पंजाब के तीनों मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे 100-100 पद, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

चंडीगढ़ पंजाब में कोविड के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग में 300 एडहॉक पद भरने की मंजूरी दे दी। तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 पद भरे जाएंगे। सीएम ने विभाग को आदेश दिए कि ग्रेजुएट विद्यार्थियों को सीनियर रेजिडेंट के तौर पर एडहॉक पर भर्ती किया जाए। ये नियुक्तियां बाद में इम्तिहान पास होने की शर्त पर होंगी। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश तब दिए जब राज्य सरकार के स्वास्थ्य सलाहकार और पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर डॉ केके…

Read More

फास्ट ट्रैक क्लीयरेंस की मंजूरी, पढ़ें- कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

चंडीगढ़ नई इकाईयों के लिए जरूरी मंजूरियां अब तय समय में दी जाएंगी मोहाली फोरेंसिक लैब में तीन नई इकाइयों की होगी स्थापना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) पर रेगुलेटरी बोझ को कम करने के लिए कैबिनेट ने सोमवार को पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट, 2020 की शर्तों के तहत पंजाब बिजनेस रुल्स, 2020 को मंजूरी दे दी, जिससे राज्य में एमएसएमई की स्थापना में तेजी लाने का रास्ता साफ हो गया है। नोटिफिकेशन वापस, छुट्टी के दिन भी काम पर बुला सकती हैं औद्योगिक इकाइयां कैबिनेट ने एक…

Read More

आज हड़ताल पर रहेंगे 10 हजार निजी चिकित्सक, स्वास्थ्य मंत्री ने काम पर लौटने की अपील की

अमृतसर/चंडीगढ़ क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट बिल के विरोध में बंद रहेंगे सूबे के निजी अस्पताल, क्लीनिक और नर्सिंग होम इमरजेंसी में भी नहीं की जाएगी मरीजों की जांच, सरकारी अस्पताल में बढ़ सकती मरीजों की संख्या विस्तार कोरोना महामारी के विरुद्ध पहली पंक्ति में जुटे डॉक्टर सरकार से नाराज हो गए हैं। पंजाब में लागू किए जा रहे नए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट बिल के विरोध में राज्य के दस हजार निजी डॉक्टर मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। यह पहली बार होगा जब निजी चिकित्सक इमरजेंसी में भी मरीज की जांच नहीं करेंगे। एक्ट…

Read More

कोरोना के इलाज की फीस होगी तय, पालन न करने वाले निजी अस्पताल होंगे बंद

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब सरकार निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए कीमतें निर्धारित करेगी और इसका पालन न करने वाले अस्पताल बंद कर दिए जाएंगे। फेसबुक पर लाइव प्रोग्राम ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के लिए फीस ढांचे को सोमवार तक अंतिम रूप दिया जाएगा। निजी अस्पतालों द्वारा ज्यादा फीस लेने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने इसको ‘जन विरोधी और देश विरोधी’ करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि निजी संस्थाओं को लोगों की जिंदगी…

Read More

आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारी बदले, हरियाणा में 37 एचपीएस का तबादला

चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब ने अपने-अपने यहां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 37 एचपीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। अनेक एचपीएस के तबादलों को रद्द भी किया गया है। वहीं पंजाब में दो आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पंचकूला के एसीपी विजय देसवाल अब कनीना के डीएसपी, 37 एचपीएस का तबादला हरियाणा सरकार ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। तत्काल प्रभाव से 37 एचपीएस अधिकारियों के तबादला…

Read More

सिद्धू के घर के बाहर बिहार पुलिस का डेरा, तीन दिन से नहीं मिल रहे ‘गुरु’, पढ़ें- मामला

चंडीगढ़, बिहार पुलिस पिछले तीन दिनों से पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर डेरा डाल हुए है लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू से मिल नहीं पा रही है। पुलिस ने सिद्धू के घर का कई बार दरवाजा भी खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला… अमृतसर के होली सिटी स्थित पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर बिहार पुलिस तीन दिन से रुकी है। पुलिस अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू द्वारा की…

Read More

शहीद जवानों के परिजनों को 50 लाख रुपये और नौकरी देगी पंजाब सरकार

चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए एक्स ग्रेशिया की रकम 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने का फैसला किया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर दी। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई में शहीद हुए सैनिकों के लिए एक्सग्रेशिया की रकम को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने और शहीद के अगले वारिस को एक सरकारी नौकरी का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम अपने बहादुर सैनिकों के लिए कम से कम इतना…

Read More

अमृतसर में एक ही दिन में 36 मरीज मिलने खलबली

चंडीगढ़ अमृतसर में एक ही दिन में कोरोना के 36 पॉजिटिव सामने आने से वहां स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इनमें 19 पहले से संक्रमित व्यक्तियों के करीबी हैं। इसके अलावा 24 घंटे में अमृतसर, लुधियाना और जालंधर के तीन लोगों की कोरोना के कारण मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 64 हो गई है। वहीं एक ही दिन में कुल 99 कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। इससे राज्य में कोरोना से प्रभावित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2986…

Read More

थानेदार ने थानेदार से की ठगी, पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत

अमृतसर (पंजाब) एक पुलिसकर्मी द्वारा दूसरे पुलिसकर्मी से ठगी करने का मामला पंजाब के अमृतसर में सामने आया है। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल सड़क पर स्थित जुझार सिंह एवेन्यू निवासी थानेदार हरविदंर सिंह व उनकी पत्नी रजिंदर कौर ने एएसआई हरदेव सिंह पर कमेटियों के चार लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। थानेदार हरविंदर सिंह और उनकी पत्नी ने थानेदार हरदेव सिंह के विरुद्ध लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह को दी है। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत से गुस्साए हरदेव सिंह ने बुधवार देर रात…

Read More

घूमने से मना करना पड़ा भारी, आधी रात युवकों ने बोला धाबा, घरों में किया पथराव

मुक्तसर (पंजाब) मोहल्ले में चक्कर लगाने से रोकने पर कुछ युवकों ने वार्ड नंबर 28 में पड़ते कोटली रोड के हनुमान मंदिर के पास वाले क्षेत्र में बुधवार आधी रात के बाद लोगों के घरों में पथराव कर दिया। आरोपियों ने लोगों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ की। एक धर्मशाला व सैलून भी तोड़ दिया। इस घटनाक्रम में आसपास लगे पावरकॉम के बिजली मीटर बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों के अनुसार, बदमाश तलवारें, कापे व अन्य हथियारों के साथ आए थे। साथ ही शराब की बोतलों में तेजाब भी…

Read More