हस्तिनापुर (मेरठ) कस्बे की शकुंतला कॉलोनी वार्ड नंबर दस स्थित एक हैंडपंप के चारों ओर सोमवार शाम एक व्यक्ति थूक लगा रहा था जिसे देख एक महिला ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी फरार हो गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर हैंडपंप को सील कर दिया। लोगों से इसका पानी इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। शकुंतला कॉलोनी निवासी एक महिला के अनुसार के एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में शाम के समय नल पास खड़ा होकर उसके ऊपर चारों ओर थूक लगा रहा था। ऐसा करके…
Read MoreCategory: Uttar Pradesh
समझाने-मनाने का दौर खत्म, अब चला ‘सख्ती का डंडा’
उत्तर प्रदेश कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने के साथ ही खतरा अब और बढ़ गया है। इसलिए क्वरंटीन सेंटरों से भागते लोग…सामूहिक नमाज की कोशिश रोकने वाली पुलिस पर पथराव तो लॉकडाउन तोड़कर भीड़ जुटाने की कोशिश…ऐसे लोगों के खिलाफ अब कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है। समझाने और मनाने के मूड में नहीं है सरकार। लापरवाही पर जहां पुलिस और अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है, वहीं गलती करने वाली पब्लिक भी निशाने पर है। लगातार रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारियों का सिलसिला तेज कर दिया गया है। कानपुर देहात…
Read Moreलॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आपदा एक्ट-2005 के तहत होगी कार्रवाई, सीएम योगी ने दिए निर्देश
लखनऊ उत्तर प्रदेश में अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा एक्ट-2005 (एपिडेमिक एक्ट) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही कोरोना से लड़ने के लिए प्रदेश सरकार कोरोना केयर कोष का गठन करने जा रही है। इस कोष का उपयोग मेडिकल कॉलेजों में कोरोना संबंधी उपचार की व्यवस्था को बेहतर करने, टेस्टिंग किट, पीपीई किट, वेंटीलेटर, कोरेंटीन व आइसोलेशन वॉर्ड व टेली मेडिसिन के लिए किया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 15 अप्रैल…
Read Moreकैसे पता चलेगा कोरोना वायरस के लक्षण,साधारण खांसी है या कोरोना?घर बैठे मोबाइल से जानें
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए नई दिल्ली, राजस्थान और पंजाब जैस शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। भारतीय रेलवे को 31 मार्च तक बंद किया गया है जो कि इतिहास में पहली बार हुआ है। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में दहशत का माहौल हो रहा है, हालांकि कोरोना जैसी महामारी में घबराने से काम नहीं होगा, बल्कि आपको सावधानी की ज्यादा जरूरत है। लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दीजिए और घरों…
Read Moreजनता कर्फ्यू का असर लोगों का समर्थन, सड़कें खाली, चौराहे सुनसान, ऐसा है देश का हाल
शिमला हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही जनता कर्फ्यू का असर दिख रहा है। लोग अपने घरों में बंद हैं। हमेशा गुलजार रहने वाली सड़कें आज सूनी पड़ गई हैं। लगभग सभी शहरों का यही हाल है। महराजगंज।, वाराणसी आगरा नई दिल्ली सड़क पर चलने वालों से पूछताछ करते एसपी सिटी आगरा
Read Moreपुलिस ने 375 किलो गांजा के साथ पकड़े आरोपी,उड़ीसा से हरियाणा जा रही थी खेप, ट्रक किया बरामद
मथुरा मथुरा में छाता पुलिस ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर केडी पुलिस चौकी के पास से 375 किलो गांजा पकड़ा है। गांजे की बड़ी खेप उड़ीसा से लेकर हरियाणा में सप्लाई के लिए ट्रक में लादकर जा रही थी। पुलिस ने गांजा तस्करी के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। छाता पुलिस हाईवे पर केडी चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक ट्रक आता दिखाई दिया। रुकने के लिए इशारा किया तो ट्रक चालक भगाने लगा। पीछा…
Read Moreसार्वजनिक पोस्टर पर हाईकोर्ट सख्त
प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखनऊ में सीएए विरोध के दौरान विगत दिनों हुई हिंसक झड़प को लेकर सड़क किनारे आरोपियों के पोस्टर व फोटो लगाने को गंभीर प्रकरण माना है। हालांकि कोर्ट ने मामले में एडवोकेट जनरल के पेश होने की बात पर सुनवाई अपराह्न 3 बजे तक के लिए टाल दी, क्योंकि मौसम खराब होने की वजह से एडवोकेट जनरल को आने में देरी हो रही है। चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर एवं जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने सुनवाई के प्रारंभ में अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी से मौखिक रूप…
Read Moreअयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की रूपरेखा तैयार, सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक आज
लखनऊ अयोध्या के रौनाही में पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद का निर्माण इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की देखरेख में होगा। सुन्नी वक्फ बोर्ड ने मस्जिद निर्माण के लिये ट्रस्ट की रूपरेखा तैयार कर ली है। ट्रस्ट के गठन पर अंतिम मुहर लगाने के लिये बोर्ड ने आज बैठक बुलाई है। बैठक के बाद ट्रस्ट का खुलासा होने की उम्मीद है। इस जमीन पर मस्जिद के अलावा चैरिटेबल अस्पताल, भारतीय तथा इस्लामिक सभ्यता के अध्ययन के लिये रिसर्च केंद्र व पब्लिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ने ट्रस्ट का…
Read Moreविश्वविद्यालय की ‘बड़ी परीक्षा’, दो लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, सामने हैं ये चुनौतियां
आगरा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की तैयारियों की बड़ी परीक्षा पांच मार्च को होगी। इस दिन 1,90,641 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नकल विहीन कराना विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा दो मार्च को शुरू हुई। पहले दिन 27,254 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। तीन मार्च को तीनों पाली की परीक्षा में महज 6609 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। चार मार्च को 25,356 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। तीन मार्च को परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया। कुछ नए केंद्र सूची में शामिल हुए हैं। विश्वविद्यालय के पास…
Read Moreपूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को हत्या के मामले में आज सुनाई जाएगी सजा
उन्नाव भाजपा से उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आज दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट फैसला सुनाएगी। इस मामले में उन्नाव जिले के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर भी आरोपी हैं। कुलदीप सेंगर को दुष्कर्म के मामले में पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। उन्नाव और आसपास के जिलाें में कभी कुलदीप सिंह सेंगर के नाम का सिक्का चलता था। दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद कुलदीप का साम्राज्य धीरे-धीरे तबाह होता चला गया।उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म में…
Read More