बचपन में बकरियां चराईं, बड़े होकर नीतियां बनाई

धारचूला (पिथौरागढ़)। हर बच्चे को बाल दिवस मनाने का मौका नहीं मिलता और हर बच्चा नृप सिंह नपलच्याल भी नहीं बनता। कई बच्चे शानदार बालपन गुजारकर भी जीवन की जटिलताओं से जूझते हैं तो कई बच्चे विपरीत परिस्थितियों से लड़ने के बाद सत्ता के शीर्ष तक पहुंचते हैं। ऐसा ही जटिल बचपन जीने के बाद उत्तराखंड के चौथे मुख्य सचिव बने थे धारचूला के गुंजी गांव के नृपसिंह नपलच्याल जो आज हमारे सूचना आयुक्त भी हैं। बाल दिवस पर उन्हीं से सुनते हैं कभी बुग्यालों में बकरियों के साथ घूमने…

Read More

फार्मेसिस्टों ने कामकाज शुरू किया

पिथौरागढ़। जिले के सभी फार्मेसिस्ट बुधवार से काम पर लौट आए हैं। मंगलवार को देर शाम देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री से संगठन के नेताओं की बातचीत में मांगों पर सकारात्मक बातचीत हुई। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके जोशी और मंत्री केएस अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी 122 फार्मेसिस्ट आज से काम पर आ गए हैं। सभी सेवाओं का विधिवत संचालन हो रहा है। लोगों को इससे राहत मिली है। चंपावत। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों की बेमियादी हड़ताल हाल फिलहाल खत्म होने के बाद बुधवार…

Read More

कफलिया अध्यक्ष और रावत बने सचिव

नैनीताल। डीएसबी परिसर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए। जगत सिंह कफलिया अध्यक्ष, आनंद सिंह रावत सचिव, बालम सिंह ढैला और डा. लक्ष्मण सिंह रौतेला उपाध्यक्ष, डा. मधुसूदन रतूड़ी संयुक्त मंत्री, रमेश चंद्र पांडे कोषाध्यक्ष चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जगत सिंह कफलिया को 78 जबकि दिनेश चंद्र आर्य को 63 मत मिले। उपाध्यक्ष (नैनीताल परिसर) में बालम सिंह ढैला को 86, जगदीश चंद्र पपनै को 56 मत प्राप्त हुए। भीमताल परिसर उपाध्यक्ष पद पर डा. लक्ष्मण सिंह…

Read More

गड्ढे भरने में भी घोटाला

हल्द्वानी। बड़ी जद्दोजहद के बाद आखिरकार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बरेली रोड की सड़कों को गड्ढामुक्त कराया, लेकिन इसमें भी कथित रूप से कमीशन का खेल हावी रहा, जिस कारण घटिया गुणवत्ता से हुआ निर्माण कार्य टिक नहीं सका है। पैच वर्क के गड्ढों से बजरी बाहर आ गई है और इसमें लोग फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। दबाव पड़ा, तो जैसे-तैसे एनएचएआई ने गड्ढे भरे, पर पैच वर्क की हालत कुछ दिनों में दिखने लगी है।…

Read More

पहला बाल दिवस ही जेल में

हल्द्वानी। बच्चों के लिए तो हर दिन नई उम्मीद के साथ आता है, इसके बावजूद बाल दिवस खास होता है। आज बच्चों को अघोषित रूप से उस हर छूट का अधिकार होता जो अक्सर माता-पिता नहीं देते। घर से लेकर स्कूलों तक बच्चों की खिल-खिलाहट फैली रहती है, लेकिन जेल में ऐसा कुछ नहीं होता। इसलिए यहां बाल दिवस के मायने नहीं रहते। ऐसा ही सुनसान होगा हल्द्वानी उपकारागार में अपने परिजनों के कर्मों की सजा काट रहे चार बच्चों का। इसमें तीन बच्चों का तो यह पहला बाल दिवस…

Read More

आर्मी एरिया में लाश, पुलिस के सामने ये 10 सवाल

राजधानी देहरादून के गढ़ी कैंट इलाके में बोरे में युवती की सिरकटी लाश मिलने से सकते में आई पुलिस को वारदात के शातिराना अंदाज ने उलझन में डाल दिया है। मौके का मुआयना और फौरी तफ्तीश की तह से कई ऐसे सवाल खड़े हो गए हैं जिससे इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी और उलझ गई। युवती का कटा सिर और नदारद कपड़े इस हत्याकांड की कहानी के एक सिरे हैं जिसको लेकर अब गहन छानबीन और पड़ताल चल रही है। उधर मौके से मिले सबूतों से भी घटना के तार…

Read More

सिरकटी लाश ने ताजा की दून की कड़वी यादें

राजधानी देहरादून के सैन्य एरिया में बुधवार को बोरे में बंद युवती की सिरकटी लाश मिलने की घटना से आठ साल पुराने सनसनीखेज गीता गुंसाई और 2008 में डीएवी की छात्रा अंशु नौटियाल की हत्या की कड़वी यादें फिर उभर आईं। गीता गुंसाई हत्याकांड की फाइल जहां पुलिस ने महीनों मशक्कत के बाद हत्यारों तक पहुंचे बिना ही बंद कर दी वहीं अंशु नौटियाल के परिजनों को भी न्याय नहीं मिल पाया। गीता गुंसाई हत्याकांड 21 अक्तूबर 2005 को श्यामपुर, प्रेमनगर निवासी गीता गुंसाई पुत्री आनंद सिंह गुंसाईं रोज की…

Read More

सपनों की उड़ान में बुंगाबीड़ का दबदबा

लोहाघाट। संकुल संसाधन केंद्र चौड़ाकोट में सपनों की उड़ान के तहत हुई प्रतियोगिताओं में उच्च प्राथमिक विद्यालय बुंगाबीड़ का दबदबा रहा। प्राथमिक वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में अभिषेक ने पहला, कविता ने दूसरा और जीवन चंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि अंग्रेजी में पिंकी ने प्रथम, अंशुका ने द्वितीय और संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य चक्रधर कर्नाटक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 13 प्राथमिक तथा तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों के दो सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। उच्च प्राथमिक स्तर की सुलेख प्रतियोगिता में…

Read More

भर्ती को ऊधमसिंह नगर के सात हजार युवक दौड़े

बनबसा। शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को ऊधमसिंह नगर जिले की थल सेना भर्ती प्रकिया शुरू हुई। सात हजार से अधिक अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। गुरुवार को नैनीताल जिले के युवाओं की भर्ती होगी। कुमाऊं क्षेत्र के युवाओं के लिए आयोजित सेना भर्ती रैली में बुधवार को अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय की देखरेख में ऊधम सिंह नगर जिले के युवकों की जीडी, क्लर्क और टेक्निकल पदों के लिए भर्ती की गई। बीआरओ अल्मोड़ा के डायरेक्टर (भर्ती अधिकारी)…

Read More

कार्रवाई की मांग को लेकर दरोगा का घेराव

बाजपुर। चकरपुर गांव में मंगलवार रात नाबालिग बच्ची सेअश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द किया। वहीं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने दरोगा का घेराव किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को बीडीसी सदस्य राजू वाल्मीकि के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने दरोगा केएस नेगी का घेराव किया। उन्होंने नाबालिग से अश्लील हरकत का प्रयास करने के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का…

Read More