read More

सीएम धामी केंद्रीय नेतृत्व के सामने रिपोर्ट कार्ड रखेंगे, विकास का भावी एजेंडा भी करेंगे साझा

सीएम धामी केंद्रीय नेतृत्व के सामने रिपोर्ट कार्ड रखेंगे, विकास का भावी एजेंडा भी करेंगे साझा

देहरादून सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार से नई दिल्ली के प्रवास पर हैं। आज भाजपा शासित मुख्यमंत्री के सम्मेलन धामी केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे मुख्यमंत्री पार्टी के चुनाव दृष्टि पत्र पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दे सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे और विकास का भावी एजेंडा साझा करेंगे। नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन रखा गया है। इस…

Read More

प्रदेश में तेजी से संचालित की जा रही है भर्तियों की प्रक्रिया : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

प्रदेश में तेजी से संचालित की जा रही है भर्तियों की प्रक्रिया : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

देहरादून आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, सभी प्रस्तावों का अध्ययन भी तेजी से किया जा रहा है। इसी हिसाब से भर्तियों की प्रक्रिया भी तेजी से चलाई जाएगी। प्रदेश में चल रही भर्तियों के इंटरव्यू अब तेजी से होंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आगामी अगस्त से मई के बीच विशेष अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसके तहत तीन हजार खाली पदों के सापेक्ष दस हजार अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में भर्तियों की प्रक्रिया तेजी…

Read More

भारी बारिश के आसार को देखते हुए रेड अलर्ट, छह जिलों में बंद कराए गए स्कूल

भारी बारिश के आसार को देखते हुए रेड अलर्ट, छह जिलों में बंद कराए गए स्कूल

देहरादून मौसम विभाग से जारी अलर्ट के बाद जिला प्रशासन की ओर से राज्य के छह जिलों टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में बुधवार को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था।भारी बारिश की आशंका पर प्रशासन ने नदियों किनारे बसे 30 से अधिक गांवों में रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार समेत राज्य के नौ जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते…

Read More