महिलाओं ने पुलिस के सामने कबूला सच, साहब पति जबरदस्ती धरने पर भेजता है

अलीगढ़ दिल्ली के शाहीन बाग के बाद आलीगढ़ में महिलाओं का धरना प्रदर्शन भी चर्चा में है। यहां करीब डेढ़ महीने से हजारों स्थानीय महिलाएं नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। पुरानी चुंगी, शाहजमाल और जीवनगढ़ में धरना देकर पुलिस प्रशासन की रडार पर आईं महिलाओं ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि वह और सीओ तृतीय अनिल समानियां सोमवार को धरने में शामिल कुछ महिलाओं के घर गए थे। धरना प्रदर्शन को लेकर की…

Read More

आज एचएएल अधिकारियों के साथ बैठक व ‘परिवर्तन कुंभ’ में शामिल होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ रक्षामंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आएंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सोमवार को बताया कि रक्षामंत्री सुबह 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे दिलकुशा आवास जाएंगे, जहां दोपहर 12 बजे एचएएल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राजनाथ दोपहर दो बजे एकल अभियान के अंतर्गत ‘परिवर्तन कुंभ’ में शामिल होने के लिए कानपुर रोड स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विवि पहुंचेंगे। शाम 4 बजे वे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Read More

छह घंटे के काशी प्रवास में पीएम मोदी महाकाल एक्सप्रेस समेत 12 सौ करोड़ की काशीवासियों को देंगे सौगात

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह 2020 के पहले दौरे में तीन ज्योर्तिलिंगों को जोड़ने वाले महाकाल एक्सप्रेस और 12 सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। छह घंटे के काशी प्रवास में पीएम मोदी देश की सबसे ऊंची पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण कर पड़ाव में स्मृति उपवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे पहले जंगमबाड़ी मठ में वीरशैव महाकुंभ में शामिल होंगे और पड़ाव में जनसभा के बाद हस्तकला संकुल में काशी एक रूप अनेक कार्यक्रम का…

Read More

सीएए और एनआरसी पर हिंसा भड़काने का आरोप,कानपुर से पीएफआई के पांच सदस्य गिरफ्तार,

कानपुर सीएए एनआरसी और एनपीआर के विरोध में पूरे देश में हिंसा का माहाैल व्याप्त है। ऐसे में कानपुर सहित कई अन्य जिलों में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हिंसा भड़काने वोले पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पीएफआई पर कानपुर के बाबूपुरवा और यतीमखाना में हिंसा भड़काने का आरोप है।

Read More

सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शकारियों को नोटिस जारी,हो सकती है तीन साल की सजा व भारी जुर्माना

लखनऊ घंटाघर पर सीएए व एनआरसी के खिलाफ गत 13 दिनों से चल रहे महिलाओं के प्रदर्शन में मासूम बच्चों को भी शामिल किया जा रहा है। इनके फोटो व वीडियो से रिकार्ड जुटाने के बाद न्यायालय बाल कल्याण समिति ने बुधवार को प्रदर्शकारियों को नोटिस जारी किया है। समिति के सदस्यों के मुताबिक प्रदर्शन में बच्चों को लेकर शामिल होने वाले अभिभावकों के खिलाफ धारा 75 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें तीन साल की सजा व एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।न्यायालय बाल कल्याण समिति…

Read More

अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा का पहला यूपी दौरा आज, आगरा में करेंगे रैली

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा आज आगरा में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में आयोजित रैली से पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर अपनी सियासी पारी की शुरुआत करेंगे। राजनाथ सिंह जैसे उत्तर प्रदेश के नेताओं को छोड़ दें और दूसरे प्रदेशों के उन अन्य लोगों को भी अलग कर दें जो इस समय प्रदेश के कोटे से सांसद व मंत्री हैं तो बीते पांच साल में नड्डा ऐसे तीसरे नेता हैं जो बतौर भाजपा के नेतृत्वकर्ता यूपी से सियासी…

Read More

पाकिस्तान की काली करतूत का पर्दाफाश,ISI एजेंट राशिद ने किया खुलासा

लखनऊ भारत से गोपनीय सूचनाएं हासिल करने के लिए पाकिस्तान तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। अब वह भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रहा है। चंदौली से पकड़े गए राशिद ने इसका खुलासा किया है। तीन दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आए राशिद ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के एक अधिकारी आसिम ने उससे दो भारतीय सिमकार्ड लेने के लिए कहा था। आसिम ने ताकीद की थी कि सिम अपने नाम से न ले। राशिद ने अपने मोहल्ले…

Read More

तीन महीने में शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण : अमित शाह

लखनऊ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एलान किया कि तीन महीने में अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने मंदिर मुद्दे पर भी विपक्ष को कठघरे में खड़ा करते हुए उस पर हमला बोला। कहा कि सैकड़ों साल पुराने मामले को कांग्रेस सहित विपक्षी दल लटकाए रखने चाहते थे। लेकिन मोदी सरकार के प्रयास से सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई तेज हुई। हम लोगों का जीवन धन्य है कि हमारे जीवन काल में अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर का बनने जा…

Read More

अधिवक्ताओं से करेंगी मुलाकात,प्रियंका गांधी

 लखनऊ सांकेतिक तस्वीर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार की सुबह अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ ये अधिवक्ता मिलने आएंगे। वे अधिवक्ताओं का मांगपत्र भी प्रियंका के सामने रखेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ये वे अधिवक्ता हैं, जिन्होंने कांग्रेस से जुड़ने की इच्छा जताई है। यहां बता दें कि सोमवार को लगातार तीसरे दिन प्रियंका राजधानी में रहकर लोगों से मिलेंगी। मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे सदफ के बच्चे: प्रियंका प्रियंका गांधी से उनके गोखले मार्ग स्थित आवास…

Read More

लोनी में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से पांच बच्चों समेत छह की मौत

  गाजियाबाद विलाप करते परिजन – फोटो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मकान में आग लग गई। आग लगने से दो परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना गाजियाबाद जिले के लोनी के बॉर्डर थाना इलाके की है। बेहटा हाजीपुर की मौलना आजाद कॉलोनी में एक मकान में सोमवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की…

Read More