गठवाला खाप के मोहम्मदपुर राय सिंह गांव में आहूत पंचायत में पुलिस और प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया गया। ऐलान किया गया कि पुलिस और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक ने कहा कि पुलिस खुद माहौल खराब कर रही है। निर्दोष लोगों को जेल नहीं जाने दिया जाएगा। रविवार को पशु चिकित्सालय के परिसर में आयोजित पंचायत में पुलिस और पीएसी की दबिश पर नाराजगी जाहिर की गई। पंचायत में मौजूद लोगों का कहना है कि…
Read MoreCategory: Uttar Pradesh
आपदा के बाद से वन आरक्षी लापता
कर्णप्रयाग। तबाही के बाद से केदारनाथ वन प्रभाग के ऊखीमठ रेंज के वन आरक्षी धूम सिंह कठैत लापता है। इधर, विभाग के वन आरक्षी संगठन के वृत्त अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी ने शासन-प्रशासन से कठैत को मृत मानते हुए उनके प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की बात कही है। शासन ने केदारनाथ में लापता हुए अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों के लिए मुआवजे की धनराशि तय कर दी है, लेकिन हैरत यह है कि वन विभाग के लिए कोई मानक तय नहीं किए गए हैं। उन्होंने विभागीय वन आरक्षी व आपदा के…
Read Moreविस्थापन न किया तो होगा संघर्ष
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। केदारघाटी आपदा पीड़ित विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति ने आपदा प्रभाविताें के विस्थापन के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया है। समिति ने कहा कि शासन प्रशासन मांग को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिस कारण आपदा प्रभावित खतरे में जीने को मजबूर हैं। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष कुलदीप कंडारी और सचिव महेंद्र नेगी ने आपदा मंत्री को बताया कि पूरी केदारघाटी आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। जिस कारण हर वर्ष दैवी आपदा के कारण यहां जान-माल का नुकसान होता है। इसे देखते…
Read Moreएसएसबी के जवानों का विशेष प्रशिक्षण शुरू
चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पंचम वाहिनी मेंजवानों का विशेष प्रशिक्षण फिर से शुरू हो गया है। जवानों को आधुनिक हथियारों के संचालन के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने, नई तकनीक की जानकारी हासिल करने के लिए तमाम तरह के टिप्स दिए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जवानों की क्षमता के विकास और उनकी कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आधुनिक हथियारों के संचालन, दौड़, बाधा क्रासिंग,…
Read Moreऐसे कैसे रुकेगा कोख में बेटियों का कत्ल
देहरादून। कोख में बेटियों का कत्ल करने वालों की प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग निशानदेही नहीं कर पाया है। जब भी कन्या भ्रूण हत्या का मामला उठता है कुछ पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर ही छापेमारी और जांच करके विभागीय अधिकारी वाहवाही लूट लेते हैं। लेकिन असल हत्यारे नोटिस में ही नहीं आ पाते। स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के सरकारी और निजी क्षेत्र के बड़े अस्पतालों और दूसरे अल्ट्रासाउंड सेंटरों की सूची तैयार की है। ट्रैकर लगाने से लेकर सारी जांच-पड़ताल इन्हीं अल्ट्रासाउंड सेंटरों की होती है। लेकिन गली-कूंचों में चल रहे…
Read Moreअल्मोड़ा के सभी स्कूलों का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत
अल्मोड़ा। सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में नगर के स्कूलों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। आर्मी पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल सबसे अच्छा रहा है। इस स्कूल के सबसे अधिक आठ छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में सभी 91 बच्चे सफल रहे। स्कूल के आठ बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल की है। इनमें किशोर सिंह असवाल, पूजा कफलिया, सौरभ नगरकोटी, वैशाली बिष्ट, भावना भाकुनी, दर्शन रावत, रुचि रजवार, साक्षी सक्सेना ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए। स्कूल की प्रधानाचार्या केजे फोतेदार ने छात्र-छात्राओं की…
Read Moreसपा राज में अराजकता, गुंडों का बोलबाला: मायावती
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में चारों तरफ अराजकता तथा गुंडों व माफियाओं का राज है। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खस्ताहाल हो गई है। चारों ओर माफियाओं का बोलबाला है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस भी कुछ करने में नाकाम है। प्रदेश में…
Read More‘आडवाणी ने मंदिर के नाम तो मुलायम ने मस्जिद के नाम पर बटोरे है वोट’
देवबंद: फेमस इस्लामिक विद्वान मौलाना नदीमुल वजदी ने आडवाणी को ढांचा विध्वंस का दोषी करार देते हुए कहा कि मुलायम सिंह पता नहीं क्यों उनकी बार-बार तारीफ कर रहे हैं। उनके बयानों से ऐसा लगता है कि वह सियासी फायदा चाहते हैं। शायद वह चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी उनकी मदद करे। उन्होंने कहा कि यदि मुलायम का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब मुसलमान उनका पूरी तरह साथ छोड़ देंगे। दारुल उलूम के आदिल सिद्दीकी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने मुसलमानों का…
Read Moreमौत का षडयंत्र रचने के आरोप में फंसे राजा भैया!
प्रतापगढ: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ जिले के बहुचर्चित पुलिस उपाधीक्षक जियाउल हक हत्याकांड में आरोपी पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बढ रही मुश्किलों के बीच उनके खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिवाकर त्रिपाठी नाम के व्यक्ति की राजा भैया के खिलाफ संग्रामगढ थाने में दर्ज करायी गई प्राथमिकी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार पांच-छह लोग आये और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस रिपोर्ट में राजा भैया के खिलाफ षडयंत्र का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार त्रिपाठी की तहरीर…
Read More‘कमीशन खोर कभी समाजवादी नहीं हो सकते’
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर हाल में निशाने पर आए केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने आज कहा कि ‘परिवारवाद’ को बढ़ावा देने वालों को कभी समाजवादी नहीं कहा जा सकता। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की कथित नाकामियों तथा कानून-व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ यहां कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान वर्मा ने कहा ‘‘वे लोग जो अपने परिवार के हितों को साधने में लगे हैं उन्हें समाजवादी नहीं कहा जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि जो लोग अपने…
Read More