टैक्सी चालक के शव को बरामद करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने किरतपुर नहर में खोज अभियान शुरू कर दिया है। रविवार दोपहर बाद 2:00 बजे से गोताखोरों ने शव की तलाश की, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया था। सोमवार को इस अभियान में बीबीएमबी के गोताखोर भी शामिल होंगे। वहीं, आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। हत्या के आरोपी पंजाब के दोनों युवकों को पुलिस रविवार को वारदात स्थलों पर भी लेकर…
Read MoreCategory: Punjab
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशासक ने बताया योग का महत्व, पीजीआई में बना रिकॉर्ड
चंडीगढ़ में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। चंडीगढ़ पीजीआई में योग करने का एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। यहां करीब 1924 स्वास्थ्य कर्मियों ने एक ही जगह पर योग किया है। चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में भी योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित रहे। प्रशासक ने कहा कि योग करने से आत्मा स्वच्छ होती है। मन स्वच्छ होता है। योग करेंगे तो शरीर के अंदर जो बदलाव होंगे वह खुद महसूस करेंगे। योग में जाति पाति…
Read Moreसीएम मान ने नशा तस्करो पर सख्त कार्रवाई के दिए आदेश, पुलिस की मिलीभगत पाई गई तो तुरंत नौकरी से बर्खास्त, संपति होगी कुर्क
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों और तस्करों के बीच गठजोड़ को तोड़ने के लिए सख्त कदमों की घोषणा की। मान ने कहा कि जो भी पुलिस अधिकारी नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल पाया जाएगा, उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा और तस्करों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। मान ने राज्य भर में बड़े पैमाने पर निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों के तबादले की भी घोषणा की और कहा कि विभाग को मजबूत करने के लिए 10,000 और पुलिस कर्मियों की भर्ती…
Read Moreमुख्यमंत्री मान ने उपायुक्तों के साथ की बैठक, विकास कार्यो में आएगी तेजी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सभी जिलों उपायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि तीन माह के करीब आचार सहिंता के कारण कार्य रुके हुए थे। अब उन कामों को फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद विकास के सब कार्य रुके हुए थे। तीन माह से अधिक समय से काम रुके हुए थे। इसी को लेकर सभी डिप्टी कमीश्नर को बुलाया गया। इसमें लंबित काम, चाहे रोजगार हो, गेहूं की घर-घर डिलिवरी…
Read Moreभीषण गर्मी के कारण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी, 27 जून तक मानसून पहुँचने का अंदेशा
पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन पारा अब भी सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 47.6 डिग्री पारा अबोहर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के 17 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर, मालेरकोटला शामिल हैं। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री…
Read Moreपूर्व विधायक अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में अपने समर्थको सहित हुए शामिल
आजकल राजनीतिक घरानो में गज़ब की मेहमान नवाज़ी चल रही है एक पार्टी के नेता दूसरी पार्टी में तो दूसरी पार्टी के नेता तीसरी पार्टी में धडले से शामिल हो रहे है पार्टिया भी फूल मालाओ, ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत कर रही है और अपनी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है शिरोमणि अकाली दल को जालंधर में बड़ा झटका लगा है। रविवार को शिअद के वरिष्ठ नेता और आदमपुर के पूर्व विधायक पवन टीनू ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री हाउस में नेताओं सहित आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली।…
Read Moreप्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा एक हरित पोलिंग बूथ, पंजाब सरकार का हिमाचलवासियो के लिए सराहनीय कदम
लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक हरित पोलिंग बूथ स्थापित होगा। यहां मतदान प्रक्रिया के दौरान स्थानीय कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने निर्वाचन की तैयारियों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को नए मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया में तेजी लाने और मतदाता पहचान पत्रों (एपिक) का समयबद्ध वितरण करने के निर्देश दिए। 10 मई 2023 से अब तक कुल नए मतदाताओं की संख्या 1,81,509 है।…
Read Moreपंजाब में भाजपा की पहली सूची जारी होते ही उठे बगावत के सुर
भाजपा ने पंजाब में छह सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काटकर दिनेश बब्बू को मैदान में उतारा गया है। अब इस पर गुरदासपुर के पूर्व सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना और स्वर्ण सलारिया ने नाराजगी जाहिर की है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से दिनेश बब्बू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अब इस पर पार्टी में नाराजगी के सुर उभरने लगे हैं। भाजपा के दो बड़े चेहरों ने अपनी नाराजगी जाहिर भी कर दी…
Read Moreयूएसए में बैठे गैंगस्टर के तीन प्रमुख गुर्गे चढ़े मोहाली पुलिस के हाथे, कारतूस, पिस्टल और गाड़ी सहित गिरफ्तार
देश के भीतर अपराधिक घटनाओ को अंजाम देने वाले व गैंगवार करने वालो पर सख्त कानून बनाने की जरुरत है एसएसओसी मोहाली ने यूएसए में बैठे गैंगस्टर पवित्तर चौड़ा और हुसनदीप सिंह के नेतृत्व वाले आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने में सफलता हासिल की है। टीम ने गैंग के तीन प्रमुख गुर्गों लवजीत खख, गुरसेवक बम्ब और बहादुर खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पिस्तौल, 15 कारतूस और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई है। ये तीनों हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, हथियार अधिनियम, एनडीपीएस आदि सहित कई…
Read Moreभाजपा पंजाब में अकेले लड़ेगी चुनाव अकाली से नहीं बनी गठबंधन की बात
भाजपा ने पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और अकाली दल में सहमति नहीं बन पाई। शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी में पारित प्रस्ताव से पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर प्रश्नचिह्न लग गया है। भाजपा को अकाली दल की कोर कमेटी के पारित प्रस्ताव में कई मुद्दों पर सख्त आपत्ति थी। कारण यह था कि कई मुद्दे राष्ट्रवाद से जुड़े हुए हैं। जिसमें एनएसए को खत्म करने, फिरोजपुर व अटारी बाॅर्डर को खोलने जैसे मुद्दों पर भाजपा अकाली…
Read More