मोहाली ( पंजाब) पंजाब के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिलों में से एक मोहाली है। रविवार को मोहाली वासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां आठ मरीज कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर लौट आए हैं। खास बात यह है कि ये सभी हॉटस्पॉट जवाहरपुर गांव के रहने वाले हैं। इस बात की जानकारी मोहाली के डीसी गिरीश दयालान ने ट्वीट कर दी। ये सभी लोग 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहेंगे। जानकारी के मुताबिक डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर कोरोना वायरस से बुरी तरह से…
Read MoreCategory: Punjab
एक दिन के नवजात को मिली नई जिंदगी, लॉकडाउन में फंस गई थी जान
चंडीगढ लॉकडाउन के कारण एक दिन के नवजात शिशु की जान खतरे में पड़ गई जब उसे आपातकालीन स्थिति में और बेहतर इलाज के लिए पठानकोट सैन्य अस्पताल से चंडीमंदिर कमांड अस्पताल लाना संभव नहीं था। इस स्थिति में पठानकोट सैन्य अस्पताल में ही सर्जिकल स्पेशलिस्ट मेजर आदिल अब्दुल कलाम की टीम ने नवजात का ऑपरेशन कर, न केवल उसकी जान बचाई बल्कि आर्मी मेडिकल कोर के इतिहास में नया अध्याय भी जोड़ा, क्योंकि मिलिट्री अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में एक दिन के नवजात का अपने आप में इस तरह…
Read Moreलॉकडाउन में उद्योग खोलने को 12 घंटे में मिलेंगे पास : कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उद्योग विभाग और डिप्टी कमिश्नरों के अधीन काम कर रहे जिला उद्योग केंद्रों को सभी औद्योगिक इकाइयों को दोबारा खोलने के लिए उनकी तरफ से अप्लाई करने के 12 घंटे के अंदर जरूरी मंजूरी और कर्फ्यू पास मुहैया करवाने के आदेश दिए गए हैं। कैप्टन ने उद्योगों को भरोसा भी दिया है कि वह उद्योग के लिए केंद्रीय सहायता का मुद्दा, प्रधानमंत्री द्वारा सोमवार को बुलाई गई सभी मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उठाएंगे। शुक्रवार को औद्योगिक घरानों के तकरीबन 100…
Read Moreएएसआई का हाथ काटने वाले आरोपी निहंग की पत्नी पहुंची हाईकोर्ट, मांगी ये अनुमति
चंडीगढ़ पटियाला में कर्फ्यू के दौरान 12 अप्रैल को एक पुलिसकर्मी का अपनी तलवार से हाथ काटने वाले निहंग की पत्नी ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि इस घटना के बाद से ही गुरुद्वारा सील किया जा चुका है, जबकि गुरुद्वारे में नियमित प्रकाश और पाठ होना जरूरी है। वहीं, गुरुद्वारे में गाय, भैंस और घोड़े भी हैं जिनकी अब देखभाल नहीं की जा रही है। ऐसे में उसे गुरुद्वारे में प्रवेश की इजाजत दी जा जाए। साथ ही उसने कहा कि उसे डर है कि…
Read Moreलॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में 21 फीसदी का इजाफा, रोकने को बनाई रणनीति
चंडीगढ़ कर्फ्यू व तालाबंदी शुरू होने से अब तक महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायतों में भारी वृद्धि को देखते हुए पुलिस ने ऐसे मामलों से निपटने की विस्तृत रणनीति तैयार की है। इसके तहत डीएसपी को महिलाओं के विरुद्ध अपराध के संबंध में की जा रही कार्रवाई की डेली रिपोर्ट पेश करनी होगी। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्थिति का जायजा लेने और इस वृद्धि दर से निपटने के लिए डीजीपी ने गुरुवार…
Read Moreमोगा में चारों करोना पीड़ित मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव,होशियारपुर में 22 दिन से कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया
लुधियाना/होशियारपुर/रोपड़/मोगा( पंजाब) होशियारपुर में 22 दिन से कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। यहां सात केस सामने आए थे। इसके बाद कर्फ्यू और होम क्वारंटीन सख्ती से लागू किया गया, जिसकी बदौलत प्रसार वहीं थम गया। इसके अलावा किराने की जरूरी वस्तुएं व दवाएं घरों तक पहुंचाई जा रही हैं। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी व अन्य संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंदों तक भोजन व राशन सामग्री भी पहुंचाई गई। इसमें सबसे बड़ा योगदान धन गुरु राम दास जी लंगर सेवा सोसाइटी का है, जो रोजाना डेढ़ लाख लोगों तक भोजन…
Read Moreसर्जरी के बाद छह माह की बच्ची को हुआ कोरोना, पीजीआई के 18 डॉक्टर समेत 54 स्टाफ क्वारंटीन
चंडीगढ़ पीजीआई में सर्जरी के लिए भर्ती छह माह की बच्ची के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आने तक उसका एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में बाकी बच्चों के साथ इलाज चल रहा था। इससे अनजाने में उस बच्ची के संपर्क में दर्जनों लोग आ गए हैं। आनन-फानन में पीजीआई के 18 डॉक्टरों समेत पीजीआई के 54 स्टाफ को तत्काल होम क्वारंटीन कर दिया गया है। फगवाड़ा (पंजाब) निवासी बच्ची के दिल में छेद था। परिजनों ने बीते 9 अप्रैल को उसे पीजीआई में भर्ती कराया…
Read Moreअग्रिम कतार में डटे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की
चंडीगढ़ कोविड-19 के खिलाफ जंग में अग्रिम कतार में डटे कर्मचारियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। सेहत विभाग ने मंगलवार को राज्य के सभी दफ्तरों के एंट्री गेटों पर थर्मल स्कैनर लगाने को कहा है। इसके साथ ही, घर से काम करने को बढ़ावा देने और हैंड सैनिटाइजर, मास्क के इस्तेमाल को भी हर समय के लिए अनिवार्य बनाने के लिए हिदायत दी गई है। सेहत विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि केवल आवश्यक स्टाफ को ही दफ्तर में आने…
Read Moreअमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को दिया तीन आयामी रणनीति का सुझाव, बोले- संकट से निकालें
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को कोरोना संकट से राज्यों को बाहर निकालने के लिए तीन आयामी रणनीति का सुझाव दिया है। उन्होंने, तीन महीने का विशेष वित्तीय पैकेज और 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट सौंपने का समय अक्तूबर 2021 तक बढ़ाने की सलाह दी है। लॉकडाउन के कारण कारोबार और औद्योगिक गतिविधियां ठप्प होने से राजस्व के नुकसान और स्वास्थ्य एवं राहत कार्यों के खर्च बढ़ने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने 15वें वित्त आयोग के पिछले साल…
Read Moreजिलों में बनेंगे ‘होम अवे फ्रॉम होम’ ड्यूटी पर तैनात जवानों को सताती है अपनों की चिंता
चंडीगढ़ कोरोना से मुकाबला कर रहे पंजाब पुलिस के जवानों को अपने परिजनों की चिंता भी खाए जा रही है। दो-दो शिफ्ट में ड्यूटी करने के बाद पुलिस के जवान और अधिकारी इस चिंता से अपने घरों को लौटने से झिझक रहे हैं कि उनकी वर्दी से चिपककर कोरोना वायरस उनके घर तक न पहुंच जाए, जहां उनके अपने पूरी तरह महफूज हैं। राज्य में पैरा मेडिकल स्टाफ के परिवारों के कोरोना से पीड़ित होने के कई मामले सामने आने के बाद पुलिस के जवानों की चिंता और बढ़ गई…
Read More