पंजाब के अमृतसर में तीन मंजिला इमारत ढह जाने से दो लोगों की मौत

पंजाब के अमृतसर में तीन मंजिला इमारत ढह जाने से दो लोगों की मौत

अमृतसर पंजाब में पिछले कुछ घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिस वजह से तीन मंजिला इमारत ढह गई। मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा अमृतसर जिले में सुल्तानविंड रोड पर स्थित गुरुनानक पुरा में हुआ। मलबे में दब गए परिवार के तीन सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अमृतसर के ही गढ़ क्षेत्र में भी इमारत गिरी। लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।  

Read More

नई कस्टम नीति को मिली मंजूरी, ऑनलाइन खरीदी जाएंगी खरीफ की फसलें

नई कस्टम नीति को मिली मंजूरी, ऑनलाइन खरीदी जाएंगी खरीफ की फसलें

चंडीगढ़ वीडियो के जरिये होगा मिलर्स का पंजीकरण और आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए बनाया जाएगा ऑनलाइन पोर्टल विस्तार कोरोना महामारी के दौरान पहली बार पंजाब में खरीफ की फसलों की ऑनलाइन खरीद फरोख्त की जाएगी। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत चावल मिलों की वीडियो के द्वारा सत्यापन, आवंटन और पंजीकरण किया जाएगा। खरीफ की फसल के 2020-21 सीजन के लिए राज्य की धान से संबंधित नई कस्टम मिलिंग नीति के अंतर्गत ऑनलाइन किया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नई नीति…

Read More

दिल्ली, अयोध्या,पंजाब और अंबाला एयरफोर्स स्टेशन बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली, अयोध्या,पंजाब और अंबाला एयरफोर्स स्टेशन बम से उड़ाने की धमकी

अंबाला (हरियाणा) 15, 17, 21, 25 और 29 अगस्त को बम धमाके से पहले दिल्ली फिर अयोध्या इसके बाद अंबाला एयरफोर्स स्टेशन और बाद में पंजाब को उड़ाने की धमकी भरा पत्र अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों को मिला है। जिसमें लिखा है कि इस साजिश में 15 लोग शामिल हैं, जिसका मास्टर माइंड जालंधर रामामंडी निवासी राजेश वैश्य को बताया गया है। पत्र में जिस मोबाइल नंबर का जिक्र किया है, वह बंद है। पत्र में कहा है कि पाकिस्तान की तरफ से 25 करोड़ रूपए आए हैं। भेजने…

Read More

आबकारी अफसरों समेत 16 पर केस, पैसे लेकर बिना जांच ट्रक करवाते थे सीमा पार

आबकारी अफसरों समेत 16 पर केस, पैसे लेकर बिना जांच ट्रक करवाते थे सीमा पार

चंडीगढ़ व्यापारियों से रिश्वत ले ट्रक बिना चेकिंग करवाते थे सीमा पार पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 5 अफसर सहित छह गिरफ्तार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के 12 उच्च अधिकारियों और चार व्यापारियों के खिलाफ मोहाली में दो मामले दर्ज किए। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य डायरेक्टर-कम-एडीजीपी बीके उप्पल ने बताया कि राज्य के आबकारी एवं कराधान विभाग के कुछ अधिकारी व्यापारियों के साथ मिलीभगत कर टैक्स चोरी में उनकी मदद कर रहे थे। इस तरह वे व्यापारियों के साथ…

Read More

मंत्रियों, विधायकों, अफसरों और कर्मचारियों को नहीं मिलेगा कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के बिना विधानसभा में प्रवेश

मंत्रियों, विधायकों, अफसरों और कर्मचारियों को नहीं मिलेगा कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के बिना विधानसभा में प्रवेश

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा के 28 अगस्त को बुलाए गए सत्र में केवल उन्हीं सदस्यों, अफसरों-मुलाजिमों को इमारत में दाखिल होने की अनुमति होगी, जिनके पास 25 से 27 अगस्त के दौरान कराए गए कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होगी। कोविड संकट के बीच माननीयों और विधानसभा अमले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीकर राणा केपी सिंह द्वारा लिए गए फैसले के आधार पर शुक्रवार को विधानसभा की सचिव शशि लखनपाल मिश्र ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक और डीसी को पत्र…

Read More

पंजाब को अमेरिका नहीं बनने देंगे, पूरे प्रदेश में धारा- 144 की लागू : कैप्टन

पंजाब को अमेरिका नहीं बनने देंगे, पूरे प्रदेश में धारा- 144 की लागू : कैप्टन

चंडीगढ़ सीएम बोले- जरूरत पड़ी तो अगस्त के बाद बढ़ सकती हैं पाबंदियां राजनीतिक दलों से जलसे न करने की मुख्यमंत्री ने की अपील धारा- 144 का उल्लंघन हुआ तो प्रबंधक किया जाएगा गिरफ्तार विस्तार कोरोना के कारण पंजाब में 31 अगस्त तक नई पाबंदियों के एलान के एक दिन बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पूरे राज्य में धारा-144 लागू करने का आदेश दिया। ऐसा कहीं भी पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने और सभी सभाओं पर रोक लगाने के लिए किया गया है। विवाह और…

Read More

लॉकडाउन में 15 लाख की नकली करेंसी चलाई, अब 5.93 लाख समेत चार गिरफ्तार

लॉकडाउन में 15 लाख की नकली करेंसी चलाई, अब 5.93 लाख समेत चार गिरफ्तार

होशियारपुर (पंजाब) पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर सरगना समेत चार शातिरों को काबू कर उनसे 5.93 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। गिरोह के सरगना अमरिंदर सिंह ने बताया कि उसने लॉकडाउन में करीब 15 लाख की नकली करेंसी तैयार कर बाजार में चलाई थी। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग बड़े स्तर पर नकली करेंसी बनाने और चलाने का काम कर रहे हैं। ये लोग नकली करेंसी के साथ…

Read More

नकली शराब पर लगेगी लगाम, जीपीएस से लैस होंगे स्पिरिट-ईथनॉल के वाहन

नकली शराब पर लगेगी लगाम, जीपीएस से लैस होंगे स्पिरिट-ईथनॉल के वाहन

चंडीगढ़ 5 सितंबर से इन उत्पादों पर डिस्टलरी लगाएगी सील, प्राप्तकर्ता ही खोलेगा रास्ते में वाहन खराब होगा तो देनी होगी एक्साइज अफसर को सूचना पंजाब में नकली शराब का उत्पादन पूरी तरह रोकने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कड़े कदम उठाने के आदेश जारी किए। उन्होंने ईथनॉल, स्पिरिट और अन्य उत्पाद जो नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होते हैं, की सूबे में सप्लाई कड़े पहरे में करने को कहा है। इसके अलावा इनकी ढुलाई करने वाले सभी वाहनों को जीपीएस प्रणाली से जोड़ने और रास्ते…

Read More

सरकारी स्कूलों में मिलेगी 12वीं तक शिक्षा मुफ्त

सरकारी स्कूलों में मिलेगी 12वीं तक शिक्षा मुफ्त

चंडीगढ़ पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से बारहवीं कक्षा तक सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने के वादे पर आखिरकार सूबे के राज्यपाल ने भी मुहर लगा दी। राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने सूबे के सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा…

Read More

डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह और मंत्री कांगड़ को कोरोना

डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह और मंत्री कांगड़ को कोरोना

पंचकूला पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी और कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा कांगड़ की बहु हरमनवीर जस्सी कांगड़ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हरमनवीर कोआपरेटिव बैंक बठिंडा की चेयरपर्सन हैं। इनके संपर्क में आए सभी लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अजायब सिंह और कांगड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी ने स्वतंत्रता दिवस पर फरीदकोट में नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया था।…

Read More