स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सभी जिलों को जारी की एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सभी जिलों को जारी की एडवाइजरी

कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने से उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को संक्रमण की रोकथाम के लिए सैंपल जांच, निगरानी और कोविड टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी गई। H3N2 Influenza: रुड़की की महिला में एच3एन2 वायरस की पुष्टि, कई दिन से थी बीमार, हायर सेंटर रेफर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने सभी जिलों के…

Read More

उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया, आज मलारी में करेंगे प्रवास

उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया, आज मलारी में करेंगे प्रवास

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और मंत्री मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वे आज सीमांत जनपद चमोली के मलारी गांव में प्रवास करेंगे।   स्वास्थ्य मंत्री रावत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री आज राज्य अतिथि गृह से कैनाल रोड़ जाखन स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जीटीसी हेलीपैड देहरादून से आर्मी हेलीपैड मलारी चमोली के लिए रवाना होंगे। जहां से वह दोपहर…

Read More

मुख्यमंत्री धामी को कॉल पर खालिस्तानी आतंकवादी ने दी धमकी, पुलिस की बढ़ी टेंशन- जानिए क्या बोला

मुख्यमंत्री धामी को कॉल पर खालिस्तानी आतंकवादी ने दी धमकी, पुलिस की बढ़ी टेंशन- जानिए क्या बोला

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू कॉल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी धमकी दे रहा है। कह रहा है कि यदि उत्तराखंड में उनके संगठनों के लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए तो इसके लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री होंगे। रात तक यह मामला डीजीपी अशोक कुमार के संज्ञान में भी आ गया। उन्होंने इसकी तत्काल एसटीएफ से जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसटीएफ ने इन तमाम नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में नहीं सिख फॉर जस्टिस का आधार यह पहला मामला नहीं है जब पन्नू के…

Read More

सीएम धामी ने ऊर्जा संकट के चलते केंद्र से केंद्र की थी मांग

सीएम धामी ने ऊर्जा संकट के चलते केंद्र से केंद्र की थी मांग

राज्य को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने पहले चरण में छह माह के लिए 1631 मेगावाट बिजली गैर आवंटित कोटे से देने का आदेश जारी कर दिया है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ही ‘उत्तराखंड को केंद्र से तीन महीने और मिलेगी अतिरिक्त बिजली’ खबर में इसका खुलासा किया था। बुधवार की शाम ही इसका आदेश जारी हो गया। दरअसल, प्रदेश में लगातार बिजली संकट चल रहा है। पूर्व में 28 फरवरी तक केंद्र के गैर आवंटित (अनएलोकेटेड) कोटे से बिजली मिली हुई थी जो कि बंद हो गई…

Read More

कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंगलवार को भरेंगे हुंकार

कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंगलवार को भरेंगे हुंकार

देहरादून  राज्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। जिसको लेकर कर्मचारी अब उग्र आंदोलन की तैयारी में है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने 21 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन से डीएम कार्यालय तक कर्मचारी रैली निकालेंगे। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। रविवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक में नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन देहरादून के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन का समर्थन किया है। संयुक्त मोर्चा के…

Read More

धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए पदाधिकारी

धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए पदाधिकारी

हरिद्वार में सीएम पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। यूथ कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटाला और बेरोजगार संघ के युवाओं पर चलाई गई लाठीयो के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थी, लेकिन प्रशासन द्वारा पहले ही उन्हें रोक लिया गया। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। सीएम धामी आज रविवार को हरिद्वार दौरे पर हैं, जहां वह सबसे पहले हरिद्वार के  ऋषि कुल आयुर्वेद महाविद्यालय में चल रही आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा सेमिनार में पहुंचे। इसके…

Read More

धार्मिक स्थल बदरीनाथ-केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटीं वादियां, देखें तस्वीरें

धार्मिक स्थल बदरीनाथ-केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटीं वादियां, देखें तस्वीरें

गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग 1 of 5 केदारनाथ में बर्फबारी उत्तराखंड में बर्फबारी के येलो अलर्ट के बीच मौसम बिगड़ा और बदरी-केदार, हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से फिर ठंड लौट आई है। वहीं केदारनाथ में रुक-रुककर बर्फबारी होने से यहां चार इंच नई बर्फ जम गई है। Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक रुक-रुककर हो रही बारिश ने बढ़ाई ठंड, बर्फबारी का येलो अलर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णपवाल ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर…

Read More

मंत्री के आदेश पर फर्जीवाड़े के आरोपी 193 लोगों पर मुकदमा दर्ज

मंत्री के आदेश पर फर्जीवाड़े के आरोपी 193 लोगों पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना में धांधली के आरोपी 193 लोगों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर 420 सहित विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने ये कार्रवाई विभागीय मंत्री रेखा आर्य के निर्देश के बाद की। मंत्री रेखा आर्य ने हाल ही में मामले की जांच कर अपात्र लाभार्थियों और दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि योजना का लाभ लेने वाली सभी बालिकाओं के प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाए, ताकि कोई अपात्र पात्र बालिका…

Read More

देश में रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले को भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा : ISRO

देश में रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले को भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा : ISRO

देहरादून  सर्वाधिक भूस्खलन प्रभावित 147 जिलों में उत्तराखंड के सभी 13 जिले शामिल हैं। इनमें चमोली जिला भूस्खलन जोखिम के मामले में देश में 19वें स्थान पर है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले को देश में भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा है। भूस्खलन जोखिम के मामले में देश के 10 सबसे अधिक संवेदनशील जिलों में टिहरी दूसरे स्थान पर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) की हाल ही में जारी भूस्खलन मानचित्र रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में भूस्खलन जोखिम विश्लेषण किया गया…

Read More

हिमालयी राज्यों को विशेष दर्जा देगी कांग्रेस, महाधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव पास

हिमालयी राज्यों को विशेष दर्जा देगी कांग्रेस, महाधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव पास

देहरादून  पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल ने नार्थ ईस्ट के साथ ही उत्तराखंड सहित सभी हिमालयी राज्यों को इस श्रेणी में रखे जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर उत्तराखंड सहित 11 हिमालयी राज्यों को विशेष दर्जा दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए पार्टी के महाधिवेशन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। इस कमेटी में उत्तराखंड कांग्रेस के दो दिग्गज नेता पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम…

Read More